संदेश

*कृष्ण लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जय कृष्ण हरे श्री कृष्ण हरे

चित्र
जय कृष्ण हरे श्री कृष्ण हरे . दुखियों के दुख दूर करे  जय जय जय कृष्ण हरे .. जब चारों तरफ़ अंधियारा हो  आशा का दूर किनारा हो . जब कोई ना खेवन हारा हो  तब तू ही बेड़ा पार करे . तू ही बेड़ा पार करे  जय जय जय कृष्ण हरे .. तू चाहे तो सब कुछ कर दे  विष को भी अमृत कर दे . पूरण कर दे उसकी आशा  जो भी तेरा ध्यान धरे . जो भी तेरा ध्यान धरे  जय जय जय कृष्ण हरे .. जय कृष्ण हरे श्री कृष्ण हरे . दुखियों के दुख दूर करे  जय जय जय कृष्ण हरे ..

दुख हरो द्वारिकानाथ

चित्र
तुम कहाँ छुपे भगवान करो मत देरी | दुःख हरो द्वारकानाथ शरण मैं तेरी || दुख हरो द्वारिकानाथ शरण मैं तेरी || यही सुना है दीनबन्धु तुम सबका दुख हर लेते | जो निराश हैं उनकी झोली आशा से भर देते || अगर सुदामा होता मैं तो दौड़ द्वारका आता | पाँव आँसुओं से धो कर मैं मन की आग बुझाता || तुम बनो नहीं अनजान, सुनो भगवान, करो मत देरी | दुख हरो द्वारकानाथ शरण मैं तेरी || जो भी शरण तुम्हारी आता, उसको धीर बंधाते | नहीं डूबने देते दाता, नैया पार लगाते || तुम न सुनोगे तो किसको मैं अपनी व्यथा सुनाऊँ | द्वार तुम्हारा छोड़ के भगवन और कहाँ मैं जाऊँ || प्रभु कब से रहा पुकार, मैं तेरे द्वार, करो मत देरी | दुख हरो द्वारकानाथ शरण मैं तेरी || Originally posted on 4/7/16 Repost with video by Kirti Anurag (Chhavi Bhaiya)

प्रभु तुम अन्तर्यामी

चित्र
Prabhu Tum Antaryami Music by Khayyam प्रभु तुम अन्तर्यामी दया करो, दया करो, हे स्वामी अंग अंग में रंग सांवरा गहरा होता जाये मैं तो बस बिन मोल बिकानी मन में तुम्ही समाये लोग करें बदनामी दया करो, दया करो, हे स्वामी मन्द मन्द मुसकान मनोहर मुख पर लट घुंघराली अचरज क्या जो भई बावरी देख के छवि मतवाली बेल प्रीत की जामी दया करो, दया करो, हे स्वामी मैं गुणहीन, रिझाऊं कैसे तुम को हे नटनागर एक यही विशवास ह्रदय में तुम हो दया के सागर तीन लोक के स्वामी दया करो, दया करो, हे स्वामी Originally Published on Apr 22, 2015 Repost with new video addition, sung by Kirti Anurag (Chhavi Bhaiya)

यदि नाथ का नाम दयानिधि है - उमा

Click here to listen to bhajan in the voice of Dr. Uma Shrivastav यदि नाथ का नाम दयानिधि है, तो दया भी करेंगे कभी न कभी । दुखहारी हरी, दुखिया जन के, दुख क्लेश हरेगें कभी न कभी । जिस अंग की शोभा सुहावनी है, जिस श्यामल रंग में मोहनी है । उस रूप सुधा से स्नेहियों के, दृग प्याले भरेगें कभी न कभी । जहां गीध निषाद का आदर है, जहां व्याध अजामिल का घर है । वही वेश बनाके उसी घर में, हम जा ठहरेगें कभी न कभी । करुणानिधि नाम सुनाया जिन्हें, कर्णामृत पान कराया जिन्हें । सरकार अदालत में ये गवाह, सभी गुजरेगें कभी न कभी । हम द्वार में आपके आके पड़े, मुद्दत से इसी जिद पर हैं अड़े । भव-सिंधु तरे जो बड़े से बड़े, तो ये 'बिन्दु' तरेगें कभी न कभी ।

