सब पर कृपा करो
Bhajan लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Bhajan लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शुक्रवार, जून 13, 2025
कृपा करो श्री राम - प्रीति चंद्रा
कृपा करो श्री राम ,
सब पर कृपा करो
सब पर कृपा करो
मैं ना जानू किस विधि रीझो
अपनी नज़र मेहर की कीजो
आनंदकंद घनश्याम
सब पर कृपा करो
आज तलक तो कोई सवाली
तेरे दर से गया न खाली
भर दो घर में धन धान्य
सब पर कृपा करो
गहरी नदिया निशा अंधेरी
ये निर्दोष शरण है तेरी
लो गिरते को तुम थाम
सब पर कृपा करो
राम राम राम
सिया राम राम राम
शुक्रवार, मई 30, 2025
जय कृष्ण हरे श्री कृष्ण हरे
जय कृष्ण हरे श्री कृष्ण हरे .
दुखियों के दुख दूर करे
जय जय जय कृष्ण हरे ..
जब चारों तरफ़ अंधियारा हो
आशा का दूर किनारा हो .
जब कोई ना खेवन हारा हो
तब तू ही बेड़ा पार करे .
तू ही बेड़ा पार करे
जय जय जय कृष्ण हरे ..
तू चाहे तो सब कुछ कर दे
विष को भी अमृत कर दे .
पूरण कर दे उसकी आशा
जो भी तेरा ध्यान धरे .
जो भी तेरा ध्यान धरे
जय जय जय कृष्ण हरे ..
जय कृष्ण हरे श्री कृष्ण हरे .
दुखियों के दुख दूर करे
जय जय जय कृष्ण हरे ..
रविवार, मई 25, 2025
दुख हरो द्वारिकानाथ
तुम कहाँ छुपे भगवान करो मत देरी |
दुःख हरो द्वारकानाथ शरण मैं तेरी ||
दुख हरो द्वारिकानाथ शरण मैं तेरी ||
यही सुना है दीनबन्धु तुम सबका दुख हर लेते |
जो निराश हैं उनकी झोली आशा से भर देते ||
अगर सुदामा होता मैं तो दौड़ द्वारका आता |
पाँव आँसुओं से धो कर मैं मन की आग बुझाता ||
तुम बनो नहीं अनजान, सुनो भगवान, करो मत देरी |
दुख हरो द्वारकानाथ शरण मैं तेरी ||
जो भी शरण तुम्हारी आता, उसको धीर बंधाते |
नहीं डूबने देते दाता, नैया पार लगाते ||
तुम न सुनोगे तो किसको मैं अपनी व्यथा सुनाऊँ |
द्वार तुम्हारा छोड़ के भगवन और कहाँ मैं जाऊँ ||
प्रभु कब से रहा पुकार, मैं तेरे द्वार, करो मत देरी |
दुख हरो द्वारकानाथ शरण मैं तेरी ||
Originally posted on 4/7/16
Repost with video by Kirti Anurag (Chhavi Bhaiya)
शनिवार, अप्रैल 12, 2025
गुरु बिन कौन सम्हारे - व्ही. एन. श्रीवास्तव
गुरु बिन कौन सम्हारे ।
को भव सागर पार उतारे ॥
टूटी फूटी नाव हमारी
पहुँच न पाई तट पर ।
जैसे कोई प्यासा राही ।
भटक गया पनघट पर ।
पास खड़ा गुरु मुस्काता है ।
दोनों बाँह पसारे।
वो भवसागर पार उतारे ।
गुरु बिन ...
मेरे राम मुझे शक्ति दो ।
मन में मेरे दृढ़ भक्ति दो ।
राम काम मैं करूँ निरंतर ।
राम नाम चित धारे।
वो भव सागर पार उतारे ।
गुरु बिन ...
जीवन पथ की उलझन लख कर।
खड़े न हो जाना तुम थक कर।
तेरा साथी, राम निरंजन ।
हरदम साथ तुम्हारे।
वो भवसागर पार उतारे ।
गुरु बिन ...
हमराही तुम विकल न होना ।
संकट में धीरज ना खोना ।
अंधियारे में बाँह पकड़ कर ।
सत्गुरु राह दिखाये।
वो भवसागर पार उतारे ।
गुरु बिन ...
