संदेश

*राम लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विजयदशमी शुभकामना - विजय रथ - मानस से

 विजय रथ  श्री जस्टिस शिव दयालजी श्रीवास्तव द्वारा रामचरितमानस से चुनी हुई चौपाइयाँ एवं दोहे, जो 'उत्थान पथ' एवं 'साधना पथ' में प्रकाशित किए गए ।  MP3 - माधव मुकुंद और प्रार्थना श्रीवास्तव के स्वरों में  दो.- वचनकर्म मन मोरि गति भजनु करहिं निःकाम ।      तिन्ह के हृदय कमल महुँ करउँ सदा विश्राम ।। सुनहु सखा कह कृपानिधाना । जेहिं जय होइ सो स्यंदन आना ।। सौरज धीरज तेहि रथ चाका । सत्य सील दृढ़ ध्वजा पताका ।। बल बिबेक दम परहित घोरे । छमा कृपा समता रजु जोरे ।। ईस भजनु सारथी सुजाना । बिरति चर्म संतोष कृपाना ।। दान परसु बुधि सक्ति प्रचंडा । बर बिग्यान कठिन कोदंडा ।। अमल अचल मन त्रोन समाना । सम जम नियम सिलीमुख नाना ।। कवच अभेद बिप्र गुर पूजा । एहि सम विजय उपाय न दूजा ।। सखा धर्ममय अस रथ जाकें । जीतन कहँ न कतहुँ रिपु ताकें ।। दो.- महा अजय संसार रिपु जीति सकइ सो बीर ।      जाकें अस रथ होइ दृढ़ सुनहु सखा मतिधीर ।। ____________________________________________________________ रणभूमि पर श्रीराम को बिना रथ के विभीषण ने देखा तो उन्हें शंका हुई...

कृपा करो श्री राम - प्रीति चंद्रा

चित्र
कृपा करो श्री राम , सब पर कृपा करो मैं ना जानू किस विधि रीझो अपनी नज़र मेहर की कीजो आनंदकंद घनश्याम  सब पर कृपा करो आज तलक तो कोई सवाली  तेरे दर से गया न खाली भर दो घर में धन धान्य  सब पर कृपा करो गहरी नदिया निशा अंधेरी ये  निर्दोष शरण है तेरी लो गिरते को तुम थाम सब पर कृपा करो राम राम राम  सिया राम राम राम 

जो शरण आया प्रभु की - व्ही. एन. श्रीवास्तव 'भोला'

चित्र
जो शरण आया प्रभु की, वह सदा सुख पायेगा। अगम भवसागर बिना श्रम पार वह कर जायेगा।। नाम लेते ही प्रभु का, दूर होंगे कष्ट सब। दुसह पीडायेँ मिटेंगी, ध्यान लग जायेगा जब।  शांति सुख के धाम का पट आप ही खुल जायेगा।।  अनगिनत जन पार उतरे, राम नाम जहाज से। गीध गणिका गज तरे, प्रभु नाम के ही जाप से। नाम नैया बैठ कर भवसिंधु तू तर जायेगा।।  जो शरण आया प्रभु की, वह सदा सुख पाएगा।  शब्दकार, स्वरकार, गायक : व्ही. एन. श्रीवास्तव 'भोला'

रे मन प्रभु से प्रीति करो - अतुल

रे मन प्रभु से प्रीति करो। प्रभु के प्रेम भक्ति श्रद्धा से, अपना आप भरो। ज्यों चकोर चंदा बिन व्याकुल  दीवाना हो जाए,  जल बिन मीन तड़प कर जैसे, अपनी जान गँवाए । रह न सको बिन प्रभु के तुम भी  ऐसा ध्यान धरो,  ऐसा ध्यान धरो।। रे मन प्रभु से प्रीति करो। प्रभु के प्रेम भक्ति श्रद्धा से, अपना आप भरो। रे मन प्रभु से प्रीति करो। ज्यूँ पुकार नित करे पपीहा,  पी पी नाम पुकारे, प्रेम भक्ति में प्रभु के ऐसे,  हो जाओ मतवारे। ज्यों पतंग जल जाए ज्योति पर  ऐसे प्रेम करो,  ऐसे प्रेम करो।। रे मन प्रभु से प्रीति करो। प्रभु के प्रेम भक्ति श्रद्धा से, अपना आप भरो। रे मन प्रभु से प्रीति करो। ऐसी प्रीति करो तुम प्रभु से, प्रभु तुम माहिं समाये। बने आरती पूजा जीवन, रसना हरि गुण गाये। राम नाम आधार लिये तुम, इस जग में विचरो, इस जग में विचरो।। रे मन प्रभु से प्रीति करो। गजाधर फूफाजी इस भजन को बहुत ही भक्तिभाव से गाते थे - अतुल रचना: जियालाल वसंत स्वरकार: श्री गजाधर प्रसाद श्रीवास्तव गायक: श्री अतुल श्रीवास्तव