यही हरि भक्त कहते हैं - उमा

Click here to listen to the bhajan by Dr. Uma Shrivastav यही हरि भक्त  कहते हैं, यही सद्-ग्रन्थ गाते हैं । कि जाने कौन से गुण पर दयानिधि रीझ जाते हैं ॥ नहीं स्वीकार करते हैं निमंत्रण नृप सुयोधन का । विदुर के घर पहुंचकर भोग छिलकों का लगाते हैं ॥ कि जाने कौन से गुण पर दयानिधि रीझ जाते हैं । यही हरि भक्त  कहते हैं, यही सद्-ग्रन्थ गाते हैं ॥ न आये मधुपुरी से गोपियों की दुख कथा सुनकर । द्रुपदाजी की दशा पर द्वारका से दौड़ आते हैं ॥ यही हरि भक्त  कहते हैं, यही सद्-ग्रन्थ गाते हैं । न रोये वन-गमन में श्री पिता की वेदनाओं पर । उठा कर गीध को निज गोद में आंसू बहाते हैं ॥ न जाने कौन से गुण पर दयानिधि रीझ जाते हैं । यही हरि भक्त  कहते हैं, यही सद्-ग्रन्थ गाते हैं ॥ कठिनता से चरण धोकर मिले कुछ 'बिन्दु' विधि हर को । वो चरणोदक स्वयं केवट के घर जाकर लुटाते हैं ॥ कि जाने कौन से गुण पर दयानिधि रीझ जाते हैं । यही हरि भक्त  कहते हैं, यही सद्-ग्रन्थ गाते हैं ॥

भजन: हरि हरि हरि हरि सुमिरन करो

चित्र
bhajan: hari hari hari hari sumiran karo MP3 Audio - Bhola हरि हरि, हरि हरि, सुमिरन करो, हरि चरणारविन्द उर धरो .. हरि की कथा होये जब जहाँ, गंगा हू चलि आवे तहाँ .. हरि हरि, हरि हरि, सुमिरन करो ... यमुना सिंधु सरस्वती आवे, गोदावरी विलम्ब न लावे . सर्व तीर्थ को वासा तहाँ, सूर हरि कथा होवे जहाँ .. हरि हरि, हरि हरि, सुमिरन करो ... hari hari, hari hari, sumiran karo, hari charaNAravind ur dharo .. hari kI kathA hoye jab jahA.N, gaMgA hU chali Ave tahA.N .. hari hari, hari hari, sumiran karo ... yamunA siMdhu sarasvatI Ave, godAvrI vilamb na lAve . sarv tIrth ko vAsA tahA.N, sUr hari kathA hove jahA.N .. hari hari, hari hari, sumiran karo ... Listen to the bhajan at Bholakrishna youtube channel at https://www.youtube.com/watch?v=R4iTCjip0I8

भजन: या मोहन के मैं रूप लुभानी

Bhajan: Ya Mohan ke main roop lubhani Listen to this bhajan sung by Shri GP Shrivastava by clicking here. या मोहन के मैं रूप लुभानी । जमना के नीरे तीरे धेनु चरावै बंसी से गावै मीठी बानी ।। या मोहन के मैं रूप लुभानी । तन मन धन गिरधर पर बारूं चरणकंवल मीरा लपटानी ।। या मोहन के मैं रूप लुभानी । सुंदर बदन कमलदल लोचन बांकी चितवन मंद मुसकानी ।। या मोहन के मैं रूप लुभानी ।

Bhajans by Lakshmi Shankar

Mati kahe Kumhar se Ab to Madhav mohe ubaar Mere to Giridhar Gopal

भजन: को माता को पिता हमारे

चित्र
Bhajan: ko mata ko pita hamare को माता को पिता हमारे । कब जनमत हमको तुम देख्यो, हँसी लगत सुन बैन तुम्हारे । कब माखन चोरी कर खायो, कब बांधे महतारी । दुहत कौन सी गइया चारत, बात कही जे भारी । तुम जानत मोहि नंद ढ़िठौना, नंद कहा ते आये ।। हम पूरन अविगत अविनासी, माया ठगनी भुलाये । ये सुन ग्वालिन सब मुस्कानी, हरष मगन हो उठाये । सूर श्याम जो निठुरैं सबहीं, मात पिता हूँ नहीं माने । ko mAtA ko pitA hamAre | kab janmat hamko tum dekhyo, ha.NsI lagat sun bain tumhAre | kab mAkhan chorI kar khAyo, kab bAMdhe mahtArI | duhat kaun sI ga_iyA chArat, bAt kahI je bhArI | tum jAnat mohi naMd .DhiThaunA, naMd kahA te Aye || ham pUran avigat avinAsI, mAyA ThagnI bhulAye | ye sun gvAlin sab muskAnI, haraSh magan ho uThAye | sUr shyAm jo niThuraiM sabhIM, mAt pitA hU.N nahIM mAne | https://www.youtube.com/embed/_v67O7GiHrY