-----------------------
शब्दकार, स्वरकार, गायक : व्ही. एन. श्रीवास्तव 'भोला'
२००१ में रेकोर्ड किया हुआ व्ही. एन. श्रीवास्तव द्वारा रचित गुरु वंदना का यह भजन,
28 सितंबर, 2008 को इस ब्लॉग पर डाला गया,
25 मार्च 2011 पर @bholakrishna चैनल पर यूट्यूब पर डाला गया,
12 अप्रैल, 2025 को स्वामी जी के अवतरण दिवस पर,
विडिओ लिंक के साथ इस ब्लॉग में पुनः प्रकाशित किया जा रहा है ।
विडिओ लिंक के साथ इस ब्लॉग में पुनः प्रकाशित किया जा रहा है ।
शुक्रवार, अप्रैल 11, 2025
तू ही बन जा मेरा मांझी - माधुरी चंद्र
तू ही बन जा मेरा माँझी, पार लगा दे मेरी नैया .
हे नटनागर, कृष्ण कन्हैया, पार लगा दे मेरी नैया ..
इस जीवन के सागर में, हर क्षण लगता है डर मुझको .
क्या भला है, क्या बुरा है, तू ही बता दे मुझको .
हे नटनागर, कृष्ण कन्हैया, पार लगा दे मेरी नैया ..
तू ही बन जा ...
क्या तेरा और क्या मेरा है, सब कुछ तो बस सपना है .
इस जीवन के मोहजाल में, सबने सोचा अपना है .
हे नटनागर, कृष्ण कन्हैया, पार लगा दे मेरी नैया ..
तू ही बन जा ...
-----------------
1971 में बाजी (मधू चंद्र) ने हैदराबाद हाउस के घर के पूजागृह में पूजा करते हुए इसकी रचना की थी ।
सोमवार, मई 30, 2022
यदि नाथ का नाम दयानिधि है - उमा
यदि नाथ का नाम दयानिधि है, तो दया भी करेंगे कभी न कभी ।
दुखहारी हरी, दुखिया जन के, दुख क्लेश हरेगें कभी न कभी ।
जिस अंग की शोभा सुहावनी है, जिस श्यामल रंग में मोहनी है ।
उस रूप सुधा से स्नेहियों के, दृग प्याले भरेगें कभी न कभी ।
जहां गीध निषाद का आदर है, जहां व्याध अजामिल का घर है ।
वही वेश बनाके उसी घर में, हम जा ठहरेगें कभी न कभी ।
करुणानिधि नाम सुनाया जिन्हें, कर्णामृत पान कराया जिन्हें ।
सरकार अदालत में ये गवाह, सभी गुजरेगें कभी न कभी ।
हम द्वार में आपके आके पड़े, मुद्दत से इसी जिद पर हैं अड़े ।
भव-सिंधु तरे जो बड़े से बड़े, तो ये 'बिन्दु' तरेगें कभी न कभी ।शनिवार, मई 28, 2022
भगवान मेरी नैया उस पार लगा देना - उमा
Click here to listen to the bhajan sung by Dr. Uma Shrivastava
भगवान मेरी नैया उस पार लगा देना ।
अब तक तो निभाया है, आगे भी निभा देना ॥
दल बल के साथ माया, घेरे जो मुझको आ कर ।
तो देखते न रहना, झट आ के बचा लेना ॥
भगवान मेरी नैया उस पार लगा देना ।
संभव है झंझटों में मैं तुमको भूल जाऊं ।
पर नाथ कहीं तुम भी मुझको ना भुला देना ॥
भगवान मेरी नैया उस पार लगा देना ।
तुम देव मैं पुजारी, तुम ईश मैं उपासक ।
यह बात सच है तो फिर सच कर के दिखा देना ॥
भगवान मेरी नैया उस पार लगा देना ।
भगवान मेरी नैया उस पार लगा देना ।
अब तक तो निभाया है, आगे भी निभा देना ॥
दल बल के साथ माया, घेरे जो मुझको आ कर ।
तो देखते न रहना, झट आ के बचा लेना ॥
भगवान मेरी नैया उस पार लगा देना ।
संभव है झंझटों में मैं तुमको भूल जाऊं ।
पर नाथ कहीं तुम भी मुझको ना भुला देना ॥
भगवान मेरी नैया उस पार लगा देना ।
तुम देव मैं पुजारी, तुम ईश मैं उपासक ।
यह बात सच है तो फिर सच कर के दिखा देना ॥
भगवान मेरी नैया उस पार लगा देना ।
अब सौंप दिया इस जीवन का - उमा
Click here to listen to the bhajan sung by Dr. Uma Shrivastava
अब सौंप दिया इस जीवन का,
सब भार तुम्हारे हाथों में.
उद्धार पतन अब मेरा है,
भगवान तुम्हारे हाथों में.
अब सौंप दिया इस जीवन का,
सब भार तुम्हारे हाथों में.
उद्धार पतन अब मेरा है,
भगवान तुम्हारे हाथों में.
