अब सौंप दिया इस जीवन का - उमा
Click here to listen to the bhajan sung by Dr. Uma Shrivastava अब सौंप दिया इस जीवन का, सब भार तुम्हारे हाथों में. उद्धार पतन अब मेरा है, भगवान तुम्हारे हाथों में. अब सौंप दिया इस जीवन का… हम तुमको कभी नहीं भजते, फिर भी तुम हमें नहीं तजते. अपकार हमारे हाथों में, उपकार तुम्हारे हाथों में. अब सौंप दिया इस जीवन का… हम में तुम में है भेद यही, हम नर हैं, तुम नारायण हो. हम हैं संसार के हाथों में, संसार तुम्हारे हाथों में. अब सौंप दिया इस जीवन का… दृग 'बिंदु' बनाया करते हैं, एक सेतु विरह के सागर में. जिससे हम पहुंचा करते हैं, उस पार तुम्हारे हाथों में. अब सौंप दिया इस जीवन का…