यह ब्लॉग खोजें

विभु वर्मा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
विभु वर्मा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, अप्रैल 02, 2021

होली: राम-जानकी की होरी

Listen to the Holi `Ram Janki ki Hori` sung by Shri Vibhu Varma


राम-जानकी की होरी (२)
जनकपुर देखन चलो री, राम-जानकी की होरी…

कौशल भूषण इत रघुनन्दन, उत मिथिलेश किशोरी, (२)
सखा राम के, सखी सिया की, (२)
कैसा ये फाग रचो री, जुगल छवि आज लखो री, 
राम जानकी की होरी…

लपक झपक सीता ने लक्ष्मण, पकड़ लिये बरजोरी, (२)
कहां गये वो धनुष बाण अब, (२)
बेंदी माथे धरो री, सखी इनके रोली मलो री,
राम जानकी की होरी…

इतने में पिचकारी मारी, भरत सियाजू की ओरी, (२)
भींज गई मिथिलेश नन्दिनी, (२)
अब कहो भाभी मोरी, कहो, और खेलोगी होरी ॥
राम जानकी की होरी…


Other audios of this Holi can be heard at Holi-Geet on archive.org.

सोमवार, सितंबर 07, 2015

भजन: पायो निधि राम नाम

पायो निधि राम नाम, पायो निधि राम नाम .
सकल शांति सुख निधान, सकल शांति सुख निधान .
पायो निधि राम नाम ..

सुमिरन से पीर हरै, काम क्रोध मोह जरै .
आनंद रस अजर झरै, होवै मन पूर्ण काम .
पायो निधि राम नाम ..

रोम रोम बसत राम, जन जन में लखत राम .
सर्व व्याप्त, ब्रह्म राम, सर्वशक्तिमान राम .
पायो निधि राम नाम ..

ज्ञान, ध्यान, भजन, राम; पाप, ताप, हरण नाम .
सुविचारित तथ्य एक, आदि, मध्य, अंत, राम ..
पायो निधि राम नाम ..

-----------------------------------------------------------------



You can view and listen to this bhajan

as well as many others at the Bholakrishna Youtube channel.


pAyo nidhi rAm nAm, pAyo nidhi rAm nAm .
sakal shAnti sukh nidhAn, sakal shAnti sukh nidhAn .
pAyo nidhi rAm nAm ..

sumiran se pIr harai, kAm krodh moh jarai .
Anand ras ajar jharai, hovai man pUrN kAm .
pAyo nidhi rAm nAm ..

rom rom basat rAm, jan jan meM lakhat rAm .
sarv vyApt, brahm rAm, sarvashaktimAn rAm .
pAyo nidhi rAm nAm ..

j~nAn, dhyAn, bhajan, rAm; pAp, tAp, haraN nAm .
suvichArit tathy ek, Adi, madhy, aMt, rAm ..
pAyo nidhi rAm nAm ..