अब सौंप दिया इस जीवन का…
हम तुमको कभी नहीं भजते,
फिर भी तुम हमें नहीं तजते.
अपकार हमारे हाथों में,
उपकार तुम्हारे हाथों में.
अब सौंप दिया इस जीवन का…
हम में तुम में है भेद यही,
हम नर हैं, तुम नारायण हो.
हम हैं संसार के हाथों में,
संसार तुम्हारे हाथों में.
अब सौंप दिया इस जीवन का…
दृग 'बिंदु' बनाया करते हैं,
एक सेतु विरह के सागर में.
जिससे हम पहुंचा करते हैं,
उस पार तुम्हारे हाथों में.
अब सौंप दिया इस जीवन का…
हम तुमको कभी नहीं भजते,
फिर भी तुम हमें नहीं तजते.
अपकार हमारे हाथों में,
उपकार तुम्हारे हाथों में.
अब सौंप दिया इस जीवन का…
हम में तुम में है भेद यही,
हम नर हैं, तुम नारायण हो.
हम हैं संसार के हाथों में,
संसार तुम्हारे हाथों में.
अब सौंप दिया इस जीवन का…
दृग 'बिंदु' बनाया करते हैं,
एक सेतु विरह के सागर में.
जिससे हम पहुंचा करते हैं,
उस पार तुम्हारे हाथों में.
अब सौंप दिया इस जीवन का…
यही हरि भक्त कहते हैं - उमा
Click here to listen to the bhajan by Dr. Uma Shrivastav
यही हरि भक्त कहते हैं, यही सद्-ग्रन्थ गाते हैं ।
कि जाने कौन से गुण पर दयानिधि रीझ जाते हैं ॥
नहीं स्वीकार करते हैं निमंत्रण नृप सुयोधन का ।
विदुर के घर पहुंचकर भोग छिलकों का लगाते हैं ॥
कि जाने कौन से गुण पर दयानिधि रीझ जाते हैं ।
यही हरि भक्त कहते हैं, यही सद्-ग्रन्थ गाते हैं ॥
न आये मधुपुरी से गोपियों की दुख कथा सुनकर ।
द्रुपदाजी की दशा पर द्वारका से दौड़ आते हैं ॥
यही हरि भक्त कहते हैं, यही सद्-ग्रन्थ गाते हैं ।
न रोये वन-गमन में श्री पिता की वेदनाओं पर ।
उठा कर गीध को निज गोद में आंसू बहाते हैं ॥
न जाने कौन से गुण पर दयानिधि रीझ जाते हैं ।
यही हरि भक्त कहते हैं, यही सद्-ग्रन्थ गाते हैं ॥
कठिनता से चरण धोकर मिले कुछ 'बिन्दु' विधि हर को ।
वो चरणोदक स्वयं केवट के घर जाकर लुटाते हैं ॥
कि जाने कौन से गुण पर दयानिधि रीझ जाते हैं ।
यही हरि भक्त कहते हैं, यही सद्-ग्रन्थ गाते हैं ॥
रविवार, जून 13, 2021
जगदम्बिके जय जय जग जननी माँ
bhajan: jagadambike jay jay jaga janani maa
सरस सुपावन शक्ति हे, तेजोमयी अपार,
हे आनंद स्वरूपिणी, मम हृदय कर उजियार,
जय माँ .....जय माँ ....
सरस सुपावन शक्ति हे, तेजोमयी अपार,
हे आनंद स्वरूपिणी, मम हृदय कर उजियार,
जय माँ .....जय माँ ....
आराधन तेरा करूं, निशदिन ,आठों याम,
घट अंतर शक्ति जगे, गाऊं तव शुभ नाम,
जय माँ .....जय माँ ....
पतित-पावनी मात हे, बालक शरण तिहार,
मंगलमय वरदान दे यही विनती बारम्बार,
जय माँ .....जय माँ ..
जगदम्बिके जय जय जगजननी माँ
घट अंतर शक्ति जगे, गाऊं तव शुभ नाम,
जय माँ .....जय माँ ....
पतित-पावनी मात हे, बालक शरण तिहार,
मंगलमय वरदान दे यही विनती बारम्बार,
जय माँ .....जय माँ ..
जगदम्बिके जय जय जगजननी माँ
जगदम्बिके जय जय जगजननी माँ
जगदम्बिके जय जय जगजननी माँ
क्या मनहर नाम सुहाया है
क्या मनहर नाम सुहाया है
वारूँ सब कुछ माँ चरणों पर
वारूँ सब कुछ माँ चरणों पर
मेरे मन को ये भाया है
जगदम्बिके जय जय जगजननी माँ
जय माँ .....जय माँ .. जय माँ .....जय माँ ..
