यह ब्लॉग खोजें

रविवार, अगस्त 30, 2015

भजन: हरि, पतित पावन सुने

hari Patit Pavan Sune - MP3 Audio
By Shri V N Shrivastav 'Bhola'

मैं हरि पतित पावन सुने ।
मैं पतित, तुम पतित-पावन, दोउ बानक बने॥

ब्याध गनिका गज अजामिल, साखि निगमनि भने।
और अधम अनेक तारे, जात कापै गने॥

जानि नाम अजानि लीन्हें, नरक जमपुर मने।
दास तुलसी सरन आयो, राखिये अपने॥



maiM hari patit pAvan sune |
maiM patit, tum patit-pAvan, dou bAnak bane||

byAdh ganikA gaj ajAmil, sAkhi nigamni bhane|
aur adham anek tAre, jAt kApai gane||

jAni nAm ajAni lInheM, narak jampur mane|
dAs tulsI saran Ayo, rAkhiye apne||



Listen to the bhajan on Bhola Krishna Youtube channel at
https://www.youtube.com/watch?v=Aan0UZR3CA4


शनिवार, अगस्त 29, 2015

राखी गीत : रखियां बंधालो भैया

rakhi geet: rakhiya bandha lo bhaiya



रखियां बंधालो भैया ,
सावन आया रे।

चंदा और सूरज जैसे,
राम और लक्ष्मण जैसे ,
प्यारे हमारे भैया ,
जुग जुग जीवो रे ।।

पूजन की थाली ,
मंगल हरियाली,
प्यारे हमारे भैया ,
जुग जुग जीवो रे ।।

गुरुवार, अगस्त 27, 2015

भजन: इतना तो करना स्वामी

bhajan - itanaa to karanaa swami

(view after 17 minutes in the youtube video below, Shri Purushottam Das Jalota Ji)


 
इतना तो करना स्वामी जब प्राण तन से निकले
गोविन्द नाम लेकर, फिर प्राण तन से निकले 

श्री गंगा जी का तट हो,
यमुना का वंशीवट हो
मेरा सांवरा निकट हो
जब प्राण तन से निकले
इतना तो करना स्वामी जब प्राण तन से निकले

पीताम्बरी कसी हो
छवि मन में यह बसी हो
होठों पे कुछ हसी हो
जब प्राण तन से निकले
इतना तो करना स्वामी जब प्राण तन से निकले

श्री वृन्दावन का स्थल हो
मेरे मुख में तुलसी दल हो
विष्णु चरण का जल हो
जब प्राण तन से निकले
इतना तो करना स्वामी जब प्राण तन से निकले

जब कंठ प्राण आवे
कोई रोग ना सतावे
यम दर्शना दिखावे
जब प्राण तन से निकले
इतना तो करना स्वामी जब प्राण तन से निकले

उस वक़्त जल्दी आना
नहीं श्याम भूल जाना
राधा को साथ लाना
जब प्राण तन से निकले
इतना तो करना स्वामी जब प्राण तन से निकले

सुधि होवे नाही तन की
तैयारी हो गमन की
लकड़ी हो ब्रज के वन की
जब प्राण तन से निकले
इतना तो करना स्वामी जब प्राण तन से निकले

एक भक्त की है अर्जी
खुदगर्ज की है गरजी
आगे तुम्हारी मर्जी
जब प्राण तन से निकले
इतना तो करना स्वामी जब प्राण तन से निकले

ये नेक सी अरज है
मानो तो क्या हरज है
कुछ आप का फरज है
जब प्राण तन से निकले
इतना तो करना स्वामी जब प्राण तन से निकले

भजन: ज़रा आ शरण मेरे राम की



श्री राम, श्री राम, श्री राम, श्री राम ||

ज़रा आ शरण मेरे राम की, 
मेरा राम करुणानिधान है | (२)

ज़रा आ शरण मेरे राम की, 
मेरा राम किरपानिधान है |

मेरा राम करुणानिधान है |
मेरा राम किरपानिधान है |


ज़रा आ शरण मेरे राम की, 
मेरा राम करुणानिधान है |

पल पल तू उसका ध्यान कर
उसके आगे फरियाद कर | (२)
तेरे कष्ट सब कट जायेंगे 
तेरे पाप सब धुल जायेंगे |

मेरा राम करुणानिधान है |
मेरा राम किरपानिधान है |
मेरा राम किरपानिधान है |


ज़रा आ शरण मेरे राम की, 
मेरा राम करुणानिधान है |


ज़रा आ शरण मेरे राम की, 
मेरा राम किरपानिधान है |

लिया आसरा जिस(ने) नाम का 
वो तो बन गया श्रीराम का | (२)
जिस नाम से पत्थर तरे
तेरा तरना तो आसान है |
तेरा तरना तो आसान है |

ज़रा आ शरण मेरे राम की, 
मेरा राम किरपानिधान है |

लगी भीलनी को ये आस थी 
प्रभु कब आयेगें ये प्यास थी | (२)
जूठे बेर खाये राम ने 
जूठे बेर खाये राम ने |
ये तो जाने सारा जहान है |

मेरा राम करुणानिधान है |
मेरा राम किरपानिधान है |
मेरा राम किरपानिधान है |


ज़रा आ शरण मेरे राम की, 
मेरा राम करुणानिधान है |


ज़रा आ शरण मेरे राम की, 
मेरा राम करुणानिधान है |
मेरा राम किरपानिधान है |

Listen to MP3 Bhajan by Shri Virendra Katyal ji

मंगलवार, अगस्त 25, 2015

भजन : सुमिर राम का नाम

bhajan: sumir Ram ka nam

सुमिर राम का नाम, मन रे,
सुमिर राम का नाम.

राम नाम जप पाप निवारे
राम नाम जप सब जग तारे
तर जा भाव सागर से प्राणी
सुमिर राम का नाम

सुमिर राम का नाम, मन रे
सुमिर राम का नाम

भक्ति करो श्री रामचंद्र की
सेवा उनही के चरणों की
मन उनकी छवि बसा लो
जपो निरंतर नाम
जपो निरंतर राम
मगन हो जप ले राम का नाम

सुमिर राम का नाम, मन रे
सुमिर राम का नाम

नाम जाप जब होगा निरंतर
प्रेम प्रगट होगा घट अंतर
ज्योति जगेगी छवि प्रगटेगी
दर्शन देंगे राम
दर्शन देंगे राम
मगन हो जप ले राम का नाम
मन रे, सुमिर राम का नाम

सुमिर राम का नाम, मन रे
सुमिर राम का नाम

Listen to the bhajan by Shanta Dayal Ji from Bhola Krisha Youtube channel at
https://www.youtube.com/watch?v=OeHBUNlLrPU