यह ब्लॉग खोजें

Bhakti Prakash लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Bhakti Prakash लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, मार्च 18, 2015

भक्ति प्रकाश से - धुन - वन्दे रामं सच्चिदानन्दं

वन्दे रामं सच्चिदानन्दं

परम पावनं प्रियतम रूपं
परमेशं शुभ शक्ति स्वरूपं
सर्वाधारं महासुखकंदं
वन्दे रामं सच्चिदानन्दं

शरणागत जन पालक शरणं
विघ्न हरं सुख शांतिः करणं
परम पदं मंगल अरविन्दं
वन्दे रामं सच्चिदानन्दं


View on Bholakrishna Youtube channel at this link.

Listen to the bhajan - MP3 by Jyotsna Nigam

Download mp3 from Shree Ram Sharanam
Youtube link taken from 'Mahavir Binavau Hanumana'.

रविवार, मार्च 15, 2015

भरोसा - स्वामी सत्यानन्दजी महाराज द्वारा रचित 'भक्ति प्रकाश' के पाँच दोहे

महर्षि डॉ विश्वामित्रजी महाराज

के अवतरण दिवस
पर समर्पित स्वरांजलि ---


जिनसे पाया ----- 

मनुष्य यंत्र है, इष्ट है यंत्री , उसके प्रत्येक कार्य का वास्तविक कर्ता ! आवश्यक है कि मनुष्य अपने इष्ट पर पूरा भरोसा रखे ! यह भरोसा केवल इष्ट की कृपा से और गुरु कृपा से ही प्राप्त होता है ! इष्ट से प्रीति करें, उन्हें प्रसन्न कर उनसे ही यह भरोसा मांगे !

- व्ही. एन. एस. 'भोला'



भरोसा
bharosa
राम, हे राम, मेरे राम, मेरे राम !!

सर्वलोक में है रमा, तू मेरा भगवान .
ओंकार प्रभु राम तू, पावन देव महान ..

आया तेरे द्वार पर, दुखी, अबल, तव बाल .
पावन अपने प्रेम से, करिए इसे निहाल ..

सर्वशक्तिमय राम जी, अखिल विश्व के नाथ .
शुचिता, सत्य, विश्वास दे, सिर पर धर कर हाथ ..

हे राम मुझे दीजिये, अपनी लगन अपार .
अपना निश्चय अटल दे, अपना अतुल्य प्यार ..

मुझे भरोसा राम तू, दे अपना अनमोल .
रहूं मस्त निश्चिन्त मैं, कभी न जाऊं डोल ..

Youtube link taken from 'Mahavir Binavau Hanumana'.