हे प्रेमपुंज हे करुणामयि
हे आदिशक्ति जगजननी माँ
जय माँ .....जय माँ .. जय माँ .....
हे प्रेमपुंज हे करुणामयि
हे आदिशक्ति जगजननी माँ
तेरा वरद हस्त मेरे शीश रहे
तेरा वरद हस्त मेरे शीश रहे
बालक तेरे चरणों में आया है
बालक तेरे चरणों में आया है
जगदम्बिके जय जय जगजननी माँ
जय माँ .....जय माँ .. जय माँ .....जय माँ ..
गुरुदेव के अंदर बैठ के माँ
तुमने खेलों को खेला था
जय माँ .....जय माँ .. जय माँ .....
गुरुदेव के अंदर बैठ के माँ
तुमने खेलों को खेला था
उस मंजुल वेश में आ करके
पतितों को गले लगाया है
दुखियों को गले लगाया है
जगदम्बिके जय जय जगजननी माँ
जय माँ .....जय माँ .. जय माँ .....जय माँ ..
श्रीराम तू ही श्रीकृष्ण तू ही
दुर्गा काली श्रीराधा तू
जय माँ .....जय माँ .. जय माँ .....
श्रीराम तू ही श्रीकृष्ण तू ही
दुर्गा काली श्रीराधा तू
ब्रह्मा विष्णु शिवशंकर में
ब्रह्मा विष्णु शिवशंकर में
तेरा ही तेज समाया है
तेरा ही तेज समाया है
जगदम्बिके जय जय जगजननी माँ
जय माँ .....जय माँ .. जय माँ .....जय माँ ..
हो नमस्कार मेरा बार बार
हे शक्ति तिहारे चरणों में
जय माँ .....जय माँ .. जय माँ .....
हो नमस्कार मेरा बार बार
हे शक्ति तिहारे चरणों में
मुझ अधम पतित दुखियारे को
मुझ अधम पतित दुखियारे को
करुणा कर हृदय लगाया है
करुणा कर हृदय लगाया है
जगदम्बिके जय जय जगजननी माँ
जय माँ .....जय माँ .. जय माँ .....जय माँ ..
माँ जो पाऊँ तुमसे पाऊँ
जो देवे उसमें हरषाऊँ
जय माँ .....जय माँ .. जय माँ .....
माँ जो पाऊँ तुमसे पाऊँ
जो देवे उसमें हरषाऊँ
कुछ रहे न मेरा अपनापन
मैंने सर्वस्व चढ़ाया है
जगदम्बिके जय जय जगजननी माँ
जगदम्बिके जय जय जगजननी माँ
क्या मनहर नाम सुहाया है
क्या मनहर नाम सुहाया है
वारूँ सब कुछ माँ चरणों पर
मेरे मन को ये भाया है
जगदम्बिके जय जय जगजननी माँ
जय जय माँ जय जय माँ ...
जय जय माँ जय जय माँ ...
...
--------------------------------------------------------------------------
Original post on October 13, 2015, Updated June 12, 2021
मंगलवार, फ़रवरी 06, 2018
भजन: भज मन राम चरण सुखदाई ..
Bhajan: bhaj man ram charan sukhdai
Listen to the bhajan in the voice of Madhu Chandra
भज मन राम चरण सुखदाई ..
जिन चरनन से निकलीं सुरसरि
शंकर जटा समायी .
जटा शन्करी नाम पड़्यो है
त्रिभुवन तारन आयी ..
राम चरण सुखदाई ..
शिव सनकादिक अरु ब्रह्मादिक
शेष सहस मुख गायी .
तुलसीदास मारुतसुत की प्रभु
निज मुख करत बड़ाई ..
राम चरण सुखदाई ..
Listen to the bhajan in the voice of Madhu Chandra
भज मन राम चरण सुखदाई ..
जिन चरनन से निकलीं सुरसरि
शंकर जटा समायी .
जटा शन्करी नाम पड़्यो है
त्रिभुवन तारन आयी ..
राम चरण सुखदाई ..
शिव सनकादिक अरु ब्रह्मादिक
शेष सहस मुख गायी .
तुलसीदास मारुतसुत की प्रभु
निज मुख करत बड़ाई ..
राम चरण सुखदाई ..
सोमवार, फ़रवरी 05, 2018
भजन: पढ़ो पोथी में राम
Bhajan: Padho pothi me Ram
Listen to the bhajan by clicking here
(Audio from Bhajan Sandhya at Krishna Shivalaya on Nov 29, 2017)
पढ़ो पोथी में राम, लिखो तख्ती पे राम .
देखो खम्बे में राम, हरे राम राम राम ..
