संदेश

शिव दयाल जी लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विजयदशमी शुभकामना - विजय रथ - मानस से

 विजय रथ  श्री जस्टिस शिव दयालजी श्रीवास्तव द्वारा रामचरितमानस से चुनी हुई चौपाइयाँ एवं दोहे, जो 'उत्थान पथ' एवं 'साधना पथ' में प्रकाशित किए गए ।  MP3 - माधव मुकुंद और प्रार्थना श्रीवास्तव के स्वरों में  दो.- वचनकर्म मन मोरि गति भजनु करहिं निःकाम ।      तिन्ह के हृदय कमल महुँ करउँ सदा विश्राम ।। सुनहु सखा कह कृपानिधाना । जेहिं जय होइ सो स्यंदन आना ।। सौरज धीरज तेहि रथ चाका । सत्य सील दृढ़ ध्वजा पताका ।। बल बिबेक दम परहित घोरे । छमा कृपा समता रजु जोरे ।। ईस भजनु सारथी सुजाना । बिरति चर्म संतोष कृपाना ।। दान परसु बुधि सक्ति प्रचंडा । बर बिग्यान कठिन कोदंडा ।। अमल अचल मन त्रोन समाना । सम जम नियम सिलीमुख नाना ।। कवच अभेद बिप्र गुर पूजा । एहि सम विजय उपाय न दूजा ।। सखा धर्ममय अस रथ जाकें । जीतन कहँ न कतहुँ रिपु ताकें ।। दो.- महा अजय संसार रिपु जीति सकइ सो बीर ।      जाकें अस रथ होइ दृढ़ सुनहु सखा मतिधीर ।। ____________________________________________________________ रणभूमि पर श्रीराम को बिना रथ के विभीषण ने देखा तो उन्हें शंका हुई...

सुन्दरकाण्ड - श्रीरामचरितमानस

Do the Sundarkand Path along with Shri Shiv Dayal Ji and Anil Shrivastava. कथा प्रारम्भ होत है, सुनहु वीर हनुमान । राम लक्षमण जानकी, करहुँ सदा कल्याण ॥ श्रीगुरु चरन सरोज रज, निज मनु मुकुरु सुधारि ।  बरनउँ रघुबर बिमल जसु, जो दायकु फल चारि ॥ बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरो पवन कुमार ।  बल बुद्धि विद्या दे हु  मोहि, हरहु कलेश विकार ॥ श्री गणेशाय नमः  श्रीजानकीवल्लभो विजयते श्रीरामचरितमानस पञ्चम सोपान सुन्दरकाण्ड शान्तं शाश्वतमप्रमेयमनघं निर्वाणशान्तिप्रदं ब्रह्माशम्भुफणीन्द्रसेव्यमनिशं वेदान्तवेद्यं विभुम् । रामाख्यं जगदीश्वरं सुरगुरुं मायामनुष्यं हरिं वन्देऽहं करुणाकरं रघुवरं भूपालचूड़ामणिम्॥१॥ नान्या स्पृहा रघुपते हृदयेऽस्मदीये सत्यं वदामि च भवानखिलान्तरात्मा। भक्तिं प्रयच्छ रघुपुङ्गव निर्भरां मे कामादिदोषरहितं कुरु मानसं च॥२॥ अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहं दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम्। सकलगुणनिधानं वानराणामधीशं रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि॥३॥ श्रवन सुजसु सुनि आयउँ प्रभु भंजन भव भीर । त्राहि त्राहि आरति हरन सरन सुखद रघुबीर ॥ सखा सोच...

भजन: रोम रोम में रमा हुआ है

rom rom me ramA huA hai Listen to bhajan in the voice of V N Shrivastav 'Bhola' रोम रोम में रमा हुआ है, मेरा राम रमैया तू, सकल सृष्टि का सिरजनहारा, राम मेरा रखवैया तू, तू ही तू, तू ही तू, ... डाल डाल में, पात पात में, मानवता के हर जमात में, हर मज़हब, हर जात पात में एक तू ही है, तू ही तू, तू ही तू, तू ही तू, ... सागर का ख़ारा जल तू है, बादल में, हिम कण में तू है, गंगा का पावन जल तू है, रूप अनेक, एक है तू, तू ही तू, तू ही तू, ... चपल पवन के स्वर में तू है, पंछी के कलरव में तू है, भौरों के गुंजन में तू है , हर स्वर में ईश्वर है तू, तू ही तू, तू ही तू, ... "तन है तेरा, मन है तेरा, प्राण हैं तेरे, जीवन तेरा, सब हैं तेरे, सब है तेरा ," पर मेरा इक तू ही तू, तू ही तू, तू ही तू, ...

भजन: रंगवाले देर क्या है

bhajan: rangwale der kya hai Click here to listen to the Bhajan by Shri Shiv Dayal Ji Shrivastav रंगवाले देर क्या है मेरा चोला रंग दे . और सारे रंग धो कर रंग अपना रंग दे .. कितने ही रंगो से मैने आज तक है रंगा इसे . पर वो सारे फीके निकले तू ही गाढ़ा रंग दे .. रंगवाले देर क्या है मेरा चोला रंग दे . तूने रंगे हैं ज़मीं और आसमां जिस रंग से . बस उसी रंग से तू आखिर मेरा चोला रंग दे .. रंगवाले देर क्या है मेरा चोला रंग दे . मैं तो जानूंगा तभी तेरी ये रंग अन्दाज़ियां . जितना धोऊं उतना चमके अब तो ऐसा रंग दे .. रंगवाले देर क्या है मेरा चोला रंग दे .

