यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, नवंबर 13, 2014

भजन : राम राम भजो मन मेरे

हे राम
सर्वशक्तिमते परमात्मने श्री रामाय नमः
श्री रामाय नमः

गुरु को करिए वंदना भाव से बारम्बार
नाम सुनौका से किया जिसने भव से पार


राम राम भजो मन मेरे
राम नाम भजो मन मेरे

कलि कलेश मिट जायेंगे तेरे
कलि क्लेश मिट जाएँ तेरे

राम नाम आधार बनाओ
सिमरो राम सदा सुख पाओ
राम नाम रखो मन माहीं
नाम बिना दुख जावत नाहीं

राम राम भजो रे मन मेरे
कलि क्लेश मिट जाएँ तेरे
राम नाम भजो मन मेरे

राम नाम रखो मन माहीं
नाम बिना दुख जावत नाहीं
राम नाम में लागी प्रीती
व्यर्थ गई अब लग जो बीती

राम नाम की धुन लगावो
आप जपो औरों को जपावो

राम राम भजो मन मेरे
राम नाम भजो मन मेरे

घट घट में है राम समाया
धन्य धन्य जिन नाम ध्याया
राम की मूरत मन में राखो
राम नाम अमृत रस चाखो

राम राम भजो मन मेरे
राम नाम भजो मन मेरे

राम ही जीव जन्तु के दाता
(जीव जन्तु के जीवन दाता)
राम ही पावन नाम विधाता

जिन जिन भजा राम रघुराया
तिन तिन पद अविनाशी पाया

राम राम भजो मन मेरे
राम का नाम भजो मन मेरे

राम राम राम बोलो राम राम राम
बोलो राम राम राम राम राम राम
राम राम राम

Listen to this bhajan sung by Shri V N Shrivastav on the youtube channel - Bhola Krishna at https://www.youtube.com/watch?v=ROFXxABxRcQ&feature=youtube_gdata .

शनिवार, सितंबर 27, 2014

Hanuman Chalisa - Hamare Ram Ji Se Ram Ram Kahiyo Hanuman

हनुमान चालीसा - हमारे राम जी से राम राम, कहियो जी हनुमान

40000+ views on youtube for video version of Hanuman Chalisa sung by Madhav Mukund, Amita Shrivastav and Nandini Shrivastav

वीडियो देख कर अचम्भित हुआ लेकिन बहुत अच्छा भी लगा ! संजय अग्रवाल जी स्वयम अच्छे भजनीक हैं , उनका अपना यू ट्यूब चेनल है जिस पर उन्होंने रामपरिवार का यह वीडियो प्रकाशित किया है !

लगभग ४१००० व्यक्तियों ने इस देखा है ! मुझे निजी रूप में बहुत प्रसन्नता है ! राम परिवार द्वारा प्रस्तुत यह भेंट हनुमान भक्तों ने इतनी पसंद की ,सबने श्री हनुमान चलीसा सुनी और गायी ! हम राम परिवारवालों के लिए यह बड़े गर्व की बात है ! श्री राम कृपा है!

Hanuman Chalisa sung by Madhav Mukund, Amita Shrivastava and Nandini Shrivastav - MP3

बेटे अजेय के सहयोग से अमिता बिटिया तथा गुड़िया नंदिनी ने माधव बेटे के साथ मिल कर देर रात तक इस की रेकोर्डिंग करवाई थी ! मैं बहुत बीमार था, स्टूडियो में निःशब्द बैठा था ! मेरे प्रियजन मेरी तीव्रतम इच्छा की पूर्ति का प्रयास कर रहे थे ! कुछ दिनों बाद मुझे क्रिटिकल हालत में हस्पताल जाना पड़ा था! अभी भी सजल हैं मेरी आँखें ! ऐसे अनुग्रह, ऐसे सहयोग के लिए अमिता बेटी, माधव बेटे और गुडिया नंदिनी को धन्यवाद देने योग्य मेरे पास आज तक कोई शब्द नहीं है !