राम, राम, राम, राम, राम ॐ . ( २)
राम, राम, राम, राम, राम, राम . ( २)
राम, राम, राम, राम, हरे राम राम राम ..
देखो आंखों से राम, सुनो कानों से राम .
बोलो जिव्हा से राम, हरे राम राम राम ..
राम राम
पियो पानी में राम, जीमो खाने में राम .
चलो घूमने में राम, हरे राम राम राम ..
राम राम
बाल्यावस्था में राम, युवावस्था में राम .
वृद्धावस्था में राम, हरे राम राम राम ..
राम राम
जपो जागृत में राम, देखो सपनों में राम .
पाओ सुषुप्ति में राम, हरे राम राम राम ..
राम राम
Listen to the bhajan by clicking here
(Audio from Bhajan Sandhya at Krishna Shivalaya on Nov 29, 2017)
पढ़ो पोथी में राम, लिखो तख्ती पे राम .
देखो खम्बे में राम, हरे राम राम राम ..
राम, राम, राम, राम, राम ॐ . ( २)
राम, राम, राम, राम, राम, राम . ( २)
राम, राम, राम, राम, हरे राम राम राम ..
देखो आंखों से राम, सुनो कानों से राम .
बोलो जिव्हा से राम, हरे राम राम राम ..
राम राम
पियो पानी में राम, जीमो खाने में राम .
चलो घूमने में राम, हरे राम राम राम ..
राम राम
बाल्यावस्था में राम, युवावस्था में राम .
वृद्धावस्था में राम, हरे राम राम राम ..
राम राम
जपो जागृत में राम, देखो सपनों में राम .
पाओ सुषुप्ति में राम, हरे राम राम राम ..
राम राम
शुक्रवार, फ़रवरी 02, 2018
भजन: राम से बड़ा राम का नाम ..
Bhajan: Ram se bada Ram ka nam
Listen in voice of Shri VNS Bhola, family and friends
राम से बड़ा राम का नाम .
अंत में निकला ये परिणाम, ये परिणाम,
राम से बड़ा राम का नाम ..
सिमरिये नाम रूप बिनु देखे,
कौड़ी लगे ना दाम .
नाम के बांधे खिंचे आयेंगे,
आखिर एक दिन राम .
राम से बड़ा राम का नाम ..
जिस सागर को बिना सेतु के ,
लांघ सके ना राम .
कूद गये हनुमान उसी को,
लेकर राम का नाम .
राम से बड़ा राम का नाम ..
वो दिलवाले डूब जायेंगे or वो दिलवाले क्या पायेंगे ,
जिनमें नहीं है नाम ..
वो पत्थर भी तैरेंगे जिन पर
लिखा हुआ श्री राम.
राम से बड़ा राम का नाम ..
Many Thanks to Anil Dada for corrections.
Listen in voice of Shri VNS Bhola, family and friends
राम से बड़ा राम का नाम .
अंत में निकला ये परिणाम, ये परिणाम,
राम से बड़ा राम का नाम ..
सिमरिये नाम रूप बिनु देखे,
कौड़ी लगे ना दाम .
नाम के बांधे खिंचे आयेंगे,
आखिर एक दिन राम .
राम से बड़ा राम का नाम ..
जिस सागर को बिना सेतु के ,
लांघ सके ना राम .
कूद गये हनुमान उसी को,
लेकर राम का नाम .
राम से बड़ा राम का नाम ..
वो दिलवाले डूब जायेंगे or वो दिलवाले क्या पायेंगे ,
जिनमें नहीं है नाम ..
वो पत्थर भी तैरेंगे जिन पर
लिखा हुआ श्री राम.
राम से बड़ा राम का नाम ..
Many Thanks to Anil Dada for corrections.
गुरुवार, फ़रवरी 01, 2018
भजन: हरि हरि हरि हरि सुमिरन करो
bhajan: hari hari hari hari sumiran karo
MP3 Audio - Bhola
हरि हरि, हरि हरि, सुमिरन करो,
हरि चरणारविन्द उर धरो ..
हरि की कथा होये जब जहाँ,
गंगा हू चलि आवे तहाँ ..
हरि हरि, हरि हरि, सुमिरन करो ...
यमुना सिंधु सरस्वती आवे,
गोदावरी विलम्ब न लावे .
सर्व तीर्थ को वासा तहाँ,
सूर हरि कथा होवे जहाँ ..
हरि हरि, हरि हरि, सुमिरन करो ...
hari hari, hari hari, sumiran karo,
hari charaNAravind ur dharo ..
hari kI kathA hoye jab jahA.N,
gaMgA hU chali Ave tahA.N ..
hari hari, hari hari, sumiran karo ...
yamunA siMdhu sarasvatI Ave,
godAvrI vilamb na lAve .
sarv tIrth ko vAsA tahA.N,
sUr hari kathA hove jahA.N ..
hari hari, hari hari, sumiran karo ...
