भजन: प्रबल प्रेम के पाले पड़ कर
bhajan: prabal prem ke pale pad kar Listen to bhajan in the voice of Shri Atul Shrivastava प्रबल प्रेम के पाले पड़ कर प्रभु को नियम बदलते देखा . अपना मान भले टल जाये भक्त मान नहीं टलते देखा .. जिसकी केवल कृपा दृष्टि से सकल विश्व को पलते देखा . उसको गोकुल में माखन पर सौ सौ बार मचलते देखा .. जिसके चरणकमल कमला के करतल से न निकलते देखा . उसको ब्रज की कुंज गलिन में कंटक पथ पर चलते देखा .. जिसका ध्यान विरंचि शंभु सनकादिक से न सम्भलते देखा . उसको ग्वाल सखा मंडल में लेकर गेंद उछलते देखा .. जिसकी वक्र भृकुटि के डर से सागर सप्त उछलते देखा . उसको माँ यशोदा के भय से अश्रु बिंदु दृग ढ़लते देखा .. Listen to bhajan in the voice of Shri Akhil Shrivastava