Sing along version with lyrics in voice of Shri VNS Bhola, family and friends is at https://www.youtube.com/watch?v=h1UayiWhhDA



गुरुवार, अगस्त 28, 2014

बधाई गीत - श्री गणेश जन्मोत्सव

बधाई गीत - श्री गणेश जन्मोत्सव 


सखी धूम मची शंकर अंगना 

 शंकर अंगना गौरी के अंगना  सखी धूम मची शंकर अंगना

सखी धूम मची शंकर अंगना 

शिव गौरी घर सिद्ध विनायक , प्रगट भये तन उबटन मा 

सखी धूम मची शंकर अंगना 

बाज रही मंगल शहनाई , और बजे ढोलक चंगना 

सखी धूम मची शंकर अंगना 

चंद्रमुखी परबत कन्याएं , छेड़ें राग मधुर सुर माँ 

सखी धूम मची शंकर अंगना 

नील गगब से कौतुक देखें --सुरगण देखें ,देव गण देखें 

गौरी को सुंदर ललना ,

सखी धूम मची शंकर अंगना 

इन्द्रलोक की परियां नाचें , खनकाएं झांझर  कंगना 

सखी धूम मची शंकर अंगना 

============================

Click here to listen to the bhajan

सोमवार, अगस्त 18, 2014

भजन - हारिये न हिम्मत बिसारिये न राम

Listen to Hariye Na Himmat MP3
by V N Shrivastav 'Bhola
from Shree Ram Sharanam

हारिये ना हिम्मत, बिसारिये ना राम .
तू क्यों सोचे बंदे, सब की सोचे राम ..

दीपक ले के हाथ में, सतगुरु राह दिखाये .
पर मन मूरख बावरा, आप अँधेरे जाए ..

पाप पुण्य और भले बुरे की, वो ही करता तोल .
ये सौदे नहीं जगत हाट के, तू क्या जाने मोल ..

जैसा जिस का काम, पाता वैसे दाम .
तू क्यों सोचे बंदे, सब की सोचे राम ..

हारिये ना हिम्मत, बिसारिये ना राम .
तू क्यों सोचे बंदे, सब की सोचे राम ..

https://www.youtube.com/watch?v=RU_3hvYkabM&feature=youtu.be

रविवार, अगस्त 10, 2014

भजन : ब्रज में बजत बधाई , अरे माई मैं सुनि के आई

Hereunder my latest composition of 'Badhaaii Geet' , based on a popular LOK GEET of VRINDAABAN .
Wish all sing this in the coming Janmashtami functions  

With Love Blessings Best Wishes and 
JANMASHTAMI KII Hardik Badhaaii

===========================  
Sri Krishna Janm Badhaai Geet
श्री कृष्ण जन्म का बधाई गीत
====================

Tiin lok ke swaamii "Sri Hari" pragte bn Yaduraaii 
Nandgaaon men Jasudaa Maaii jaayo Krishan Kanhaaii
तीन लोक के स्वामी "श्री हरि" प्रगट्यो बन यदुराई 
नन्द गाँव में जसुदा नाई जायो क्रिशन कन्हाई  

brij men bjt bdhaaii are maaii main sun ke aaii 
ब्रज में बजत बधाई , अरे माई मैं सुनि के आई
nnd duare naubt baje aur bje shahnaaii   
नन्द दुआरे नौबत बाजे और बजे शहनाई 

rtn jdit chndn plne pr sohe kishn knhaii 
रत्न जडित चन्दन पलने पर , सोहे किशन कन्हाई 

bhr bhr thal mogra bela ,maliniya le aaii  
भर भर थाल मोगरा बेला ,माँलिनिया ले आई 
bndnwar bna phuuln se , dyodhii daii sajaaii 
बन्दनवार बना फूलन से ,ड्योढी दई सजाई 

nnd gaanv gmkaa sugndh se , prmudit log lugaaii .    Are 
नंदगांव गमका सुगंध से , प्रमुदित लोग लुगाई   ! अरे माई --------

ubtn kajr tel mahaavr , nauniyan le aaii .  Are maaii -------
उबटन काजर तेल महावर , नाउनिया ले आई   !  अरे  माई --------

nnd lutaaven knk dhaan gud rbdii khiir mlaaii . Are maaii 
नंद लुटावें कनक धान गुड़ रबडी खीर मलाई   !    अरे माई---------- 

luut luut khayen sb purjn  jy jykaar lgaaii .  Are maaii ------
लूट लूट खाएं सब पुरजन जय जयकार लगाई !-    अरे माई --------------- 

