संदेश

कीर्ति अनुराग लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आरती: जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा .

चित्र
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश, देवा . माता जाकी पारवती, पिता महादेवा .. एकदन्त, दयावन्त, चारभुजाधारी, माथे पर तिलक सोहे, मूसे की सवारी . पान चढ़े, फूल चढ़े और चढ़े मेवा, लड्डुअन का भोग लगे, सन्त करें सेवा .. अंधे को आँख देत, कोढ़िन को काया, बाँझन को पुत्र देत, निर्धन को माया . 'सूर' श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा, जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा ..

आरती: ॐ जय लक्ष्मी माता

चित्र
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता तुम को निस दिन सेवत, मैयाजी को निस दिन सेवत हर विष्णु विधाता . ॐ जय लक्ष्मी माता .. उमा रमा ब्रह्माणी, तुम ही जग माता ओ मैया तुम ही जग माता . सूर्य चन्द्र माँ ध्यावत, नारद ऋषि गाता ॐ जय लक्ष्मी माता .. दुर्गा रूप निरन्जनि, सुख सम्पति दाता ओ मैया सुख सम्पति दाता . जो कोई तुम को ध्यावत, ऋद्धि सिद्धि धन पाता ॐ जय लक्ष्मी माता .. तुम पाताल निवासिनि, तुम ही शुभ दाता ओ मैया तुम ही शुभ दाता . कर्म प्रभाव प्रकाशिनि, भव निधि की दाता ॐ जय लक्ष्मी माता .. जिस घर तुम रहती तहँ सब सद्गुण आता ओ मैया सब सद्गुण आता . सब संभव हो जाता, मन नहीं घबराता ॐ जय लक्ष्मी माता .. तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता ओ मैया वस्त्र न कोई पाता . खान पान का वैभव, सब तुम से आता ॐ जय लक्ष्मी माता .. शुभ गुण मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि जाता ओ मैया क्षीरोदधि जाता . रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता ॐ जय लक्ष्मी माता .. महा लक्ष्मीजी की आरती, जो कोई जन गाता ओ मैया जो कोई जन गाता . उर आनंद समाता, पाप उतर जाता ॐ जय लक्ष्मी माता ..

दुख हरो द्वारिकानाथ

चित्र
तुम कहाँ छुपे भगवान करो मत देरी | दुःख हरो द्वारकानाथ शरण मैं तेरी || दुख हरो द्वारिकानाथ शरण मैं तेरी || यही सुना है दीनबन्धु तुम सबका दुख हर लेते | जो निराश हैं उनकी झोली आशा से भर देते || अगर सुदामा होता मैं तो दौड़ द्वारका आता | पाँव आँसुओं से धो कर मैं मन की आग बुझाता || तुम बनो नहीं अनजान, सुनो भगवान, करो मत देरी | दुख हरो द्वारकानाथ शरण मैं तेरी || जो भी शरण तुम्हारी आता, उसको धीर बंधाते | नहीं डूबने देते दाता, नैया पार लगाते || तुम न सुनोगे तो किसको मैं अपनी व्यथा सुनाऊँ | द्वार तुम्हारा छोड़ के भगवन और कहाँ मैं जाऊँ || प्रभु कब से रहा पुकार, मैं तेरे द्वार, करो मत देरी | दुख हरो द्वारकानाथ शरण मैं तेरी || Originally posted on 4/7/16 Repost with video by Kirti Anurag (Chhavi Bhaiya)

प्रभु तुम अन्तर्यामी

चित्र
Prabhu Tum Antaryami Music by Khayyam प्रभु तुम अन्तर्यामी दया करो, दया करो, हे स्वामी अंग अंग में रंग सांवरा गहरा होता जाये मैं तो बस बिन मोल बिकानी मन में तुम्ही समाये लोग करें बदनामी दया करो, दया करो, हे स्वामी मन्द मन्द मुसकान मनोहर मुख पर लट घुंघराली अचरज क्या जो भई बावरी देख के छवि मतवाली बेल प्रीत की जामी दया करो, दया करो, हे स्वामी मैं गुणहीन, रिझाऊं कैसे तुम को हे नटनागर एक यही विशवास ह्रदय में तुम हो दया के सागर तीन लोक के स्वामी दया करो, दया करो, हे स्वामी Originally Published on Apr 22, 2015 Repost with new video addition, sung by Kirti Anurag (Chhavi Bhaiya)

