यह ब्लॉग खोजें

guru लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
guru लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, जुलाई 27, 2026

भजन: गुरु की महिमा कोई न जाने

Listen to Guru ki mahima koi na jaane 

sung by Dr. Ashok Shrivastava


गुरु परब्रह्म, गुरु भगवंत

गुरु मेरी पूजा, गुरु गोबिंद

गुरु परब्रह्म, गुरु भगवंत


गुरु की महिमा, कोई न जाने

जाने तो बस एक, शिष्य ही जाने

सद्गुरु मोरे, जीवन आधार

सद्गुरु मोरे, जीवन आधार


गुरु की महिमा, कोई न जाने

जाने तो बस एक, शिष्य ही जाने

सद्गुरु मोरे, जीवन आधार

सद्गुरु मोरे, जीवन आधार


भक्ति मार्ग, गुरु जी बताएं

भक्ति मार्ग, गुरु जी बताएं

मन को ईश्वर, संग जुड़ाएं

मन को ईश्वर, संग जुड़ाएं

तन मन धन सब, उनके नाम

सद्गुरु मोरे, जीवन आधार

सद्गुरु मोरे, जीवन आधार


सिर पर उनके, ज्ञान की गंगा

सिर पर उनके, ज्ञान की गंगा

कंठ पर सरस्वती माता

चरणों में उनके, तीर्थ सारे

चरणों में उनके, तीर्थ सारे

बार बार मैं, करूँ प्रणाम

सद्गुरु मोरे, जीवन आधार

सद्गुरु मोरे, जीवन आधार


गुरु की महिमा, कोई न जाने

जाने तो बस एक, शिष्य ही जाने

सद्गुरु मोरे, जीवन आधार


मंत्र प्रभु का, मुझे सिखाया

मंत्र प्रभु का, मुझे सिखाया

चंचल मन को, शिव संग जोड़ा

चंचल मन को, शिव संग जोड़ा

सचित आनंद, मन में समाया

सचित आनंद, मन में समाया

छोडूं ना पल मैं तो, गुरुजी का ध्यान

सद्गुरु मोरे, जीवन आधार

सद्गुरु मोरे, जीवन आधार


मात पिता बंधु, सखा तुम्ही हो

मात पिता बंधु, सखा तुम्ही हो

जन्म जन्म के, पुण्य से मिले हो

जन्म जन्म के, पुण्य से मिले हो

नाता ये अब, कभी ना छूटे

नाता ये अब, कभी ना छूटे

अरज करूँ मैं, राखो लाज

सद्गुरु मोरे, जीवन आधार

सद्गुरु मोरे, जीवन आधार


गुरु की महिमा, कोई न जाने

गुरु की महिमा, कोई न जाने

जाने तो बस एक, शिष्य ही जाने

सद्गुरु मोरे, जीवन आधार

सद्गुरु मोरे, जीवन आधार 

मंगलवार, जुलाई 21, 2026

मेरे गुरुदेव चरणों में सुमन श्रद्धा के अर्पित है

 Listen to Mere Gurudev Charano Me Suman Shraddha Ke 

sung by Shri Justice Shiv Dayal Ji Shrivastav 

मेरे गुरुदेव चरणों में, सुमन श्रद्धा के अर्पित है,

तेरी ही देन है जो है, वही सेवा में अर्पित है।

न प्रीति है प्रतीति है, नहीं पूजा की शक्ति है ।

मेरा यह मन, मेरा यह तन, मेरा जीवन समर्पित है ॥

तुम्ही हो भाव में मेरे, विचारों में, पुकारों में ।

तेरे चरणों पे हे गुरुवर, मेरा सर्वस्व अर्पित है ॥

मेरी इच्छाएँ हों तेरी, मेरे सब कर्म हों तेरे ।

बना ले यंत्र अब मुझको मेरा कण कण समर्पित है ॥

मेरे गुरुदेव चरणों में, सुमन श्रद्धा के अर्पित है,

तेरी ही देन है जो है, वही सेवा में अर्पित है।

सोमवार, जुलाई 20, 2026

हे मेरे गुरुदेव, करुणासिन्धु, करुणा कीजिये

 Listen to He Mere Gurudev Karunasindhu Karuna Keejiye

sung by Shri Justice Shiv Dayal Ji Shrivastav 

हे मेरे गुरुदेव, करुणासिन्धु, करुणा कीजिये ।

हूँ अधम, आधीन, अशरण, अब शरण में लीजिये ॥

खा रहा गोते हूँ मैं भवसिन्धु के मझधार में ।

आसरा है दूसरा कोई न अब संसार में ॥

मुझमें है जप तप न साधन और नहीं कुछ ज्ञान है ।

निर्लज्जता है एक बाकी और बस अभिमान है ॥

पाप बोझे से लदी नैया भँवर में जा रही ।

नाथ दौड़ो, अब बचाओ जल्द डूबी जा रही ॥

आप भी यदि छोड़ देंगे फिर कहाँ जाऊँगा मैं ।

जन्म-दुःख से नाव कैसे पार कर पाऊँगा मैं ॥

सब जगह "मंजुल" भटक कर, ली शरण प्रभु आपकी ।

पार करना या न करना, दोनों मर्जी आपकी ॥


परम गुरु जै जै राम परम गुरु जै जै राम।

गुरुवार, जुलाई 10, 2025

ओ मतवारे योगी - व्ही. एन. श्रीवास्तव 'भोला'

 व्यास पूर्णिमा के अवसर पर
श्री राम शरणम् के गुरुजन को
भजनांजलि 


ओ मतवारे योगी, तुमने हमको दिव्य प्रकाश दिया।

नाम की ज्योति जगाई मन में, श्रद्धा और विश्वास दिया॥

ओ मतवारे योगी ......


अंधकार में भटक रहे थे, यहाँ वहाँ सिर पटक रहे थे।

अति दुलार कर, बाँह पकड़ कर, सत्य डगर पर डाल दिया॥

ओ मतवारे योगी .......


शरण हीन थे, अति मलीन थे, सत्कर्मो प्रति उदासीन थे।

महामंत्र दे राम नाम का, हम सबका उद्धार किया॥

ओ मतवारे योगी......


ओ मतवारे योगी, तुमने हमको दिव्य प्रकाश दिया।

नाम की ज्योति जगाई मन में, श्रद्धा और विश्वास दिया॥