भजन: जो भजे हरि को सदा
जो भजे हरि को सदा सो परम पद पायेगा .. देह के माला तिलक और भस्म नहिं कुछ काम के . प्रेम भक्ति के बिना नहिं नाथ के मन भायेगा .. दिल के दर्पण को सफ़ा कर दूर कर अभिमान को . खाक हो गुरु के चरण की तो प्रभु मिल जायेगा .. छोड़ दुनिया के मज़े और बैठ कर एकांत में . ध्यान धर हरि के चरण का फिर जनम नहीं पायेगा .. दृढ़ भरोसा मन में रख कर जो भजे हरि नाम को . कहत ब्रह्मानंद ब्रह्मानंद में ही समायेगा .. Listen to the bhajan by clicking here .