Listen to the Holi `Ram Janki ki Hori` sung by Shri Vibhu Varma
Other audios of this Holi can be heard at Holi-Geet on archive.org.
Listen to the Holi `Ram Janki ki Hori` sung by Shri Vibhu Varma
Other audios of this Holi can be heard at Holi-Geet on archive.org.
Listen to the Holi `Holi Aaj jale chahe kaal jale` in the voice of Shri Abhay Shrivastava.
होली आज जले चाहे काल जले (२)
मोरा श्याम सुन्दर मोसे आन मिले (२)
होली आज जले ...
जब सब सखियाँ श्रृंगार करत हैं,
मैं बिरहन बिरहा से जलूँ सखी
मैं बिरहन बिरहा से जलूँ
होली आज जले ...
सब के पिया घर ही बसत हैं,
हमरे पिया परदेस बसे री सखी
हमरे पिया परदेस बसे
होली आज जले ...
मीरा के प्रभु गिरिधर नागर
श्याम सुन्दर मोसे आन मिले सखी
श्याम सुन्दर मोसे आन मिले
होली आज जले ...
Listen to the Holi, Mohan Ajab Khilari` in the voice of Shri Abhay Shrivastava
मोहन अजब खिलाड़ी, देखो होली कौतुक भारी
मोहन अजब...
नर तन धर सोई नट नागर, श्री वृषभानु दुलारी, (२)
दिखलावत नित नये तमाशे, (२)
चतुरन बहुत विचारी, बुद्धि सबकी पचि हारी
मोहन अजब...
मन मटकी भर प्रेम रंग से, सुचिता की पिचकारी (२)
तक तक मारिये श्याम सुंदर पर, (२)
चूके न अवसर भारी, कपट को घूंघट हटा री
मोहन अजब...
ज्ञान गुलाल अबीर भक्त को, याको चन्दन लगा री (२)
विनती ये मधुरेश चरण की, (२)
आवागमन मिटा री, बोलो, जय कृष्ण मुरारी
मोहन अजब...
variation
माय मोह जाल के माँही, सृष्टि फँसा कर सारी (२)
दिखलावत नित नये तमाशे, (२)
चतुरन बहुत विचारी, बुद्धि सबकी थक हारी
मोहन अजब...
नर तन धर सोई नट नागर, सुंदर श्री गिरधारी, (२)
नन्द नन्दन श्री कुंज बिहारी, (२)
खेलत होली भारी, बोलो, जय कृष्ण मुरारी
मोहन अजब...
Listen to the Holi, Biraj me dhoom machayo Kanha in the voice of Shri V N Shrivastav, Bhola.
बिरज में धूम मचायो कान्हा (2)
बिरज में धूम …
बिरज में धूम मचायो कान्हा
बिरज में धूम …
कैसे कैसे जाऊँ,
कैसे कैसे जाऊँ, अपने धाम
बिरज में धूम मचायो कान्हा (2)
बिरज में धूम …
कैसे कैसे जाऊँ, मैं,
कैसे कैसे जाऊँ, अपने धाम
बिरज में धूम मचायो कान्हा (2)
बिरज में धूम …
सब सखियाँ मिल, होली खेलत हैं (3)
होली खेलत हैं
सब सखियाँ मिल, होली खेलत हैं (2)
होली खेलत हैं (2)
सब सखियाँ मिल, होली खेलत हैं (2)
अँखियन डार गुलाल ...
बिरज में धूम मचायो कान्हा (2)
कैसे कैसे जाऊँ, मैं, (2)
कैसे कैसे जाऊँ, (2)
कैसे कैसे जाऊँ, अपने धाम
बिरज में धूम मचायो कान्हा
बिरज में धूम …