कीर्तन: राधे राधे, श्याम मिला दे

MP3 ऑडियो राधे राधे , राधे राधे , राधे राधे , राधे राधे राधे राधे, श्याम मिला दे जय हो  राधे राधे, श्याम मिला दे गोवर्धन में, राधे राधे वृन्दावन में, राधे राधे  कुसुम सरोवर, राधे राधे हर कुन्ज में, राधे राधे गोवर्धन में, राधे राधे पीली पोखर, राधे राधे मथुरा जी में, राधे राधे वृन्दावन में, राधे राधे कुन्ज कुन्ज में, राधे राधे पात पात में, राधे राधे डाल डाल  में, राधे राधे वृक्ष वृक्ष में , राधे राधे हर आश्रम में, राधे राधे माता बोले, राधे राधे बहना बोले, राधे राधे भाई बोले, राधे राधे सब मिल बोलो, राधे राधे राधे राधे,राधे राधे राधे राधे, श्याम मिला दे अरे मथुरा जी में, राधे राधे वृन्दावन में, राधे राधे पीली पोखर , राधे राधे  गोवर्धन में, राधे राधे सब मिल बोलो, राधे राधे प्रेम से बोलो, राधे राधे सब मिल बोलो, राधे राधे अरे बोलो बोलो, राधे राधे अरे गाओ गाओ, राधे राधे सब मिल गाओ, राधे राधे प्रेम से बोलो, राधे राधे सब मिल बोलो, राधे राधे  जोर से बोलो, राधे राधे राधे राधे,राधे राधे राधे राधे, श्याम मिला दे rAdhe rAd...

कीर्तन: राधे रानी की जय

MP3 Audio बोलो बरसानेवाली की जय जय जय श्याम प्यारे की जय बंसीवारे की जय बोलो पीत पटवारे की जय जय जय मेरे प्यारे की जय श्यामा प्यारी की जय गलबाँहें डाले छवि न्यारी की जय राधे रानी की जय  महारानी की जय नटवारी की जय बनवारी की जय राधे रानी की जय महारानी की जय बोलो बरसानेवाली की जय जय जय राधे से रस ऊपजे, औ रस से रसना गाय । अरे कृष्णप्रिया जू लाड़ली, तुम मो पे रहियो सहाय ॥ राधे रानी की जय महारानी की जय बोलो वृषभ दुलारी की जय जय जय वृष्भानु दुलारी की जय जय जय बोलो कीरति प्यारी की जय जय जय राधे रानी की जय महारानी की जय बोलो बरसानेवाली की जय जय जय मेरे प्यारे की जय मेरी प्यारी की जय जय हो नटवारी की जय बनवारी की जय गलबाँहें डाले छवि न्यारी की जय राधे रानी की जय महारानी की जय वृन्दावन के वृक्ष को मरम न जाने कोय । जहाँ डाल डाल और पात पै श्री राधे राधे होय ॥ ओ राधे रानी की जय जय महारानी की जय एक चंचल एक भोलीभाली की जय राधे रानी की जय महारानी की जय अरे वृन्दावन बानिक बन्यो  जहाँ भ्रमर करत गुंजार । अरी दुल्हिन प्यारी राधिका, अरे दूल्हा नन्दकुम...

श्री राधा कृष्णाय नमः

श्री राधा कृष्णाय नमः .. श्री राधा कृष्णाय नमः .. ॐ जय श्री राधा जय श्री कृष्ण श्री राधा कृष्णाय नमः .. चन्द्रमुखी चंचल चितचोरी, जय श्री राधा सुघड़ सांवरा सूरत भोरी, जय श्री कृष्ण श्यामा श्याम एक सी जोड़ी श्री राधा कृष्णाय नमः .. पंच रंग चूनर, केसर न्यारी, जय श्री राधा पट पीताम्बर, कामर कारी, जय श्री कृष्ण एकरूप, अनुपम छवि प्यारी श्री राधा कृष्णाय नमः .. चन्द्र चन्द्रिका चम चम चमके, जय श्री राधा मोर मुकुट सिर दम दम दमके, जय श्री कृष्ण जुगल प्रेम रस झम झम झमके श्री राधा कृष्णाय नमः .. कस्तूरी कुम्कुम जुत बिन्दा, जय श्री राधा चन्दन चारु तिलक गति चन्दा, जय श्री कृष्ण सुहृद लाड़ली लाल सुनन्दा श्री राधा कृष्णाय नमः .. घूम घुमारो घांघर सोहे, जय श्री राधा कटि कटिनी कमलापति सोहे, जय श्री कृष्ण कमलासन सुर मुनि मन मोहे श्री राधा कृष्णाय नमः .. रत्न जटित आभूषण सुन्दर, जय श्री राधा कौस्तुभमणि कमलांचित नटवर, जय श्री कृष्ण तड़त कड़त मुरली ध्वनि मनहर श्री राधा कृष्णाय नमः .. राधा राधा कृष्ण कन्हैया जय श्री राधा भव भय सागर पार लगैया जय श्री कृष्ण . मंग...