Sai Bhajan: ये सब तुम्हारी मैहर है बाबा

Listen to  VNS 'Bhola' teaching the bhajan to Prarthana & Chhavi. ये सब तुम्हारी मैहर है प्यारे, ये सब तुम्हारी मैहर है बाबा, कि अब भी महफिल जमी हुई है । जहाँ भी देखूँ जिधर भी देखूँ, तुम्हारी मूरत/सूरत पड़े दिखाई । यहाँ के हर शय में प्यारे बाबा, तुम्हारी ख़ुशबू भरी हुई है ॥ ये सब तुम्हारी मैहर है बाबा, कि अब भी महफिल जमी हुई है । जो आँख मूदूँ तो यूँ लगे ज्योँ, तू पास में ही खड़ा हुआ है । ज़मीं से अम्बर तलक फि़ज़ा ये, तेरे ही रंग में रंगी हुई है ॥ ये सब तुम्हारी मैहर है बाबा, कि अब भी महफिल जमी हुई है । सजल हमारे नयन मगर तू, मधुर मधुर मुस्कुरा रहा है । तेरी मधुर मुसकान से अपनी, अंतर्ज्योति जगी हुई है ॥ ये सब तुम्हारी मैहर है बाबा, कि अब भी महफिल जमी हुई है । साईं राम साईं राम -----------

सुन्दरकाण्ड - श्रीरामचरितमानस

Do the Sundarkand Path along with Shri Shiv Dayal Ji and Anil Shrivastava. कथा प्रारम्भ होत है, सुनहु वीर हनुमान । राम लक्षमण जानकी, करहुँ सदा कल्याण ॥ श्रीगुरु चरन सरोज रज, निज मनु मुकुरु सुधारि ।  बरनउँ रघुबर बिमल जसु, जो दायकु फल चारि ॥ बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरो पवन कुमार ।  बल बुद्धि विद्या दे हु  मोहि, हरहु कलेश विकार ॥ श्री गणेशाय नमः  श्रीजानकीवल्लभो विजयते श्रीरामचरितमानस पञ्चम सोपान सुन्दरकाण्ड शान्तं शाश्वतमप्रमेयमनघं निर्वाणशान्तिप्रदं ब्रह्माशम्भुफणीन्द्रसेव्यमनिशं वेदान्तवेद्यं विभुम् । रामाख्यं जगदीश्वरं सुरगुरुं मायामनुष्यं हरिं वन्देऽहं करुणाकरं रघुवरं भूपालचूड़ामणिम्॥१॥ नान्या स्पृहा रघुपते हृदयेऽस्मदीये सत्यं वदामि च भवानखिलान्तरात्मा। भक्तिं प्रयच्छ रघुपुङ्गव निर्भरां मे कामादिदोषरहितं कुरु मानसं च॥२॥ अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहं दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम्। सकलगुणनिधानं वानराणामधीशं रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि॥३॥ श्रवन सुजसु सुनि आयउँ प्रभु भंजन भव भीर । त्राहि त्राहि आरति हरन सरन सुखद रघुबीर ॥ सखा सोच...

आरती: जगजननी जय जय

चित्र
जगजननी जय! जय! माँ! जगजननी जय! जय! भयहारिणी, भवतारिणी, भवभामिनि जय जय। जगजननी .. तू ही सत्-चित्-सुखमय, शुद्ध ब्रह्मरूपा। सत्य सनातन, सुन्दर, पर-शिव सुर-भूपा॥ जगजननी .. आदि अनादि, अनामय, अविचल, अविनाशी। अमल, अनन्त, अगोचर, अज आनन्दराशी॥ जगजननी .. अविकारी, अघहारी, अकल कलाधारी। कर्ता विधि, भर्ता हरि, हर संहारकारी॥ जगजननी .. तू विधिवधू, रमा, तू उमा महामाया। मूल प्रकृति, विद्या तू, तू जननी जाया॥ जगजननी .. राम, कृष्ण तू, सीता, ब्रजरानी राधा। तू वाँछाकल्पद्रुम, हारिणि सब बाघा॥ जगजननी .. दश विद्या, नव दुर्गा नाना शस्त्रकरा। अष्टमातृका, योगिनि, नव-नव रूप धरा॥ जगजननी .. तू परधामनिवासिनि, महाविलासिनि तू। तू ही श्मशानविहारिणि, ताण्डवलासिनि तू॥ जगजननी .. सुर-मुनि मोहिनि सौम्या, तू शोभाधारा। विवसन विकट सरुपा, प्रलयमयी, धारा॥ जगजननी .. तू ही स्नेहसुधामयी, तू अति गरलमना। रत्नविभूषित तू ही, तू ही अस्थि तना॥ जगजननी .. मूलाधार निवासिनि, इह-पर सिद्धिप्रदे। कालातीता काली, कमला तू वरदे॥ जगजननी .. शक्ति शक्तिधर तू ही, नित्य अभेदमयी। भेद प्रदर्शिनि वाणी विमले! वेदत्रयी॥...

