संदेश

अप्रैल, 2012 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भजन : दूजा नाहीं मन भायो

जब से तोरे संग नेहा लागे कान्हा दूजा नाहिं मन भायो दूजा नाहीं मन भायो मनवा मोरा इत उत डोलत इक पल चैन न पाए तोरी प्रीत की डोरी संग बंध इत उत जा ना पाए चरणों में मुझे ले लो प्रभुजी अब ना भटका जाए आ जा रे मोरे कान्हा आ जा रे (३) दोउ नैना बाट निहारे तोरी हर पल बरसत जाए आवन की तोरी आस ले कर इक पल झपक ना पाए मन मंदिर में आ जा प्रभुजी अब ना जाने दूंगी आ जा रे मोरे कान्हा तू आ जा रे (३) मन ही तेरा कृष्ण कन्हैया मन ही तेरी राधा जग में रह कर जो भी करता है उसकी अभिलाषा दे ऐसा वरदान मधु अब मधु श्याम मन भाये आ जा रे मोरे कान्हा तू आ जा रे (३)