तुम्हारे साथ है श्री राम
bhajan: tumhare sath hai shri ram तुम्हारे साथ है श्री राम, तो किस बात की चिंता किया करते हो तुम यूं ही, सदा दिन-रात की चिंता. उसी के हाथ में जीना उसी के हाथ में मरना, उसी के हाथ सब खुशियां, उसी के हाथ दुख भरना, अरे तुमको पड़ी क्या है, प्रभु के हाथ की चिंता... तुम्हारे साथ है श्री राम तो किस बात की चिंता किया करते हो तुम यूं ही, सदा दिन रात की चिंता घड़ी हो संकटों की तो करो श्री राम का सिमरन झड़ी हो झंझटों की तो करो हरि नाम जप चिंतन मिला है साथ उसका तो भला किस साथ की चिंता तुम्हारे साथ है श्री राम तो किस बात की चिंता... किया करते हो तुम यूं ही, सदा दिन रात की चिंता. उसी का नाम ले कर के तरो तुम बीच सागर से उसी का नाम ले कर के उड़ो पर्वत के उपर से करेगा आप अपने भक्त की औकात की चिंता तुम्हारे साथ है श्री राम तो किस बात की चिंता... किया करते हो तुम यूं ही, सदा दिन रात की चिंता. उसी के नाम की धुन ध्यान से जगती हैं तकदीरें उसी के नाम की धुन ध्यान से सधती हैं तस्वीरें नहीं 'निर्दोष' फिर त्रिताप के उत्पात की चिंता तुम्हारे साथ है श्री राम तो किस बात की चि...