MP3 Audio - Bhola
हरि हरि, हरि हरि, सुमिरन करो,
हरि चरणारविन्द उर धरो ..
हरि की कथा होये जब जहाँ,
गंगा हू चलि आवे तहाँ ..
हरि हरि, हरि हरि, सुमिरन करो ...
यमुना सिंधु सरस्वती आवे,
गोदावरी विलम्ब न लावे .
सर्व तीर्थ को वासा तहाँ,
सूर हरि कथा होवे जहाँ ..
हरि हरि, हरि हरि, सुमिरन करो ...
hari hari, hari hari, sumiran karo,
hari charaNAravind ur dharo ..
hari kI kathA hoye jab jahA.N,
gaMgA hU chali Ave tahA.N ..
hari hari, hari hari, sumiran karo ...
yamunA siMdhu sarasvatI Ave,
godAvrI vilamb na lAve .
sarv tIrth ko vAsA tahA.N,
sUr hari kathA hove jahA.N ..
hari hari, hari hari, sumiran karo ...
Listen to the bhajan at Bholakrishna youtube channel at
https://www.youtube.com/watch?v=R4iTCjip0I8
गुरुवार, अक्टूबर 27, 2016
भजन : अब तुम कब सिमरोगे राम
bhajan : ab tum kab simaroge ram
Listen to the bhajan by Shri VNS 'Bhola' by clicking here.
कब सिमरोगे राम
अब तुम कब सिमरोगे राम ।
जिवडा दो दिन को मेहमान ।
अब तुम कब सिमरोगे राम ।
चिंतामणि हरि नाम है ,
सफल करे सब काम ।
महामंत्र बोलो यही,
राम राम श्री राम ।
अब तुम कब सिमरोगे राम ।
राम नाम की लूट है ,
लूट सके तो लूट ।
अंत काल पछताओगे ,
जब प्राण जायेगे छूट ।
अब तुम कब सिमरोगे राम ।
दीपक ले के हाथ में
सतगुरु राह दिखाए ।
पर मन मूरख बावरा
आप अँधेरे जाय ।
अब तुम कब सिमरोगे राम ।
राम राम सिमरो
राम राम बोलो
______________________________
kab simroge rAm
ab tum kab simroge rAm |
jivDA do din ko mehmAn |
ab tum kab simroge rAm |
chiMtAmNi hari nAm hai ,
saphal kare sab kAm |
mahAmaMtr bolo yahI,
rAm rAm shrI rAm |
ab tum kab simroge rAm |
rAm nAm kI lUT hai , lUT sake to lUT |
aMt kAl paChatAoge , jab prAN jAyege ChUT |
ab tum kab simroge rAm |
dIpak le ke hAth meM satguru rAh dikhAe |
par man mUrakh bAvrA Ap a.Ndhere jAy |
ab tum kab simroge rAm |
rAm rAm simro
rAm rAm bolo
________________________________________
kab simrōgē rām
ab tum kab simrōgē rām |
jivḍā dō din kō mēhmān |
ab tum kab simrōgē rām |
ciṁtāmṇi hari nām hai ,
saphal karē sab kām |
mahāmaṁtr bōlō yahī,
rām rām śrī rām |
ab tum kab simrōgē rām |
rām nām kī lūṭ hai , lūṭ sakē tō lūṭ |
aṁt kāl pachatāōgē , jab prāṇ jāyēgē chūṭ |
ab tum kab simrōgē rām |
dīpak lē kē hāth mēṁ satguru rāh dikhāē |
par man mūrakh bāvrā āp am̐dhērē jāy |
ab tum kab simrōgē rām |
rām rām simrō
rām rām bōlō
Listen to the bhajan by Shri VNS 'Bhola' by clicking here.