=================================================
( बृज की पारंपरिक धुन पर आधारित  व्ही एन श्रीवास्तव की आज की शब्द रचना )

शुक्रवार, अगस्त 08, 2014

भजन - हे दयामय आप ही संसार के आधार हो

MP3 Audio of Bhajan

he dayamay aap hi sansar ke adhar ho

Voice - Shri Shiv Dayal Ji Shrivastav

हे दयामय आप ही संसार के आधार हो |
आप ही करतार हो हम सबके पालनहार हो ||

जन्म दाता आप ही माता पिता भगवान हो |
सर्व सुख दाता सखा भ्राता हो तन धन प्राण हो ||

आपके उपकार का हम ऋण चुका सकते नहीं |
बिन कृपा के शांति सुखका सार पा सकते नहीं ||

दीजिये वह मति बने हम सदगुणी संसार में |
मन हो मंजुल धर्मं मय और तन लगे उपकार में ||

हे दयामय आपका हमको सदा आधार हो |
आपके भक्तों से ही भरपूर यह परिवार हो ||

छोड़ देवें काम को और क्रोध को मद लोभ को |
शुद्ध और निर्मल हमारा सर्वदा आचार हो |

प्रेम से मिल मिल के सारे गीत गायें आपके |
मन में बहता आपका ही प्रेम पारावार हो ||

जय पिता जय जय पिता, हम जय तुम्हारी गा रहे ||
रात दिन घर में हमारे आपकी जयकार हो ||

धन धान्य घर में जो सभी कुछ, आप का ही है दिया |
उसके लिये प्रभु आपको धन्यवाद सौ सौ बार हो ||

MP3 Audio of Bhajan

बुधवार, जुलाई 16, 2014

भजन - नारायण जिनके हिरदय में

NarayaNa Jina Ke - MP3
Narayana jinake hiradaya me
Voice - V N Shrivastav 'Bhola'

नारायण जिनके हिरदय में
सो कछु करम करे न करे रे ..

नाव मिली जिनको जल अंदर
बाहु से नीर तरे न तरे रे .

पारस मणि जिनके घर माहीं
सो धन संचि धरे न धरे .

सूरज को परकाश भयो जब
दीपक जोत जरे न जरे रे ..

ब्रह्मानंद जाहि घट अंतर
काशी में जाये मरे न मरे रे ..

नाव मिली जिनको जल अंदर
बाहु से नीर तरे न तरे रे .

Listen to this bhajan sung by VNS Bhola and family
on BholaKrishna youtube channel
at
https://www.youtube.com/watch?v=bztCtDnfY4w


भजन: मेरे राम गरीब निवाज़

अब तुम बिन को मोरि राखे लाज,
मेरे राम गरीब निवाज़ ॥

मैं असहाय अधम अग्यानी, पतितन को सिरताज,
पतित उधारन विरदु आपनो, सिद्ध करो महाराज ॥
अब तुम बिन . . .

जिन जिन ध्याये तिन तिन पाये, अजामील गज व्याध,
हमरी बारी जाय छिपे तुम, किन कुंजन में आज ॥
अब तुम बिन . . .

धीरज दया क्षमा शुचिता दम संयम सच को ज्ञान,
दो हमको ये सद् गुन सारे, कृपा करो महाराज ॥
अब तुम बिन . . .

मैं अपराधी हूँ बड़ाऽऽऽ, (मुझ में) अवगुन भरा विकार,
क्षमा करो अपराध सब, अपना विरद विचार ॥
अब तुम बिन . . .

Listen to the bhajan sung by Shri VNS Bhola from Shree Ram Sharanam

Watch on Bholakrishna channel on Youtube at www.youtube.com/embed/hCShop9RfWE

 

