संदेश

परमार्थ निकेतन लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

परमार्थ निकेतन की प्रार्थना से

ॐ श्री 108 श्री स्वामी एकरसानन्द सरस्वती जी महाराज से प्राप्त उपदेश इन परमात्मा की आज्ञाओ पर जो चलेगा उसकी मुक्ति अवश्य होगी। ये उपदेश वेद तथा गीतानुसार है । (१) संसार को स्वपनवत् जानो । (२) अति हिम्मत रखो । (३) अखण्ड प्रफुल्लित रहो, दुःख में भी । (४) परमात्मा का स्मरण करो, जितना बन सके । (५) किसी को दुःख मत दो, बने तो सुख दो । (६) सभी पर अति प्रेम रक्खो । (७) नूतन बालवत् स्वभाव रक्खो । (८) मर्यादानुसार चलो । (९) अखण्ड पुरुषार्थ करो, गंगा प्रवाहवत्, आलसी मत बनो । (१०) जिसमें तुमको नीचा देखना पड़े, ऐसा काम मत करो । श्री गुरुदेव भगवान की जय