कब सिमरोगे राम
अब तुम कब सिमरोगे राम ।
जिवडा दो दिन को मेहमान ।
अब तुम कब सिमरोगे राम ।
चिंतामणि हरि नाम है ,
सफल करे सब काम ।
महामंत्र बोलो यही,
राम राम श्री राम ।
अब तुम कब सिमरोगे राम ।
राम नाम की लूट है ,
लूट सके तो लूट ।
अंत काल पछताओगे ,
जब प्राण जायेगे छूट ।
अब तुम कब सिमरोगे राम ।
दीपक ले के हाथ में
सतगुरु राह दिखाए ।
पर मन मूरख बावरा
आप अँधेरे जाय ।
अब तुम कब सिमरोगे राम ।
राम राम सिमरो
राम राम बोलो
______________________________
kab simroge rAm
ab tum kab simroge rAm |
jivDA do din ko mehmAn |
ab tum kab simroge rAm |
chiMtAmNi hari nAm hai ,
saphal kare sab kAm |
mahAmaMtr bolo yahI,
rAm rAm shrI rAm |
ab tum kab simroge rAm |
rAm nAm kI lUT hai , lUT sake to lUT |
aMt kAl paChatAoge , jab prAN jAyege ChUT |
ab tum kab simroge rAm |
dIpak le ke hAth meM satguru rAh dikhAe |
par man mUrakh bAvrA Ap a.Ndhere jAy |
ab tum kab simroge rAm |
rAm rAm simro
rAm rAm bolo
________________________________________
kab simrōgē rām
ab tum kab simrōgē rām |
jivḍā dō din kō mēhmān |
ab tum kab simrōgē rām |
ciṁtāmṇi hari nām hai ,
saphal karē sab kām |
mahāmaṁtr bōlō yahī,
rām rām śrī rām |
ab tum kab simrōgē rām |
rām nām kī lūṭ hai , lūṭ sakē tō lūṭ |
aṁt kāl pachatāōgē , jab prāṇ jāyēgē chūṭ |
ab tum kab simrōgē rām |
dīpak lē kē hāth mēṁ satguru rāh dikhāē |
par man mūrakh bāvrā āp am̐dhērē jāy |
ab tum kab simrōgē rām |
rām rām simrō
rām rām bōlō
मंगलवार, अगस्त 16, 2016
भजन: बोले बोले रे राम चिरैया रे
Bole Bole Re Ram Chiraiya
by V N Shrivastav 'Bhola
from Shree Ram Sharanam
बोले बोले रे राम चिरैया रे
बोले रे राम चिरैया।
मेरी साँसों के पिंजरे में
घड़ी घड़ी बोले।
घड़ी घड़ी बोले।
बोले बोले रे ...
ना कोई खिड़की ना कोई डोरी।
ना कोई चोर करे जो चोरी
ऐसा मेरा है राम रमैया रे।
बोले बोले रे ...
उसी की नैया वही खिवैया।
लहर रही उसकी लहरैया।
चाहे लाख चले पुरवैया रे।
बोले बोले रे ...
by V N Shrivastav 'Bhola
from Shree Ram Sharanam
बोले बोले रे राम चिरैया रे
बोले रे राम चिरैया।
मेरी साँसों के पिंजरे में
घड़ी घड़ी बोले।
घड़ी घड़ी बोले।
बोले बोले रे ...
ना कोई खिड़की ना कोई डोरी।
ना कोई चोर करे जो चोरी
ऐसा मेरा है राम रमैया रे।
बोले बोले रे ...
उसी की नैया वही खिवैया।
लहर रही उसकी लहरैया।
चाहे लाख चले पुरवैया रे।
बोले बोले रे ...
बुधवार, नवंबर 11, 2015
आरती: जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा .
MP3 Audio
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश, देवा .
माता जाकी पारवती, पिता महादेवा ..
एकदन्त, दयावन्त, चारभुजाधारी,
माथे पर तिलक सोहे, मूसे की सवारी .
पान चढ़े, फूल चढ़े और चढ़े मेवा,
लड्डुअन का भोग लगे, सन्त करें सेवा ..
अंधे को आँख देत, कोढ़िन को काया,
बाँझन को पुत्र देत, निर्धन को माया .
'सूर' श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा,
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा ..
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश, देवा .
माता जाकी पारवती, पिता महादेवा ..
एकदन्त, दयावन्त, चारभुजाधारी,
माथे पर तिलक सोहे, मूसे की सवारी .
पान चढ़े, फूल चढ़े और चढ़े मेवा,
लड्डुअन का भोग लगे, सन्त करें सेवा ..
अंधे को आँख देत, कोढ़िन को काया,
बाँझन को पुत्र देत, निर्धन को माया .
'सूर' श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा,
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा ..
