भागवत भगवान की है आरती
Bhajan: Bhagavat bhgawan kee hai arati भागवत भगवान की है आरती पापियों को पाप से है तारती ये अमर ग्रन्थ , यह मुक्ति पंथ , है पंचम वेद निराला , नव ज्योति जगाने वाला ! हरि ज्ञान यही , वरदान यही , जग मंगल की है आरती , पापियों को पाप से है तारती ये शांति दीप , पावन पुनीत , पापों को मिटाने वाला , हरि दरस दिखाने वाला ! ये सुख करनी , है दुख हरनी , यह मधुसूदन की आरती , पापियों को पाप से है तारती ये मधुर बोल , भव फंद खोल , सन्मार्ग दिखाने वाला , बिगडी को बनाने वाला , श्री राम यही , घनश्याम यही , सबकी महिमा की आरती , पापियों को पाप से ही तारती