यह ब्लॉग खोजें

बुधवार, अगस्त 19, 2015

भजन: रंगवाले देर क्या है

bhajan: rangwale der kya hai

Click here to listen to the Bhajan by Shri Shiv Dayal Ji Shrivastav

रंगवाले देर क्या है मेरा चोला रंग दे .
और सारे रंग धो कर रंग अपना रंग दे ..

कितने ही रंगो से मैने आज तक है रंगा इसे .
पर वो सारे फीके निकले तू ही गाढ़ा रंग दे ..

रंगवाले देर क्या है मेरा चोला रंग दे .

तूने रंगे हैं ज़मीं और आसमां जिस रंग से .
बस उसी रंग से तू आखिर मेरा चोला रंग दे ..

रंगवाले देर क्या है मेरा चोला रंग दे .

मैं तो जानूंगा तभी तेरी ये रंग अन्दाज़ियां .
जितना धोऊं उतना चमके अब तो ऐसा रंग दे ..

रंगवाले देर क्या है मेरा चोला रंग दे .

कोई टिप्पणी नहीं: