यह ब्लॉग खोजें

अशोक श्रीवास्तव लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अशोक श्रीवास्तव लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, जुलाई 27, 2026

भजन: गुरु की महिमा कोई न जाने

Listen to Guru ki mahima koi na jaane 

sung by Dr. Ashok Shrivastava


गुरु परब्रह्म, गुरु भगवंत

गुरु मेरी पूजा, गुरु गोबिंद

गुरु परब्रह्म, गुरु भगवंत


गुरु की महिमा, कोई न जाने

जाने तो बस एक, शिष्य ही जाने

सद्गुरु मोरे, जीवन आधार

सद्गुरु मोरे, जीवन आधार


गुरु की महिमा, कोई न जाने

जाने तो बस एक, शिष्य ही जाने

सद्गुरु मोरे, जीवन आधार

सद्गुरु मोरे, जीवन आधार


भक्ति मार्ग, गुरु जी बताएं

भक्ति मार्ग, गुरु जी बताएं

मन को ईश्वर, संग जुड़ाएं

मन को ईश्वर, संग जुड़ाएं

तन मन धन सब, उनके नाम

सद्गुरु मोरे, जीवन आधार

सद्गुरु मोरे, जीवन आधार


सिर पर उनके, ज्ञान की गंगा

सिर पर उनके, ज्ञान की गंगा

कंठ पर सरस्वती माता

चरणों में उनके, तीर्थ सारे

चरणों में उनके, तीर्थ सारे

बार बार मैं, करूँ प्रणाम

सद्गुरु मोरे, जीवन आधार

सद्गुरु मोरे, जीवन आधार


गुरु की महिमा, कोई न जाने

जाने तो बस एक, शिष्य ही जाने

सद्गुरु मोरे, जीवन आधार


मंत्र प्रभु का, मुझे सिखाया

मंत्र प्रभु का, मुझे सिखाया

चंचल मन को, शिव संग जोड़ा

चंचल मन को, शिव संग जोड़ा

सचित आनंद, मन में समाया

सचित आनंद, मन में समाया

छोडूं ना पल मैं तो, गुरुजी का ध्यान

सद्गुरु मोरे, जीवन आधार

सद्गुरु मोरे, जीवन आधार


मात पिता बंधु, सखा तुम्ही हो

मात पिता बंधु, सखा तुम्ही हो

जन्म जन्म के, पुण्य से मिले हो

जन्म जन्म के, पुण्य से मिले हो

नाता ये अब, कभी ना छूटे

नाता ये अब, कभी ना छूटे

अरज करूँ मैं, राखो लाज

सद्गुरु मोरे, जीवन आधार

सद्गुरु मोरे, जीवन आधार


गुरु की महिमा, कोई न जाने

गुरु की महिमा, कोई न जाने

जाने तो बस एक, शिष्य ही जाने

सद्गुरु मोरे, जीवन आधार

सद्गुरु मोरे, जीवन आधार 

शुक्रवार, सितंबर 04, 2015

भजन: आओ आओ यशोदा के लाल

bhajan: aao aao yashoda ke lal

आओ आओ यशोदा के लाल .
आज मोहे दरशन से कर दो निहाल .
आओ आओ,
आओ आओ यशोदा के लाल ..

नैया हमारी भंवर मे फंसी .
कब से अड़ी उबारो हरि .
कहते हैं दीनों के तुम हो दयाल .( २)
आओ आओ,
आओ आओ यशोदा के लाल ..

अबतो सुनलो पुकार मेरे जीवन आधार .
भवसागर है अति विशाल .
लाखों को तारा है तुमने गोपाल .( २)
आओ आओ,
आओ आओ यशोदा के लाल ..

यमुना के तट पर गौवें चराकर .
छीन लिया मेरा मन मुरली बजाकर .
हृदय हमारे बसो नन्दलाल . ( २)
आओ आओ,
आओ आओ यशोदा के लाल ..

Listen to bhajan (follows karuna bhari pukar) - MP3 by Dr. Ashok Shrivastava

भजन: करुणा भरी पुकार सुन

bhajan: karuna bhari pukar sun

Listen to the bhajan - MP3 by Dr. Ashok Shrivastava

करुणा भरी पुकार सुन अब तो पधारो मोहना ..

कानन कुण्डल शीश मुकुट गले बैजंती माल हो .
सांवरी सूरत मोहिनी अब तो दिखा दो मोहना ..

कृष्ण तुम्हारे द्वार पर आया हूँ मैं अति दीन हूँ .
करुणा भरी निगाह से अब तो पधारो मोहना ..

पापी हूँ अभागी हूँ दरस का भिखारी हूँ .
भवसागर से पार कर अब तो उबारो मोहना ..