संदेश

कृष्णा कुमारी लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भजन: गोविन्द मेरी यह प्रार्थना है

bhajan: govind meri yeh prarthana hai श्री राम जय राम जय जय दयालु श्री राम जय राम जय जय कृपालु गोविन्द मेरी यह प्रार्थना है कि भूलूँ कभी न मैं नाम तेरा निश दिन मैं तो तेरे गीत गाऊं श्री राम जय राम जय जय दयालु श्री राम जय राम जय जय दयालु श्री राम जय राम जय जय कृपालु देहान्तकाले तुम सामने हो मुरली बजाते मन को लुभाते कहते हुए नाथ यह तन मैं त्यागूँ श्री राम जय राम जय जय दयालु श्री राम जय राम जय जय दयालु श्री राम जय राम जय जय कृपालु Download bhajan in voice of Shri Atul Shrivastava

भजन: खुद तो बाहर ही खड़े रहे

bhajan: khud to bahar hi khade rahe tune - Shri Jagannath Prasad Ji Shrivastava voice - Sau. Krishna Kumari Shrivastava Introduction by Justice Shiv Dayal Ji Shrivastava The last few lines of the bhajan are in the voice of Sau. Sunita  Shrivastava . महाभारत का एक प्रसंग है, एक दिन दुर्योधन ने भीष्म पितामह को बहुत बुरा-भला कहा . उन्होंने आवेश में आकर प्रतिज्ञा की कि कल पाँचो पाण्डवों को मार दूँगा.  उसके बाद क्या होता है , ये बहूरानी से सुनिए गीत : खुद तो बाहर ही खड़े रहे, भीतर भेजा पांचाली को; यतिवर बाबा के चरणों में, जाकर अपना मस्तक रख दो । अर्धरात्रि की बेला में, भीषम की लगी समाधी थी; मन प्रभु चरणों में लगा हुआ, उस जगह न कोई व्याधा थी । कृष्णा ने जाकर सिर रक्खा, चरणों पर भीष्म पितामह के; चरणों पर कौन झुका, देखूँ, बाबा भीषम एकदम चौंके । देखा एक सधवा नारी है, चरणों पर शीश झुकाती है; उसके तन की रंगी साड़ी, सधवापन को दर्शाती है । आशीर्वाद मुख से निकला, सौभाग्यवती भव हो बेटी; तेरे हाथों की मेहंदी का न रंग कभी छूटे बेटी । सौभाग्य तुम्हा...

भजन: जीवन का मैंने सौंप दिया सब भार तुम्हारे हाथों

bhajan: jivan ka maine saunp diya sab bhar Click here to listen to the bhajan by Sau Krishna Kumari Ji जीवन का मैंने सौंप दिया सब भार तुम्हारे हाथों में उद्धार पतन अब मेरा है सरकार तुम्हारे हाथों में . हम उनको कभी नहीं भजते वो हमको कभी नहीं तजते अपकार हमारे हाथों में उपकार तुम्हारे हाथों में जीवन का मैंने सौंप दिया सब भार तुम्हारे हाथों में हम पतित हैं, तुम हो पतित पावन हम नर हैं, तुम नारायण हो हम हैं संसार के हाथों में संसार तुम्हारे हाथों में जीवन का मैंने सौंप दिया सब भार तुम्हारे हाथों में

हरियाली तीज के अवसर पर सावन के गीत, झूला एवं कजरी

चित्र
श्री राम परिवार में गाये जाने वाले सावन के गीत, झूला एवं कजरी यहाँ प्रस्तुत हैं, सौ. कृष्णा कुमारी जी, डॉ. उमा श्रीवास्तव, सौ. अमिता श्रीवास्तव और सौ. गीता  श्रीवास्तव की आवाज़ में ... झूला धीरे से झुलाओ सुकुमारी सिया हैं jhula dheere se jhulao (Amita) राधे झूलन पधारो radhe jhulan padharo (Uma) आई बागों में बहार झूला झूले राधा प्यारी aai bagon me bahar (Amita) झूला तो पड़ गए अमवा की डार पे जी jhula to pad gaye (Amita) झूला पे झूले रानी राधिका जी jhula pe jhule (Geeta) श्रीकृष्ण द्वारका में जाय बसों री, उत ही से बादल आये Utahi se badal aaye  (Uma) नन्हीं नन्हीं बुंदियाँ रे nanhi nanhi bundiyaan re (Geeta) सावन का मेरा झूलना savan ka mera jhulana (Krishna Kumari Ji) बाग़ में पपीहा बोले, मैं जानूँ कोई आयो री main jaanuun koi aayo ri (Krishna Kumari Ji) कजरी -  कैसे खेलन जैहों सावन मां कजरिया kaise khelan jaihon (Amita) कजरी - अरे रामा, कृष्ण बने मनिहारिन are raama krishna bane maniharin (Amita)