संदेश

जगन्नाथ प्रसाद जी लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भजन: खुद तो बाहर ही खड़े रहे

bhajan: khud to bahar hi khade rahe tune - Shri Jagannath Prasad Ji Shrivastava voice - Sau. Krishna Kumari Shrivastava Introduction by Justice Shiv Dayal Ji Shrivastava The last few lines of the bhajan are in the voice of Sau. Sunita  Shrivastava . महाभारत का एक प्रसंग है, एक दिन दुर्योधन ने भीष्म पितामह को बहुत बुरा-भला कहा . उन्होंने आवेश में आकर प्रतिज्ञा की कि कल पाँचो पाण्डवों को मार दूँगा.  उसके बाद क्या होता है , ये बहूरानी से सुनिए गीत : खुद तो बाहर ही खड़े रहे, भीतर भेजा पांचाली को; यतिवर बाबा के चरणों में, जाकर अपना मस्तक रख दो । अर्धरात्रि की बेला में, भीषम की लगी समाधी थी; मन प्रभु चरणों में लगा हुआ, उस जगह न कोई व्याधा थी । कृष्णा ने जाकर सिर रक्खा, चरणों पर भीष्म पितामह के; चरणों पर कौन झुका, देखूँ, बाबा भीषम एकदम चौंके । देखा एक सधवा नारी है, चरणों पर शीश झुकाती है; उसके तन की रंगी साड़ी, सधवापन को दर्शाती है । आशीर्वाद मुख से निकला, सौभाग्यवती भव हो बेटी; तेरे हाथों की मेहंदी का न रंग कभी छूटे बेटी । सौभाग्य तुम्हा...

भजन: प्रबल प्रेम के पाले पड़ कर

bhajan: prabal prem ke pale pad kar Listen to bhajan in the voice of Shri Atul Shrivastava प्रबल प्रेम के पाले पड़ कर प्रभु को नियम बदलते देखा . अपना मान भले टल जाये भक्त मान नहीं टलते देखा .. जिसकी केवल कृपा दृष्टि से सकल विश्व को पलते देखा . उसको गोकुल में माखन पर सौ सौ बार मचलते देखा .. जिसके चरणकमल कमला के करतल से न निकलते देखा . उसको ब्रज की कुंज गलिन में कंटक पथ पर चलते देखा .. जिसका ध्यान विरंचि शंभु सनकादिक से न सम्भलते देखा . उसको ग्वाल सखा मंडल में लेकर गेंद उछलते देखा .. जिसकी वक्र भृकुटि के डर से सागर सप्त उछलते देखा . उसको माँ यशोदा के भय से अश्रु बिंदु दृग ढ़लते देखा .. Listen to bhajan in the voice of Shri Akhil Shrivastava

भजन: राम नाम लौ लागी

bhajan: ram nam lau lagi Click here to listen to this bhajan by Shri Jagannath Prasad Ji राम नाम लौ लागी अब मोहे ।  राम नाम लौ लागी । मिट गये संशय भव भय भारी,  भ्रांति भूल भी भागी । उदय हुआ शुभ भाग्य का भानु, भक्ति भवानी जागी । मिट गये संशय भव भय भारी,  भ्रांति भूल भी भागी । पाप हरण श्रीराम चरण का,  मन बन गया अनुरागी । राम नाम लौ लागी अब मोहे ।  राम नाम लौ लागी ।

भजन: हरि को नामु सदा सुखदाई

bhajan - hari ko nam sada sukhdai Click here to listen to the bhajan by Shri Jagannath Prasad Ji हरि को नामु सदा सुखदाई ॥ जाको सिमरि अजामिल तरियो गनिका हू गति पाई ॥ पांचाली को राज सभा में राम नाम सुधि आई ॥ ताको दुःख हरयो करुणामय, अपनी पैज बढाई ॥ जेहि नर जसु कृपानिधि गायो ता को भयो सहाई ॥ कहु नानक मै यही भरोसो आन गयो शरनाई ||

भजन : राम नाम लौ लागी

राम नाम लौ लागी । अब मोहे राम नाम लौ लागी ॥ उदय हुआ शुभ भाग्य का भानु , भक्ति भवानी जागी ॥१॥ मिट गये संशय भव भय भारे , भ्रांति भूल भी भागी ॥२॥ पाप हरण श्री राम चरण का , मन बन गया अनुरागी ॥३॥ Listen to the bhajan - 'Ram Nam Lau Lagi' - in the voice of Shri Jagannath PrasadJi Shrivastav