आरती: जय अम्बे गौरी

MP3 Audio जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी तुम को निस दिन ध्यावत मैयाजी को निस दिन ध्यावत हरि ब्रह्मा शिवजी . बोलो जय अम्बे गौरी .. माँग सिन्दूर विराजत टीको मृग मद को मैया टीको मृगमद को उज्ज्वल से दो नैना चन्द्रवदन नीको बोलो जय अम्बे गौरी .. कनक समान कलेवर रक्ताम्बर साजे मैया रक्ताम्बर साजे रक्त पुष्प गले माला कण्ठ हार साजे बोलो जय अम्बे गौरी .. केहरि वाहन राजत खड्ग कृपाण धारी मैया खड्ग कृपाण धारी सुर नर मुनि जन सेवत तिनके दुख हारी बोलो जय अम्बे गौरी .. कानन कुण्डल शोभित नासाग्रे मोती मैया नासाग्रे मोती कोटिक चन्द्र दिवाकर सम राजत ज्योति बोलो जय अम्बे गौरी .. शम्भु निशम्भु बिडारे महिषासुर धाती मैया महिषासुर धाती धूम्र विलोचन नैना निशदिन मदमाती बोलो जय अम्बे गौरी .. चण्ड मुण्ड शोणित बीज हरे मैया शोणित बीज हरे मधु कैटभ दोउ मारे सुर भय दूर करे बोलो जय अम्बे गौरी .. ब्रह्माणी रुद्राणी तुम कमला रानी मैया तुम कमला रानी आगम निगम बखानी तुम शिव पटरानी बोलो जय अम्बे गौरी .. चौंसठ योगिन गावत नृत्य करत भैरों मैया नृत्य करत भैरों बाजत ताल मृदंग और बाज...

श्री राधा कृष्णाय नमः

श्री राधा कृष्णाय नमः .. श्री राधा कृष्णाय नमः .. ॐ जय श्री राधा जय श्री कृष्ण श्री राधा कृष्णाय नमः .. चन्द्रमुखी चंचल चितचोरी, जय श्री राधा सुघड़ सांवरा सूरत भोरी, जय श्री कृष्ण श्यामा श्याम एक सी जोड़ी श्री राधा कृष्णाय नमः .. पंच रंग चूनर, केसर न्यारी, जय श्री राधा पट पीताम्बर, कामर कारी, जय श्री कृष्ण एकरूप, अनुपम छवि प्यारी श्री राधा कृष्णाय नमः .. चन्द्र चन्द्रिका चम चम चमके, जय श्री राधा मोर मुकुट सिर दम दम दमके, जय श्री कृष्ण जुगल प्रेम रस झम झम झमके श्री राधा कृष्णाय नमः .. कस्तूरी कुम्कुम जुत बिन्दा, जय श्री राधा चन्दन चारु तिलक गति चन्दा, जय श्री कृष्ण सुहृद लाड़ली लाल सुनन्दा श्री राधा कृष्णाय नमः .. घूम घुमारो घांघर सोहे, जय श्री राधा कटि कटिनी कमलापति सोहे, जय श्री कृष्ण कमलासन सुर मुनि मन मोहे श्री राधा कृष्णाय नमः .. रत्न जटित आभूषण सुन्दर, जय श्री राधा कौस्तुभमणि कमलांचित नटवर, जय श्री कृष्ण तड़त कड़त मुरली ध्वनि मनहर श्री राधा कृष्णाय नमः .. राधा राधा कृष्ण कन्हैया जय श्री राधा भव भय सागर पार लगैया जय श्री कृष्ण . मंग...