नित्य सखा श्री राम हमारे -  व्ही. एन. श्रीवास्तव

चित्र
हे राम हे राम  मेरे राम मेरे राम  नित्य सखा श्री राम हमारे  मन क्यों इत उत बाँह पसारे नित्य सखा श्री राम हमारे  मन क्यों इत उत बाँह पसारे  मन क्यों इत उत बाँह पसारे  तू स्वार्थी थोड़ा सुख पाकर  देने वाले को बिसराता तू स्वार्थी थोड़ा सुख पाकर  देने वाले को बिसराता पर वो दाता सखा विधाता  पर वो दाता सखा विधाता  तुझको पल भर भी न भुलाता  पर वो दाता सखा विधाता  तुमको पल भर भी न भुलाता तेरी रक्षा करने को वो  तेरी रक्षा करने को वो  हरदम रहता पास तुम्हारे  पास तुम्हारे  नित्य सखा श्री राम हमारे  मन क्यों इत उत बाँह पसारे नित्य सखा श्री राम हमारे  मन क्यों इत उत बाँह पसारे मन क्यों इत उत बाँह पसारे मन क्यों इत उत बाँह पसार  बाँह पसारे  राम मेरे राम  मेरे राम मेरे राम  हे राम हे राम हे राम  हे राम हे राम हे राम   मेरे राम मेरे राम  माया ठगनी बाँह पाश धर  माया ठगनी बाँह पाश धर  तुझको विषय माल पहिरावे  तुझको विषय माल पहिरावे  डम डम डमरू थाप काम को...

तुम्हारे साथ है श्री राम

bhajan: tumhare sath hai shri ram तुम्हारे साथ है श्री राम, तो किस बात की चिंता किया करते हो तुम यूं ही, सदा दिन-रात की चिंता. उसी के हाथ में जीना उसी के हाथ में मरना, उसी के हाथ सब खुशियां, उसी के हाथ दुख भरना, अरे तुमको पड़ी क्या है, प्रभु के हाथ की चिंता... तुम्हारे साथ है श्री राम तो किस बात की चिंता किया करते हो तुम यूं ही, सदा दिन रात की चिंता घड़ी हो संकटों की तो करो श्री राम का सिमरन झड़ी हो झंझटों की तो करो हरि नाम जप चिंतन मिला है साथ उसका तो भला किस साथ की चिंता तुम्हारे साथ है श्री राम तो किस बात की चिंता... किया करते हो तुम यूं ही, सदा दिन रात की चिंता. उसी का नाम ले कर के तरो तुम बीच सागर से उसी का नाम ले कर के उड़ो पर्वत के उपर से करेगा आप अपने भक्त की औकात की चिंता तुम्हारे साथ है श्री राम तो किस बात की चिंता... किया करते हो तुम यूं ही, सदा दिन रात की चिंता. उसी के नाम की धुन ध्यान से जगती हैं तकदीरें उसी के नाम की धुन ध्यान से सधती हैं तस्वीरें नहीं 'निर्दोष' फिर त्रिताप के उत्पात की चिंता तुम्हारे साथ है श्री राम तो किस बात की चि...

