संत श्री स्वामी एकरसानंद जी सरस्वती से प्राप्त उपदेश
संत श्री स्वामी एकरसानंद जी सरस्वती से प्राप्त दस उपदेश - ये परमात्मा की आज्ञा है, वेद तथा गीतानुसार हैं। जो इन पर चलेगा, उसकी मुक्ति अवश्य होगी। पहला - संसार को स्वप्नवत जानो दूसरा - अति हिम्मत रखो तीसरा - अखंड प्रफुल्लित रहो, दुख में भी चौथा - परमात्मा का स्मरण करो, जितना बन सके पांचवा - किसी को दुःख मत दो, बने तो सुख दो छठा - सभी पर अति प्रेम रखो सातवाँ - नूतन बालवत स्वभाव रखो आठवाँ - मर्यादानुसार चलो नवां - अखंड पुरुषार्थ करो, गंगा प्रवाहवत; आलसी मत बनो दसवां - जिसमे तुमको नीचा देखना पड़े, ऐसा काम मत करो