Shree Ram Geet Gunjan - Part I & II

चित्र
Listen to  Shree Ram Geet Gunjan - Part I and II - LP Audio Read  Shree Ram Geet Gunjan - Transcript

भजन : ओम् जय साईं , जय रघुराई

Sai Bhajan by Kirti Anurag (Chhavi Bhaiya) and Sargam Srivastav (Dolly)

भजन : नाचत प्रिय गणपति राजा

Ganesh Bhajan by Kirti Anurag (Chhavi Bhaiya)

भजन - जानकी नाथ सहाय करें जब ..

MP3 Audio जानकी नाथ सहाय करें जब कौन बिगाड़ करे नर तेरो .. सुरज मंगल सोम भृगु सुत बुध और गुरु वरदायक तेरो . राहु केतु की नाहिं गम्यता संग शनीचर होत हुचेरो .. दुष्ट दु:शासन विमल द्रौपदी चीर उतार कुमंतर प्रेरो . ताकी सहाय करी करुणानिधि बढ़ गये चीर के भार घनेरो .. जाकी सहाय करी करुणानिधि ताके जगत में भाग बढ़े रो . रघुवंशी संतन सुखदायी तुलसीदास चरनन को चेरो ..

आरती - ॐ जय जगदीश हरे

MP3 Audio ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी जय जगदीश हरे . भक्त जनों के संकट, क्षण में दूर करे .. जो ध्यावे फल पावे, दुख बिनसे मन का . सुख सम्पति घर आवे, कष्ट मिटे तन का .. मात पिता तुम मेरे, शरण गहूं मैं किसकी . तुम बिन और न दूजा, आस करूं मैं जिसकी .. तुम पूरण परमात्मा, तुम अंतरयामी . पारब्रह्म परमेश्वर, तुम सब के स्वामी .. तुम करुणा के सागर, तुम पालनकर्ता . मैं सेवक तुम स्वामी, कृपा करो भर्ता .. तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति . किस विधि मिलूं दयामय, तुमको मैं कुमति .. दीनबंधु दुखहर्ता, तुम रक्षक मेरे . करुणा हस्त बढ़ाओ, द्वार पड़ा तेरे .. विषय विकार मिटाओ, पाप हरो देवा . श्रद्धा भक्ति बढ़ाओ, संतन की सेवा .. http://www.bhajans.org/aaratii/OMjayajagadiishhare.mp3

आरती कुँज बिहारी की

  MP3 Audio आरती कुँज बिहारी की श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की .. गले में वैजन्ती माला, माला बजावे मुरली मधुर बाला, बाला श्रवण में कुण्डल झलकाला, झलकाला नन्द के नन्द, श्री आनन्द कन्द, मोहन बॄज चन्द राधिका रमण बिहारी की श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की .. गगन सम अंग कान्ति काली, काली राधिका चमक रही आली, आली लसन में ठाड़े वनमाली, वनमाली भ्रमर सी अलक, कस्तूरी तिलक, चन्द्र सी झलक ललित छवि श्यामा प्यारी की श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की .. जहाँ से प्रगट भयी गंगा, गंगा कलुष कलि हारिणि श्री गंगा, गंगा स्मरण से होत मोह भंगा, भंगा बसी शिव शीश, जटा के बीच, हरे अघ कीच चरण छवि श्री बनवारी की श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की .. कनकमय मोर मुकुट बिलसै, बिलसै देवता दरसन को तरसै, तरसै गगन सों सुमन राशि बरसै, बरसै अजेमुरचन मधुर मृदंग मालिनि संग अतुल रति गोप कुमारी की श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की .. चमकती उज्ज्वल तट रेणु, रेणु बज रही बृन्दावन वेणु, वेणु चहुँ दिसि गोपि काल धेनु, धेनु कसक मृद मंग, चाँदनि चन्द, खटक भव भन्ज टेर सुन दीन भिखारी की श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ....