भजन: मुरलिया बाजे जमुना तीर

bhajan: muraliya baje jamuna teer Listen to bhajan by Sau. Meera Varma मुरलिया बाजे जमुना तीर मुरलिया बाजे जमुना तीर मुरली सुनत मेरो मन हर लीन्हू चित्त धरत नहीं धीर मुरलिया बाजे जमुना तीर कारो कन्हैय्या कारी कनरिया कारो जमुना को नीर मुरलिया बाजे जमुना तीर मीरा के प्रभु गिरिधर नागर चरण कमल पर सीर मुरलिया बाजे जमुना तीर

भजन: छोटी छोटी गैया, छोटे छोटे ग्वाल

चित्र
छोटी छोटी गैया, छोटे छोटे ग्वाल । छोटो सो मेरो मदन गोपाल ॥ आगे आगे गैया पीछे पीछे ग्वाल। बीच में मेरो मदन गोपाल॥ कारी कारी गैया, गोरे गोरे ग्वाल। श्याम वरण मेरो मदन गोपाल॥ घास खाए गैया, दूध पीवे ग्वाल। माखन खावे मेरो मदन गोपाल॥ छोटी छोटी लकुटी, छोटे छोटे हाथ। बंसी बजावे मेरो मदन गोपाल॥ प्यारी प्यारी गोपियां मधुबन बाग़। रास रचावे मेरो मदन गोपाल॥

भजन: अब तो श्रीमुख से गोविंदा नाम बोल रे

bhajan: ab to shri mukh se govind nam bol re listen to bhajan by Sau. Geeta Shrivastava अब तो श्री मुख से गोविन्द का नाम बोल रे (alt गोविन्दा नाम बोल रे) गोविन्द का नाम बोल रे गोपाला नाम बोले रे एक बजे लो हरि का नाम दो बजे द्वारिकानाथ तीन बजे त्रिलोकी नाथ आते जाते बोलिए (alt जपत रहो रे, रटत रहो रे) अब तो श्री मुख से गोविन्द का नाम बोल रे चार बजे चतुर्भुज नाम पांच बजे परमेश्वर नाम छः बजे छबीले श्याम आते जाते बोलिए (alt जपत रहो रे, रटत रहो रे) अब तो श्री मुख से गोविन्द का नाम बोल रे सात बजे सतगुरु का नाम आठ बजे अष्टभुजा नाम (alt आठ बजे लो आठों धाम) नौ बजे नारायण नाम आते जाते बोलिए (alt जपत रहो रे, रटत रहो रे) अब तो श्री मुख से गोविन्द का नाम बोल रे दस बजे दामोदर नाम ग्यारह बजे गिरधारी नाम बारह बजे बनवारी नाम आते जाते बोलिए (alt जपत रहो रे, रटत रहो रे) अब तो श्री मुख से गोविन्द का नाम बोल रे ab to shrI mukh se govind kA nAm bol re (alt govindA nAm bol re) govind kA nAm bol re gopAlA nAm bole re ek baje lo hari kA nAm do baje dvArikAnAth t...

