भजन: हे नाथ सम्हालो अब मुझको
bhajan: he nath samhalo ab mujh ko lyrics and tune: Mrs. Swarajmani Agarwal Click here to listen to the bhajan in the voice of Dr. Vishwas Varma Click here to listen to the bhajan in the voice of Mrs. Swarajmani Agarwal हे नाथ सम्हालो अब मुझको हूँ शरण तुम्हारे चरणों में मैं सुखी रहूं या दुखी रहूं स्वीकार तुम्हारे चरणों में कैसी भी विषम परिस्थिति हो आधार न तेरा छूट सके मेरी इस जीवन नइया का सब भार तुम्हारे चरणों में इस जग में देखूं जहां कहीं बस तेरी ही छवि दिखलाई मैं तू का भेद न शेष रहे भगवान तुम्हारे चरणों में हर समय तुम्हारा चिंतन हो हर कर्म तुम्हारी पूजा हो तन मन आराध्य समर्पित हो निष्काम तुम्हारे चरणों में प्रभु काम क्रोध का वेग न हो मन की हलचल सब दूर हो चिर शांति मिले स्वाधीन र हूं अभिमान मिटे तेरे चरणों में हो राम तुम्ही हो श्याम तुम्ही शंकर भी हो और दुर्गा भी बिन भेदभाव के प्यार करूँ भगवान तुम्हारे चरणों में सब में तू है, तुझ में सब है ये तेरी अद्भुत लीला है बस यही समझ मेरी बनी रहे दिन रात तुम्हारे चरणों में प्रभु ऐसा पूजन...