संदेश

विशाल चन्द्र लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भजन - अपने सूर्य स्वयं बन जाओ

MP3 Audio of Bhajan apane surya svayam ban jao sung by Vishal Chandra अपने सूर्य स्वयं बन जाओ तुम हो दिव्य शक्ति के स्वामी बनो अग्रणी नहीं अनुगामी, अपने ही अनुभव के बल पर नये सृजन आधार बनाओ । निर्माता हो तुम निज पथ के, स्वयं विधाता हो तुम निज के, है अनन्त क्षमता मानव की, अन्तर मे विश्वास जगाओ। चलो न मिटते पद चिन्हों पर रुको न विघ्नों बाधाओं पर, नित्य नयी आलोक रश्मि से अपनी प्रतिभा स्वयं जगाओ । जहाँ ब्रह्मज्ञानी जाते हैं त्याग तपस्या अपनाते हैं, जाओ अपने पौरुष से तुम अन्तर तम का दीप जलाओ। (reposted with new link to audio) https://archive.org/download/RamParivarBhajans/00-ApneSurya_vbr.mp3