भजन - हे दयामय आप ही संसार के आधार हो

MP3 Audio of Bhajan he dayamay aap hi sansar ke adhar ho Voice - Shri Shiv Dayal Ji Shrivastav हे दयामय आप ही संसार के आधार हो | आप ही करतार हो हम सबके पालनहार हो || जन्म दाता आप ही माता पिता भगवान हो | सर्व सुख दाता सखा भ्राता हो तन धन प्राण हो || आपके उपकार का हम ऋण चुका सकते नहीं | बिन कृपा के शांति सुखका सार पा सकते नहीं || दीजिये वह मति बने हम सदगुणी संसार में | मन हो मंजुल धर्मं मय और तन लगे उपकार में || हे दयामय आपका हमको सदा आधार हो | आपके भक्तों से ही भरपूर यह परिवार हो || छोड़ देवें काम को और क्रोध को मद लोभ को | शुद्ध और निर्मल हमारा सर्वदा आचार हो | प्रेम से मिल मिल के सारे गीत गायें आपके | मन में बहता आपका ही प्रेम पारावार हो || जय पिता जय जय पिता, हम जय तुम्हारी गा रहे || रात दिन घर में हमारे आपकी जयकार हो || धन धान्य घर में जो सभी कुछ, आप का ही है दिया | उसके लिये प्रभु आपको धन्यवाद सौ सौ बार हो || MP3 Audio of Bhajan

रामचरितमानस से - सुन्दरकाण्ड पाठ

Reposting with complete Sundarkand text and audio on Feb 18, 2018 Here is the text and audio for the initial portion of Sundar Kand from Shri Ram Charit Manas. Samput text to be used before and  after every doha, chhanda etc. during Sundarkand or Ramayan Path is given in 'red'. MP3 Audio कथा प्रारम्भ होत है, सुनहु वीर हनुमान | राम लक्षमण जानकी, करहुँ सदा कल्याण ॥ श्रीगुरु चरन सरोज रज, निज मनु मुकुरु सुधारि । बरनउँ रघुबर बिमल जसु, जो दायकु फल चारि ॥ बुद्धिहीन तनु जानिके,सुमिरो पवन कुमार | बल बुद्धि विद्या देहूं मोहि,हरहु कलेश विकार || श्री गणेशाय नमः श्रीजानकीवल्लभो विजयते श्रीरामचरितमानस पञ्चम सोपान सुन्दरकाण्ड श्लोक शान्तं शाश्वतमप्रमेयमनघं निर्वाणशान्तिप्रदं ब्रह्माशम्भुफणीन्द्रसेव्यमनिशं वेदान्तवेद्यं विभुम् । रामाख्यं जगदीश्वरं सुरगुरुं मायामनुष्यं हरिं वन्देऽहं करुणाकरं रघुवरं भूपालचूड़ामणिम्॥१॥ नान्या स्पृहा रघुपते हृदयेऽस्मदीये सत्यं वदामि च भवानखिलान्तरात्मा। भक्तिं प्रयच्छ रघुपुङ्गव निर्भरां मे कामादिदोषरहितं कुरु मानसं च॥२॥ अ...

ganapati pujan vidhi - Part 1

The following puja vidhi for ganapati pujan is taken from 'Satyanarayana ki Katha' by Shri Pandit Dinanath Bhargava Dinesh. It has hindi verse translation along with the sanskrit shlokas. MP3 Audio श्री गणपति ध्यान तथा आवाहन विघ्नेश्वराय वरदाय सुरप्रियाय, लम्बोदराय सकलाय जगत्‌ हिताय । नागाननाय श्रुतियज्ञभूषिताय, गौरीसुताय गणनाथ नमो नमस्ते ॥ ॐ भूर्भुवः स्वः गणपते ! इहागच्छ इहातिष्ठ सुप्रतिष्ठो भव मम पूजा गृहाण ! ॐ गणानान्त्वा गणपति (गुँ) हवामहे प्रियाणान्त्वा प्रियपति (गुँ) हवामहे निधिनान्त्वा निधिपति (गुँ) हवामहे वसो मम । आहमजानि गर्भधमात्वमजासि गर्भधम्‌ ॥ देवों के प्रिय विघ्ननियन्ता, लम्बोदर भव-भय हारी । गिरिजानन्दन देव गजानन, यज्ञ-विभूषित श्रुतिधारी ॥ मंगलकारी दुःख-विदारी, तेजोमय जय वरदायक । बार-बार जय नमस्कार, स्वीकार करो हे गणनायक ॥ देव आइये यहाँ बैठिये, पूजा को करिये स्वीकार । भूर्भुवः स्वः सुख समृद्धि के, खोल दीजिये मंगल द्वार ॥ गणनायक वर बुद्धि विधायक, सदा सहायक भय-भंजन । प्रियपति, अति प्रिय वस्तु प्रदायक, जगत्राता जन-मन...