गुरुवार, जुलाई 10, 2014

भजन : मैं हरि बिन क्यूँ जियूँ री माई

मैं हरि बिन क्यूं जिऊं री माई॥

पिव कारण बौरी भई, ज्यूं काठहि घुन खाई॥
मैं हरि बिन क्यूं जिऊं री माई॥

ओखद मूल न संचरै, मोहि लाग्यो बौराई॥
मैं हरि बिन क्यूं जिऊं री माई॥

कमठ दादुर बसत जल में जलहि ते उपजाई।
मैं हरि बिन क्यूं जिऊं री माई॥

मीन जल के बीछुरे तन तलफि करि मरि जाई॥
मैं हरि बिन क्यूं जिऊं री माई॥

पिव ढूंढण बन बन गई, कहुं मुरली धुनि पाई।
मैं हरि बिन क्यूं जिऊं री माई॥

मीरा के प्रभु लाल गिरधर मिलि गये सुखदाई॥
मैं हरि बिन क्यूं जिऊं री माई॥

mai hari binu kyun jiyun ri mai -Meera Bhajan - composed by  VNS Bhola - sung by Nandini Srivastav

Long Version - www.youtube.com/v/W96blkFM2Ns




mai hari bin kyu jiyu ri mai - Meera Bhajan - composed by  VNS Bhola - sung by Nandini Srivastav
Short Version - www.youtube.com/v/7549Az_hqOo

मंगलवार, मई 06, 2014

भजन - अपने सूर्य स्वयं बन जाओ

MP3 Audio of Bhajan

apane surya svayam ban jao

sung by Vishal Chandra

अपने सूर्य स्वयं बन जाओ

तुम हो दिव्य शक्ति के स्वामी
बनो अग्रणी नहीं अनुगामी,
अपने ही अनुभव के बल पर
नये सृजन आधार बनाओ ।

निर्माता हो तुम निज पथ के,
स्वयं विधाता हो तुम निज के,
है अनन्त क्षमता मानव की,
अन्तर मे विश्वास जगाओ।

चलो न मिटते पद चिन्हों पर
रुको न विघ्नों बाधाओं पर,
नित्य नयी आलोक रश्मि से
अपनी प्रतिभा स्वयं जगाओ ।

जहाँ ब्रह्मज्ञानी जाते हैं
त्याग तपस्या अपनाते हैं,
जाओ अपने पौरुष से तुम
अन्तर तम का दीप जलाओ।

(reposted with new link to audio) https://archive.org/download/RamParivarBhajans/00-ApneSurya_vbr.mp3

शनिवार, मार्च 15, 2014

हनुमान चालीसा

Hanuman Chalisa MP3
by Shri V N Shrivastav 'Bhola', family and friends



श्री राम जय राम जय जय दयालु
श्री राम जय राम जय जय कृपालु

अतुलित बल धामं हेम शैलाभ देहम्
दनुज वन कृषाणं ज्ञानिनां अग्रगणयम्
सकल गुण निधानं वानराणामधीशम्
रघुपति प्रियभक्तं वातजातं नमामि

श्रीगुरु चरण सरोज रज, निज मनु मुकुरु सुधारि ।
वरनऊँ रघुवर विमल जसु, जो दायकु फल चारि ॥
बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरो पवन कुमार ।
बल बुद्धि विद्या देहु मोहिं, हरहु कलेश विकार ॥

हमारे रामजी से राम राम, कहियो जी हनु्मान,
कहियो जी हनु्मान, कहियो जी हनु्मान

जय हनुमान ज्ञान गुन सागर । जय कपीस तिहुँ लोक उजागर ॥
राम दूत अतुलित बल धामा । अंजनिपुत्र पवन सुत नामा ॥
महावीर बिक्रम बजरंगी । कुमति निवार सुमिति के संगी ॥
कंचन वरन विराज सुवेसा । कानन कुंडल कुंचित केसा ॥
हाथ बज्र औ ध्वजा विराजै । काँधे मूँज जनेऊ साजै ॥
शंकर सुवन केसरीनंदन । तेज प्रताप महा जग बंदन ॥
विद्यावान गुनी अति चातुर । राम काज करिबे को आतुर ॥
प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया । राम लखन सीता मन बसिया ॥

हमारे रामजी से राम राम, कहियो जी हनु्मान,
कहियो जी हनु्मान, कहियो जी हनु्मान

सूक्ष्म रूप धरि सियहि देखावा । बिकट रूप धरि लंक जरावा ॥
भीम रूप धरि असुर सँहारे । रामचंन्द्र के काज सँवारे ॥
लाय सजीवन लखन जियाये । श्री रघुबीर हरषि उर लाये ॥
रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई । तुम मम प्रिय भरत सम भाई ॥
सहस बदन तुम्हरो जस गावैं । अस कहि श्रीपति कंठ लगावैं ॥
सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा । नारद सारद सहित अहीसा ॥
जम कुबेर दिगपाल जहाँ ते । कबि कोबिद कहि सके कहाँ ते ॥
तुम उपकार सुग्रीवहिं कीन्हा । राम मिलाय राज पद दीन्हा ॥

