यह ब्लॉग खोजें

गीता श्रीवास्तव लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
गीता श्रीवास्तव लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, सितंबर 05, 2015

भजन: अब तो श्रीमुख से गोविंदा नाम बोल रे

bhajan: ab to shri mukh se govind nam bol re

listen to bhajan by Sau. Geeta Shrivastava

अब तो श्री मुख से
गोविन्द का नाम बोल रे (alt गोविन्दा नाम बोल रे)
गोविन्द का नाम बोल रे
गोपाला नाम बोले रे

एक बजे लो हरि का नाम
दो बजे द्वारिकानाथ
तीन बजे त्रिलोकी नाथ
आते जाते बोलिए (alt जपत रहो रे, रटत रहो रे)

अब तो श्री मुख से
गोविन्द का नाम बोल रे

चार बजे चतुर्भुज नाम
पांच बजे परमेश्वर नाम
छः बजे छबीले श्याम
आते जाते बोलिए (alt जपत रहो रे, रटत रहो रे)

अब तो श्री मुख से
गोविन्द का नाम बोल रे

सात बजे सतगुरु का नाम
आठ बजे अष्टभुजा नाम (alt आठ बजे लो आठों धाम)
नौ बजे नारायण नाम
आते जाते बोलिए (alt जपत रहो रे, रटत रहो रे)

अब तो श्री मुख से
गोविन्द का नाम बोल रे

दस बजे दामोदर नाम
ग्यारह बजे गिरधारी नाम
बारह बजे बनवारी नाम
आते जाते बोलिए (alt जपत रहो रे, रटत रहो रे)

अब तो श्री मुख से
गोविन्द का नाम बोल रे



ab to shrI mukh se
govind kA nAm bol re (alt govindA nAm bol re)
govind kA nAm bol re
gopAlA nAm bole re

ek baje lo hari kA nAm
do baje dvArikAnAth
tIn baje trilokI nAth
Ate jAte bolie (alt japat raho re, raTat raho re)

ab to shrI mukh se
govind kA nAm bol re

chAr baje chaturbhuj nAm
pAMch baje parameshvar nAm
ChaH baje ChabIle shyAm
Ate jAte bolie (alt japat raho re, raTat raho re)

ab to shrI mukh se
govind kA nAm bol re

sAt baje satguru kA nAm
ATh baje aShTabhujA nAm (alt ATh baje lo AThoM dhAm)
nau baje nArAyaN nAm
Ate jAte bolie (alt japat raho re, raTat raho re)

ab to shrI mukh se
govind kA nAm bol re

das baje dAmodar nAm
gyArah baje girdhArI nAm
bArah baje banvArI nAm
Ate jAte bolie (alt japat raho re, raTat raho re)

ab to shrI mukh se
govind kA nAm bol re 

शुक्रवार, सितंबर 04, 2015

परमेश्वर भवन में जन्माष्टमी पर गाये जाने वाले भजन

Bhajans which were sung on Shri Krishna Janmashtmi at Parmeshwar Bhawan. These were recorded at Ashok Vihar in 2010. Before the bhajans it is also informed as to who used to generally sing that bhajan.

परमेश्वर भवन की झांकी - Recorded on जन्माष्टमी 2010 at अशोक विहार 

https://archive.org/download/RamparivarBhajans-2014August

Thank you to Atul Dada for the audio files.

भजन : तुम बिन हमरी कौन ख़बर ले

तुम बिन हमरी कौन ख़बर ले 
गोवर्धन गिरधारी ,गोवर्धन गिरधारी?

भक्त मीरा की विपदा में , बस काम तुम्हीं तो आये थे ,
शंकर जी की मुश्किल में , तुम दल बादल सज धाये थे ,
मेरी भी तो आकर सुन लो , ओ जग के रखवारे 
गोवर्धन गिरधारी , गोवर्धन गिरधारी ।।

उलझ गये थे तुम्ही जाकर, दुर्योधन के पासों से,
द्रौपदी की लाज बचाई ,लम्पट कामी हाथों से,
मुझ पर भी किरपा हो जाये , अब है मोरी बारी 
गोवर्धन गिरधारी , गोवर्धन गिरधारी । ।

Click below to watch the video clip (1:05:20 to 1:08:05) from the film Pukar(1939)
with the bhajan 'tum bin hamari kaun khabar le'




Thanks to Geeta Jiji for the lyrics and video link

शनिवार, अगस्त 29, 2015

राखी गीत : रखियां बंधालो भैया

rakhi geet: rakhiya bandha lo bhaiya



रखियां बंधालो भैया ,
सावन आया रे।

चंदा और सूरज जैसे,
राम और लक्ष्मण जैसे ,
प्यारे हमारे भैया ,
जुग जुग जीवो रे ।।

पूजन की थाली ,
मंगल हरियाली,
प्यारे हमारे भैया ,
जुग जुग जीवो रे ।।

सोमवार, अगस्त 24, 2015

भजन: दशा मुझ दीन की भगवन संभालोगे तो क्या होगा

bhajan: dasha mujh deen ki bhagawan samhaloge to kya hoga
lyrics: Bindu

Click here to listen to the bhajan sung by Sau. Geeta Shrivastava

दशा मुझ दीन की भगवन संभालोगे तो क्या होगा |
अगर चरणों की सेवा में लगा लोगे तो क्या होगा ||

कि नामी पातकी मैं हूँ कि नामी पाप हर हो तुम |
जो लज्जा दोनों नामों की बचा लोगे तो क्या होगा ||
दशा मुझ दीन की भगवन संभालोगे तो क्या होगा |

जिन्होंने तुमको करुणा कर पतित पावन बनाया है ||
उन्ही पतितों को तुम पावन बना लोगे तो क्या होगा |
दशा मुझ दीन की भगवन संभालोगे तो क्या होगा ||

यहाँ सब मुझसे कहते हैं किसी के काम का ना तू |
मैं किसका हूँ ये झगड़ा ही मिटा दोगे तो क्या होगा ||
दशा मुझ दीन की भगवन संभालोगे तो क्या होगा ||

अजामिल गीध गणिका जिस दया गंगा में बहते हैं |
उसी में बिन्दु सा पापी मिला दोगे तो क्या होगा ||
दशा मुझ दीन की भगवन संभालोगे तो क्या होगा ||

सोमवार, अगस्त 17, 2015

हरियाली तीज के अवसर पर सावन के गीत, झूला एवं कजरी


श्री राम परिवार में गाये जाने वाले सावन के गीत, झूला एवं कजरी यहाँ प्रस्तुत हैं, सौ. कृष्णा कुमारी जी, डॉ. उमा श्रीवास्तव, सौ. अमिता श्रीवास्तव और सौ. गीता  श्रीवास्तव की आवाज़ में ...