शनिवार, अक्टूबर 24, 2015
भजन: नैनहीन को राह दिखा प्रभु
Bhajan: Nainheen ko Raah Dikha
नैनहीन को राह दिखा प्रभु
नैनहीन को राह दिखा प्रभु
पग पग ठोकर खाऊँ मैं
नैनहीन को
तुमरी नगरिया की कठिन डगरिया
तुमरी नगरिया की कठिन डगरिया
चलत चलत गिर जाऊं मैं प्रभु
नैनहीन को राह दिखा प्रभु
पग पग ठोकर खाऊँ मैं
नैनहीन को राह दिखा प्रभु
चहुँ ओर मेरे घोर अँधेरा
भूल न जाऊं द्वार तेरा
चहुँ ओर मेरे घोर अँधेरा
भूल न जाऊं द्वार तेरा
एक बार प्रभु हाथ पकड़ लो
एक बार प्रभु हाथ पकड़ लो
एक बार प्रभु हाथ पकड़ लो
मन का दीप जलाऊँ मैं प्रभु
नैनहीन को राह दिखा प्रभु
पग पग ठोकर खाऊँ मैं
नैनहीन को
Youtube - K L Saigal
Youtube - Lata Mangeshkar
नैनहीन को राह दिखा प्रभु
नैनहीन को राह दिखा प्रभु
पग पग ठोकर खाऊँ मैं
नैनहीन को
तुमरी नगरिया की कठिन डगरिया
तुमरी नगरिया की कठिन डगरिया
चलत चलत गिर जाऊं मैं प्रभु
नैनहीन को राह दिखा प्रभु
पग पग ठोकर खाऊँ मैं
नैनहीन को राह दिखा प्रभु
चहुँ ओर मेरे घोर अँधेरा
भूल न जाऊं द्वार तेरा
चहुँ ओर मेरे घोर अँधेरा
भूल न जाऊं द्वार तेरा
एक बार प्रभु हाथ पकड़ लो
एक बार प्रभु हाथ पकड़ लो
एक बार प्रभु हाथ पकड़ लो
मन का दीप जलाऊँ मैं प्रभु
नैनहीन को राह दिखा प्रभु
पग पग ठोकर खाऊँ मैं
नैनहीन को
Youtube - K L Saigal
Youtube - Lata Mangeshkar
शुक्रवार, अक्टूबर 23, 2015
भजन: मधुकर श्याम हमारे चोर
Bhajan: Madhukar Shyam Hamare Chor
मधुकर श्याम हमारे चोर
मन हर लीनो माधुरी मूरत
निरख नैन की कोर
श्याम हमारे चोर
मधुकर श्याम हमारे चोर
सिर पे जाके मुकट सुहाये
माथे तिलक नैन कजरारे
मुख सुंदर ज्यूँ भोर
श्याम हमारे चोर
चोर
श्याम हमारे चोर
मधुकर श्याम हमारे चोर
सूरदास के चोर कन्हैया
मनमोहन मुरली के बजैया
मनमोहन मुरली के बजैया
नटखट नन्दकिशोर
चोर!
श्याम हमारे चोर
मधुकर श्याम हमारे चोर
श्याम हमारे चोर
मधुकर श्याम हमारे चोर
Youtube - K L Saigal
मधुकर श्याम हमारे चोर
मन हर लीनो माधुरी मूरत
निरख नैन की कोर
श्याम हमारे चोर
मधुकर श्याम हमारे चोर
सिर पे जाके मुकट सुहाये
माथे तिलक नैन कजरारे
मुख सुंदर ज्यूँ भोर
श्याम हमारे चोर
चोर
श्याम हमारे चोर
मधुकर श्याम हमारे चोर
सूरदास के चोर कन्हैया
मनमोहन मुरली के बजैया
मनमोहन मुरली के बजैया
नटखट नन्दकिशोर
चोर!
श्याम हमारे चोर
मधुकर श्याम हमारे चोर
श्याम हमारे चोर
मधुकर श्याम हमारे चोर
Youtube - K L Saigal
गुरुवार, अक्टूबर 22, 2015
Bhajans by Juthika Roy
- तन मन पे मनहर ने रंग दियो डार
- जोगी मत जा
- घूंघट का पट खोल रे
- आज मेरे घर प्रीतम आये
- नैनन मेरे तुमरी ओर
- पग घुँघरू बाँध मीरा नाची रे
- पिया इतनी बिनती सुनो मेरी
- निस दिन बरसत नैन हमारे
- Mein To Prem Diwani
- Kab Aawoge Krishna Murari
- Jogi Mut Ja Mut Ja Mut Ja
- Pag Ghungru Bandh Meera Nachi Re
- Jogi mat ja mat ja (00:00)
- Main to prem diwani (03:34)
- Main haari o girdhari (06:41)
- Meri beena ro rahi hai (10:11)
- Main ne chakar rakho ji (13:42)
- Kalke swapne aaj bhi ana (16:46)
- Main kusum kali hoon pujan ki (20:07)
- Nachungi main to giridhar aage (23:18)
- Pag ghunghroo bandh (26:34)
- Main ram naam ki churiyan pahnun (29:27)
सदस्यता लें
संदेश (Atom)