हमारे रामजी से राम राम, कहियो जी हनु्मान,
कहियो जी हनु्मान, कहियो जी हनु्मान

तुम्हरो मंत्र विभीषन माना । लंकेश्वर भये सब जग जाना ॥
जुग सहस्त्र जोजन पर भानू । लील्यो ताहि मधुर फल जानू ॥
प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं । जलधि लाँघि गये अचरज नाहीं ॥
दु्र्गम काज जगत के जेते । सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते ॥
राम दुआरे तुम रखवारे । होत न आज्ञा बिनु पैसारे ॥
सब सुख लहैं तुम्हारी सरना । तुम रच्छक काहू को डर ना ॥
आपन तेज सम्हारो आपै । तीनों लोक हाँक तें काँपै ॥
भूत पिसाच निकट नहिं आवै । महावीर जब नाम सुनावैं ॥

हमारे रामजी से राम राम, कहियो जी हनु्मान,
कहियो जी हनु्मान, कहियो जी हनु्मान

नासै रोग हरै सब पीरा । जपत निरंतर हनुमत बीरा ॥
संकट तें हनुमान छुड़ावै । मन क्रम वचन ध्यान जो लावै ॥
सब पर राम तपस्वीं राजा । तिन के काज सकल तुम साजा ॥
और मनोरथ जो कोइ लावै । तासु अमित जीवन फल पावै ॥
चारों जुग परताप तुम्हारा । है परसिद्ध जगत उजियारा ॥
साधु संत के तुम रखबारे । असुर निकंदन राम दुलारे ॥
अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता । अस बर दीन जानकी माता ॥
राम रसायन तुम्हरे पासा । सदा रहो रघुपति के दासा ॥

हमारे रामजी से राम राम, कहियो जी हनु्मान,
कहियो जी हनु्मान, कहियो जी हनु्मान

तुम्हरे भजन राम को पावै । जनम जनम के दुख बिसरावै ॥
अंत काल रघुबर पुर जाई । जहाँ जन्म हरि भक्त कहाई ॥
और देवता चित्त न धरई । हनुमत सेइ सर्ब सुख करई ॥
संकट कटै मिटै सब पीरा । जो सुमिरैं हनुमत बलबीरा ॥
जै जै जै हनुमान गोसाईं । कृपा करहु गुरू देव की नाईं ॥
जो शत बार पाठ कर कोई । छूटे बंदि महा सुख होई ॥
जो यह पढै हनुमान चलीसा । होय सिद्धि साखी गौरीसा ॥
तुलसीदास सदा हरि चेरा । कीजै नाथ हृदय मँह डेरा ॥

हमारे रामजी से राम राम, कहियो जी हनु्मान,
कहियो जी हनु्मान, कहियो जी हनु्मान

पवनतनय संकट हरन, मंगल मूरति रुप ।
राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप ॥

श्री राम जय राम जय जय राम

MP3 Audio of Hanuman Chalisa can be downloaded from
archive.org

सोमवार, जनवरी 20, 2014

स्वामी सत्यानन्दजी महाराज से मुखरित धुनियाँ

॥ श्रीराम ॥
श्री स्वामी सत्यानन्दजी महाराज से
मुखरित धुनियां

१. मंगल नाम राम राम ।
२. मेरे राम सर्वाधार बार-बार नमस्कार ।
३. वन्दे रामं सच्चिदानन्दम् ।
४. श्री राम हरे जय राम हरे, भव भय भंजन भगवान हरे  ।
५. नमो नमः श्री राम तुमको नमो नमः ।
६. भज श्री रामं भज श्री रामं, श्री रामं भज विमलमते ।
७. मेरे राम जगदीश तेरी जय होवे ।
८. जय बोलो जय बोलो, भगवान राम की जय बोलो ।
९. राम नाम सुखकारी सिमरो, राम नाम सुखकारी ।
१०. लीला राम रचाई साधू लीला राम रचाई ।
११. परम गुरु जय जय राम ।