मेरे रोम रोम श्री राम विराजे - व्ही. एन. श्रीवास्तव

चित्र
मेरे रोम रोम श्री राम विराजते  रहे, यही मेरी इच्छा  है  - व्ही. एन. श्रीवास्तव 'भोला'  रोम रोम श्रीराम बिराजे धनुष बाण ले हाथ । जनक लली, श्री लखन लला अरु महावीर के साथ ।। वन्दन करते राम चरण अति हर्षित मन हनुमान । आतुर रक्षा करने को सज्जन भगतन के प्रान । अभयदान दे रहे मुझे करुणा सागर रघुनाथ ।।  रोम रोम श्रीराम बिराजे धनुष बाण ले हाथ ।। मुझको भला कष्ट हो कैसे, क्यों कर पीड़  सताए । साहस कैसे करें दुष्ट जन, मुझ पर हाथ उठाए । अंग संग जब मेरे हैं संकटमोचन के नाथ ।।  रोम रोम श्रीराम बिराजे धनुष बाण ले हाथ ।।  विघ्न हरे, सद्गुरु के आश्रम स्वयं राम जी आये ।  शाप मुक्त कर दिया अहिल्या को पग धूर लगाये । वैसे चिंता मुक्त हमें कर रहे राम रघुनाथ ।।  रोम रोम श्रीराम बिराजे धनुष बाण ले हाथ ।। रोम रोम श्रीराम बिराजे धनुष बाण ले हाथ ।  जनक लली, श्री लखन लला अरु महावीर के साथ ।। शब्दकार, स्वरकार, गायक : व्ही. एन. श्रीवास्तव 'भोला'

अब मुझे राम भरोसा तेरा - अतुल श्रीवास्तव

अब मुझे राम भरोसा तेरा राम भरोसा तेरा अब मुझे राम भरोसा तेरा ॥ मुझे भरोसा राम का रहे सदा सब काल । दीनबन्धु वह देव है सुखकर दीन दयाल ॥ पकड़ शरण अब राम की सुदृढ निश्चय साथ । तज कर चिंता मैं फिरूँ पा कर उत्तम नाथ ॥ अब मुझे राम भरोसा तेरा राम भरोसा तेरा अब मुझे राम भरोसा तेरा ॥ मधुर महारस नाम पान कर, मुदित हुआ मन मेरा ॥ अब मुझे राम भरोसा तेरा राम भरोसा तेरा अब मुझे राम भरोसा तेरा ॥ जो देवे सब जगत को अन्न पान शुभ प्राण । वही दाता मेरा हरि सुख का करे विधान ॥ वन अटवी गिरि शिखर पर, घोर विपद के बीच । तज कर चिंता मैं फिरूँ, निर्भय आँखें मींच ॥ कष्ट क्लेश के काल में निंदा हो अपमान । राम भरोसे शांत रह सोऊँ चादर तान ॥  अब मुझे राम भरोसा तेरा राम भरोसा तेरा अब मुझे राम भरोसा तेरा ॥ दीपक ज्ञान जगा जब भीतर, मिटा अज्ञान अन्धेरा । निशा निराशा दूर हुई सब, आया शांत सबेरा ॥ अब मुझे राम भरोसा तेरा राम भरोसा तेरा अब मुझे राम भरोसा तेरा ॥ ...... राम राम राम राम ...... मुझे भरोसा राम तू  दे अपना अनमोल । रहूँ मस्त निश्चिंत मैं कभी न जाऊँ डोल ॥ मुझे भरोसा परम है राम राम श्री राम । मेरी जीवन ज्योति ह...

धुन : आते भी राम बोलो

Dhun: aate bhi Ram bolo, jaate bhi Ram bolo Listen in the Voice of Shri VNS Bhola वृद्धि आस्तिक भाव की शुभ मंगल संचार । अभ्युदय सद्‌धर्म का राम नाम विस्तार ॥ (३) गुरु को करिए वंदना, भाव से बारम्बार । नाम सुनौका से किया, जिसने भव से पार ॥ कर्म धर्म का बोध दे, जिसने बताया राम । उसके चरण सरोज को, नतशिर हो प्रणाम ॥ वारे जाऊं संत के, जो देवे शुभ नाम । बांह पकड़ सुस्थिर करै, राम बतावे धाम ॥ श्री राम जय राम जय जय राम ॥ आते भी राम बोलो, जाते भी राम बोलो । सुबह और शाम बोलो, राम राम राम ॥ (२) राम राम राम, बोलो राम राम राम । राम राम राम, बोलो राम राम राम । बोलो राम राम राम, बोलो राम राम राम (२) आते भी राम बोलो, जाते भी राम बोलो । सुबह और शाम बोलो, राम राम राम ॥ मैंने अपने आप की, दे दी तुझको डोर । (३) आगे मर्ज़ी आपकी, ले जाओ जिस ओर ॥ (२) ले जाओ जिस ओर, ले जाओ जिस ओर ॥ आते भी राम बोलो, जाते भी राम बोलो । सुबह और शाम बोलो, राम राम राम ॥ (२) चिंतामणि हरि नाम है, सफल करे सब काम । (२) महा मंत्र मानो यह, राम राम श्री राम ॥ (२) बोलो राम, बोलो राम, बोलो राम राम राम । ...

