संदेश

Prarthana लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विजयदशमी शुभकामना - विजय रथ - मानस से

 विजय रथ  श्री जस्टिस शिव दयालजी श्रीवास्तव द्वारा रामचरितमानस से चुनी हुई चौपाइयाँ एवं दोहे, जो 'उत्थान पथ' एवं 'साधना पथ' में प्रकाशित किए गए ।  MP3 - माधव मुकुंद और प्रार्थना श्रीवास्तव के स्वरों में  दो.- वचनकर्म मन मोरि गति भजनु करहिं निःकाम ।      तिन्ह के हृदय कमल महुँ करउँ सदा विश्राम ।। सुनहु सखा कह कृपानिधाना । जेहिं जय होइ सो स्यंदन आना ।। सौरज धीरज तेहि रथ चाका । सत्य सील दृढ़ ध्वजा पताका ।। बल बिबेक दम परहित घोरे । छमा कृपा समता रजु जोरे ।। ईस भजनु सारथी सुजाना । बिरति चर्म संतोष कृपाना ।। दान परसु बुधि सक्ति प्रचंडा । बर बिग्यान कठिन कोदंडा ।। अमल अचल मन त्रोन समाना । सम जम नियम सिलीमुख नाना ।। कवच अभेद बिप्र गुर पूजा । एहि सम विजय उपाय न दूजा ।। सखा धर्ममय अस रथ जाकें । जीतन कहँ न कतहुँ रिपु ताकें ।। दो.- महा अजय संसार रिपु जीति सकइ सो बीर ।      जाकें अस रथ होइ दृढ़ सुनहु सखा मतिधीर ।। ____________________________________________________________ रणभूमि पर श्रीराम को बिना रथ के विभीषण ने देखा तो उन्हें शंका हुई...

Sai Bhajan: ये सब तुम्हारी मैहर है बाबा

Listen to  VNS 'Bhola' teaching the bhajan to Prarthana & Chhavi. ये सब तुम्हारी मैहर है प्यारे, ये सब तुम्हारी मैहर है बाबा, कि अब भी महफिल जमी हुई है । जहाँ भी देखूँ जिधर भी देखूँ, तुम्हारी मूरत/सूरत पड़े दिखाई । यहाँ के हर शय में प्यारे बाबा, तुम्हारी ख़ुशबू भरी हुई है ॥ ये सब तुम्हारी मैहर है बाबा, कि अब भी महफिल जमी हुई है । जो आँख मूदूँ तो यूँ लगे ज्योँ, तू पास में ही खड़ा हुआ है । ज़मीं से अम्बर तलक फि़ज़ा ये, तेरे ही रंग में रंगी हुई है ॥ ये सब तुम्हारी मैहर है बाबा, कि अब भी महफिल जमी हुई है । सजल हमारे नयन मगर तू, मधुर मधुर मुस्कुरा रहा है । तेरी मधुर मुसकान से अपनी, अंतर्ज्योति जगी हुई है ॥ ये सब तुम्हारी मैहर है बाबा, कि अब भी महफिल जमी हुई है । साईं राम साईं राम -----------