आरती हनुमानजी की

MP3 Audio आरति कीजै हनुमान लला की आरति कीजै हनुमान लला की . दुष्ट दलन रघुनाथ कला की .. जाके बल से गिरिवर काँपे रोग दोष जाके निकट न झाँके . अंजनि पुत्र महा बलदायी संतन के प्रभु सदा सहायी .. आरति कीजै हनुमान लला की . दे बीड़ा रघुनाथ पठाये लंका जाय सिया सुधि लाये . लंका सौ कोटि समुद्र सी खाई जात पवनसुत बार न लाई .. आरति कीजै हनुमान लला की . लंका जारि असुर संघारे सिया रामजी के काज संवारे . लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे आन संजीवन प्राण उबारे .. आरति कीजै हनुमान लला की . पैठि पाताल तोड़ि यम कारे अहिरावन की भुजा उखारे . बाँये भुजा असुरदल मारे दाहिने भुजा संत जन तारे .. आरति कीजै हनुमान लला की . सुर नर मुनि जन आरति उतारे जय जय जय हनुमान उचारे . कंचन थार कपूर लौ छाई आरती करति अंजना माई .. आरति कीजै हनुमान लला की . जो हनुमान जी की आरति गावे बसि वैकुण्ठ परम पद पावे . आरति कीजै हनुमान लला की . दुष्ट दलन रघुनाथ कला की .. http://www.bhajans.org/aaratii/hanumaan.mp3

आरती श्री रामायणजी की

MP3 Audio आरती श्री रामायणजी की . कीरति कलित ललित सिय पी की .. गावत ब्रह्मादिक मुनि नारद . बालमीक बिग्यान बिसारद .. सुक सनकादि सेष और सारद . बरन पवन्सुत कीरति नीकी .. गावत बेद पुरान अष्टदस . छओं सास्त्र सब ग्रंथन को रस .. मुनि जन धन संतन को सरबस . सार अंस सम्म्मत सब ही की .. गावत संतत संभु भवानी . अरु घटसंभव मुनि बिग्यानी .. ब्यास आदि कबिबर्ज बखानी . कागभुसुंडि गरुड के ही की .. कलि मल हरनि बिषय रस फीकी . सुभग सिंगार मुक्ति जुबती की .. दलन रोग भव भूरि अमी की . तात मात सब बिधि तुलसी की .. http://www.bhajans.org/aaratii/raamaayaNa.mp3

कीर्तन - बन्धुगणो ! मिल कहो प्रेमसे (२)

बन्धुगणो ! मिल कहो प्रेमसे - 'रघुपति राघव राजाराम ।' मुदित चित्तसे घोष करो पुनि - 'पतित पावन सीताराम ॥' जिह्वा-जीवन सफल करो कह -'जय रघुनन्दन, जय सियाराम ।' ह्रदय खोल बोलो मत चूको- 'जानकिवल्लभ सीताराम ॥' गौर रुचिर, नवघनश्याम छबि, 'जय लक्ष्मण, जय जय श्रीराम ।' अनुगत परम अनुज रघुबरके- 'भरत-सत्रुहन शोभाधाम ॥' उभय सखा राघवके प्यारे -'कपिपति, लंकापति अभिराम ।' परम भक्त निष्कामशिरोमणि 'जय श्रीमारुति पूरणकाम ॥' अति उमंगसे बोलो संतत - 'रघुपति राघव राजाराम।' मुक्तकंठ हो सदा पुकारो- 'पतित पावन सीताराम ॥' http://www.archive.org/download/AratiGeetMala/AGM-bandhu-gano-raghupati-raaghav.mp3

कीर्तन - बन्धुगणो ! मिलि कहो प्रेमसे (१)

बन्धुगणो ! मिलि कहो प्रेमसे 'यदुपति ब्रजपति श्यामा-श्याम ।' मुदित चित्तसे घोष करो पुनि- 'पतित पावन राधेश्याम ॥' जिह्वा-जीवन सफल करो कह- 'जय यदुनन्दन, जय घनश्याम ।' ह्रदय खोल बोलो, मत चूको- 'रुक्मिणिवल्लभ श्याम श्याम ॥' नव-नीरद-तनु, गौर मनोहर, 'जय श्रीमाधव जय बलराम।' उभय सखा मोहनके प्यारे -'जय श्रीदामा, जयति सुदाम ॥' परमभक्त निष्कामशिरोमणि- 'उद्धव-अर्जुन शोभाधाम।' प्रेम-भक्ति-रस-लीन निरन्तर विदुर, 'विदुर-गृहिणी अभिराम ॥' अति उमंगसे बोलो सन्तत- 'यदुपति ब्रजपति श्यामा-श्याम ।' मुक्तकंठसे सदा पुकारो- 'पतित पावन राधेश्याम ॥' http://www.archive.org/download/AratiGeetMala/AGM-bandhu-gano-jay-raadhe-raadhe.mp3