यह ब्लॉग खोजें

रामपरिवार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
रामपरिवार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, सितंबर 04, 2015

भजन : गोबिंद कबहुं मिले पिया मेरा

bhajan: govind kabahun mile piya mora



गोबिंद, कबहुं मिलै पिया मेरा। (२)

चरण-कंवल को हंस-हंस देखू , (२)
राखूं नैणां नेरा, गोबिंद, राखूं नैणां नेरा,
निरखण को मोहि चाव घणेरो, (२)
कब देखूं मुख तेरा, गोबिंद, कब देखूं मुख तेरा, 
गोबिंद, कबहुं मिलै पिया मेरा।

ब्याकुल प्राण धरत नहिं धीरज, (२)
ब्याकुल प्राण, ब्याकुल प्राण धरत नहिं धीरज, 
मिल तूं मीत सबेरा, गोबिंद, मिल तूं मीत सबेरा,
गोबिंद, कबहुं मिलै पिया मेरा।

मीरा के प्रभु गिरिधर नागर, (२)
ताप तपन बहुतेरा, गोबिंद, ताप तपन बहुतेरा,
गोबिंद, कबहुं मिलै पिया मेरा। (४)

_______________________________________

MP3 - Sau Meera Varma


Listen to the bhajan

शनिवार, नवंबर 23, 2013

भजन : राम से बड़ा राम का नाम

Listen to the bhajan

राम से बड़ा राम का नाम ..

अंत में निकला ये परिणाम,
राम से बड़ा राम का नाम ..

सुमिरिये नाम रूप बिनु देखे,
कौड़ी लगे ना दाम .
नाम के बाँधे खिंचे आयेंगे,
आखिर एक दिन राम .
राम से बड़ा राम का नाम ..

जिस सागर को बिना सेतु के,
लाँघ सके ना राम .
कूद गये हनुमान उसी को,
लेकर राम का नाम .
राम से बड़ा राम का नाम ..

धुन

राम  से बड़ा राम का नाम ....

बोलो राम, बोलो राम,
बोलो राम राम राम ....

जय जय राम, जय जय राम,
जय जय राम राम राम ....

राम से बड़ा राम का नाम ..

Listen to the bhajan

भजन : आंगने में बधैया बाजे

Listen to the bhajan

आँगने में बधैया बाजे ..


चंद्रमुखी मृगनयनी अवध की
तोड़त ताने रागने में

बधैया बाजे,
आंगने में बधैया बाजे ..

प्रेमभरी प्रमदागन नाचे
नूपुर बाँधे पायने में
बधैया बाजे,
आंगने में बधैया बाजे ..

न्योछावर  श्री राम लला की,
राम लला की, श्री भरत लला की,
भरत लला की, श्री  लखन लला की,
लखन लला की, शत्रुघन लला की,
नहिं  कोउ लाजत माँगने में
बधैया बाजे,
आंगने में बधैया बाजे ..

सियाअली यह कौतुक देखत
बीती  रजनी जागने में,
बधैया बाजे,
आंगने में बधैया बाजे ..

Listen to the bhajan