अमृत वाणी

Listen to Amritvani sung by Shri V N Shrivastav 'Bhola', Family and Friends सर्वशक्तिमते परमात्मने श्री रामाय नम: (७) (राम-कृपा अवतरण) परम कृपा सुरूप है, परम प्रभु श्री राम । जन पावन परमात्मा, परम पुरुष सुख धाम ।। १ ।। सुखदा है शुभा कृपा, शक्ति शान्ति स्वरूप । है ज्ञान आनन्द मयी, राम कृपा अनूप ।। २ ।। परम पुण्य प्रतीक है, परम ईश का नाम । तारक मंत्र शक्ति घर, बीजाक्षर है राम ।। ३ ।। साधक साधन साधिए, समझ सकल शुभ सार । वाचक वाच्य एक है, निश्चित धार विचार ।। ४ ।। मंत्रमय ही मानिए, इष्ट देव भगवान् । देवालय है राम का, राम शब्द गुण खान ।। ५ ।। राम नाम आराधिए, भीतर भर ये भाव । देव दया अवतरण का, धार चौगुना चाव ।। ६ ।। मन्त्र धारणा यों कर, विधि से ले कर नाम । जपिए निश्चय अचल से, शक्ति धाम श्री राम ।। ७ ।। यथा वृक्ष भी बीज से, जल रज ऋतु संयोग । पा कर, विकसे क्रम से, त्यों मन्त्र से योग ।। ८ ।। यथा शक्ति परमाणु में, विद्युत् कोष समान । है मन्त्र त्यों शक्तिमय, ऐसा रखिए ध्यान ।। ९ ।। ध्रुव धारणा धार यह, रा...

सुन्दरकाण्ड - श्रीरामचरितमानस

Do the Sundarkand Path along with Shri Shiv Dayal Ji and Anil Shrivastava. कथा प्रारम्भ होत है, सुनहु वीर हनुमान । राम लक्षमण जानकी, करहुँ सदा कल्याण ॥ श्रीगुरु चरन सरोज रज, निज मनु मुकुरु सुधारि ।  बरनउँ रघुबर बिमल जसु, जो दायकु फल चारि ॥ बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरो पवन कुमार ।  बल बुद्धि विद्या दे हु  मोहि, हरहु कलेश विकार ॥ श्री गणेशाय नमः  श्रीजानकीवल्लभो विजयते श्रीरामचरितमानस पञ्चम सोपान सुन्दरकाण्ड शान्तं शाश्वतमप्रमेयमनघं निर्वाणशान्तिप्रदं ब्रह्माशम्भुफणीन्द्रसेव्यमनिशं वेदान्तवेद्यं विभुम् । रामाख्यं जगदीश्वरं सुरगुरुं मायामनुष्यं हरिं वन्देऽहं करुणाकरं रघुवरं भूपालचूड़ामणिम्॥१॥ नान्या स्पृहा रघुपते हृदयेऽस्मदीये सत्यं वदामि च भवानखिलान्तरात्मा। भक्तिं प्रयच्छ रघुपुङ्गव निर्भरां मे कामादिदोषरहितं कुरु मानसं च॥२॥ अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहं दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम्। सकलगुणनिधानं वानराणामधीशं रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि॥३॥ श्रवन सुजसु सुनि आयउँ प्रभु भंजन भव भीर । त्राहि त्राहि आरति हरन सरन सुखद रघुबीर ॥ सखा सोच...