भजन: आओ, कृष्ण कन्हैया, हमारे घर आओ

bhajan: aao krishna kanhaiya, hamaare ghar aao Listen to the bhajan from Shri V N Shrivastav 'Bhola' and Dr. Krishna Shrivastav आओ कृष्ण कन्हैया हमारे घर आओ माखन मिसरी दूध मलाई जो चाहो सो खाओ आओ कृष्ण कन्हैया हमारे घर आओ माखन मिसरी दूध मलाई रुचि रुचि भोग लगाओ आप भी आओ सब गोपियन को लाओ मेरे आँगन में तुम रास रचाओ आँगन में मेरे तुम रास रचाओ आओ कृष्ण कन्हैया हमारे घर आओ माखन मिसरी दूध मलाई जो चाहो सो खाओ Ao Krishna kanhaiyA hamAre ghar Ao mAkhan misrI dUdh malAI jo chAho so khAo Ao Krishna kanhaiyA hamAre ghar Ao mAkhan misrI dUdh malAI ruchi ruchi bhog lagAo Ap bhI Ao sab gopiyan ko lAo mere A.Ngan meM tum rAs rachAo A.Ngan meM mere tum rAs rachAo Ao Krishna kanhaiyA hamAre ghar Ao mAkhan misrI dUdh malAI jo chAho so khAo 

भजन: कन्हैया कन्हैया तुझे आना पड़ेगा,

चित्र
bhajan: kanhaiya kanhaiya tujhe aana padega कन्हैया कन्हैया तुझे आना पड़ेगा, आना पड़ेगा . वचन गीता वाला निभाना पड़ेगा .. गोकुल में आया मथुरा में आ छवि प्यारी प्यारी कहीं तो दिखा . अरे सांवरे देख आ के ज़रा सूनी सूनी पड़ी है तेरी द्वारिका .. कन्हैया कन्हैया कन्हैया तुझे आना पड़ेगा, आना पड़ेगा . वचन गीता वाला निभाना पड़ेगा .. जमुना के पानी में हलचल नहीं . मधुबन में पहला सा जलथल नहीं . वही कुंज गलियाँ वही कुंज गलियाँ  वही गोपिआँ . छनकती मगर कोई झान्झर नहीं . कन्हैया कन्हैया कन्हैया तुझे आना पड़ेगा, आना पड़ेगा . वचन गीता वाला निभाना पड़ेगा ..

भजन: आओ आओ यशोदा के लाल

bhajan: aao aao yashoda ke lal आओ आओ यशोदा के लाल . आज मोहे दरशन से कर दो निहाल . आओ आओ, आओ आओ यशोदा के लाल .. नैया हमारी भंवर मे फंसी . कब से अड़ी उबारो हरि . कहते हैं दीनों के तुम हो दयाल .( २) आओ आओ, आओ आओ यशोदा के लाल .. अबतो सुनलो पुकार मेरे जीवन आधार . भवसागर है अति विशाल . लाखों को तारा है तुमने गोपाल .( २) आओ आओ, आओ आओ यशोदा के लाल .. यमुना के तट पर गौवें चराकर . छीन लिया मेरा मन मुरली बजाकर . हृदय हमारे बसो नन्दलाल . ( २) आओ आओ, आओ आओ यशोदा के लाल .. Listen to bhajan (follows karuna bhari pukar) - MP3 by Dr. Ashok Shrivastava

भजन: करुणा भरी पुकार सुन

bhajan: karuna bhari pukar sun Listen to the bhajan -  MP3 by Dr. Ashok Shrivastava करुणा भरी पुकार सुन अब तो पधारो मोहना .. कानन कुण्डल शीश मुकुट गले बैजंती माल हो . सांवरी सूरत मोहिनी अब तो दिखा दो मोहना .. कृष्ण तुम्हारे द्वार पर आया हूँ मैं अति दीन हूँ . करुणा भरी निगाह से अब तो पधारो मोहना .. पापी हूँ अभागी हूँ दरस का भिखारी हूँ . भवसागर से पार कर अब तो उबारो मोहना ..

परमेश्वर भवन में जन्माष्टमी पर गाये जाने वाले भजन

Bhajans which  were sung on Shri Krishna  Janmashtmi  at Parmeshwar Bhawan . These were recorded at Ashok Vihar in 2010. Before the bhajans it is also informed as to who used to generally sing that bhajan. परमेश्वर भवन की झांकी -  Recorded on  जन्माष्टमी 2010 at अशोक विहार  गाइए गणपति जगवंदन कहो राधा किशन जाके घुंघराले केश मुझे ले चल अपनी नागरिया बैकुंठ में जा कर बनवारी इस तन में रहा करना बांधा  बांधा खुद तो बाहर ही गोविन्द मेरी ये प्रार्थना है तुम बिन हमरी एवं श्री राधे गोपाल भज मन प्रबल प्रेम के पाले बृज के नन्दलाला https://archive.org/download/RamparivarBhajans-2014August Thank you to Atul Dada for the audio files.