यह ब्लॉग खोजें

सोमवार, सितंबर 09, 2013

ganapati pujan vidhi - Part 1

The following puja vidhi for ganapati pujan is taken from 'Satyanarayana ki Katha' by Shri Pandit Dinanath Bhargava Dinesh. It has hindi verse translation along with the sanskrit shlokas.


MP3 Audio

श्री गणपति ध्यान तथा आवाहन

विघ्नेश्वराय वरदाय सुरप्रियाय,
लम्बोदराय सकलाय जगत्‌ हिताय ।
नागाननाय श्रुतियज्ञभूषिताय,
गौरीसुताय गणनाथ नमो नमस्ते ॥

ॐ भूर्भुवः स्वः गणपते !
इहागच्छ इहातिष्ठ सुप्रतिष्ठो भव
मम पूजा गृहाण !

गणानान्त्वा गणपति (गुँ) हवामहे
प्रियाणान्त्वा प्रियपति (गुँ) हवामहे
निधिनान्त्वा निधिपति (गुँ) हवामहे
वसो मम ।
आहमजानि गर्भधमात्वमजासि गर्भधम्‌ ॥

देवों के प्रिय विघ्ननियन्ता, लम्बोदर भव-भय हारी ।
गिरिजानन्दन देव गजानन, यज्ञ-विभूषित श्रुतिधारी ॥
मंगलकारी दुःख-विदारी, तेजोमय जय वरदायक ।
बार-बार जय नमस्कार, स्वीकार करो हे गणनायक ॥

देव आइये यहाँ बैठिये, पूजा को करिये स्वीकार ।
भूर्भुवः स्वः सुख समृद्धि के, खोल दीजिये मंगल द्वार ॥

गणनायक वर बुद्धि विधायक, सदा सहायक भय-भंजन ।
प्रियपति, अति प्रिय वस्तु प्रदायक, जगत्राता जन-मन-रंजन ॥
निधिपति, नव-निधियों के दाता, भाग्य-विधाता भव-भावन ।
श्रद्धा से हम करते सादर, देव! आपका आवाहन ॥
विश्व उदर में टिका आपके, विश्वरूप गणराज महान ।
सर्व शक्ति संचारक  तारक, दो अपने स्वरूप का ज्ञान ॥

रविवार, सितंबर 08, 2013

शुक्रवार, सितंबर 06, 2013

भजन: राम का गुणगान करिये

राम का गुणगान करिये, राम का गुणगान करिये।
राम प्रभु की भद्रता का, सभ्यता का ध्यान धरिये॥

राम के गुण गुणचिरंतन,
राम गुण सुमिरन रतन धन।
मनुजता को कर विभूषित,
मनुज को धनवान करिये, ध्यान धरिये॥

सगुण ब्रह्म स्वरुप सुन्दर,
सुजन रंजन रूप सुखकर।
राम आत्माराम,
आत्माराम का सम्मान करिये, ध्यान धरिये॥

Listen to the bhajan -
Ram Ka Gun Gan Kariye
MP3 Audio by Mudita Nigam

गुरुवार, सितंबर 05, 2013

भजन : राम नाम लौ लागी

राम नाम लौ लागी ।
अब मोहे राम नाम लौ लागी ॥

उदय हुआ शुभ भाग्य का भानु,
भक्ति भवानी जागी ॥१॥

मिट गये संशय भव भय भारे,
भ्रांति भूल भी भागी ॥२॥

पाप हरण श्री राम चरण का,
मन बन गया अनुरागी ॥३॥

Listen to the bhajan - 'Ram Nam Lau Lagi' - in the voice of Shri Jagannath PrasadJi Shrivastav

गुरुवार, अगस्त 08, 2013

चंदा चमके आसमान में - माधुरी चंद्र



चंदा चमके आसमान में ,
बरखा बरसे आसमान से ,
बिजली चमके आसमान में ,
सूरज दमके आसमान से ,
बोलो बोलो, बनाने वाला कौन है ?
बोलो बोलो, चलाने वाला कौन है ?
बोलो बोलो, बनाने वाला कौन है ?
बोलो बोलो, चलाने वाला कौन है ?

धरती झूमे नदिया गाये सागर ताल देवे
कोयल कूके मैना गाये मोर मोरनी नाचे
कभी सोचा, बनाने वाला कौन है ?
कभी सोचा, चलाने वाला कौन है ?
बोलो, बोलो, बनाने वाला कौन है ?
बोलो, बोलो, चलाने वाला कौन है ?
बोलूँ, मम्मी,
ना ना ना

रंग बिरंगे फूल यहाँ पर बोलो कौन खिलाते
जितने प्राणी उतने रूप बोलो कौन बनाते
चुप चुपके बनाने वाला कौन है ?
चुप चुपके मिटाने वाला कौन है ?
बोलो बोलो, बनाने वाला कौन है ?
बोलो बोलो. चलाने वाला कौन है ?
राम

कोई इस धरती पर आता, कोई इससे जाता
आना जाना इस धरती का प्रति पल चलता जाता
ये आना और जाना किसके हाथ है
ये लेना और देना किसके हाथ है
बोलो बोलो बनाने वाला कौन है ?
बोलो बोलो चलाने वाला कौन है ?
बोलो बोलो, सरगम, बोलो ना

कृष्ण

जैसा कर्म करते हैं वे वैसा ही फल पाते
अपनी अपनी किस्मत लेकर वो हैं जग में आते
ये किस्मत बनाने वाला कौन है ?
'मधु' किस्मत मिटाने वाला कौन है ?
बोलो बोलो बनाने वाला कौन है ?
बोलो बोलो चलाने वाला कौन है ?

चंदा चमके आसमान में ,
बरखा बरसे आसमान से ,
बिजली चमके आसमान में ,
सूरज दमके आसमान से ,
बोलो बोलो, बनाने वाला कौन है ?
बोलो बोलो, चलाने वाला कौन है ?
बोलो बोलो, बनाने वाला कौन है ?
बोलो बोलो, मिटाने वाला कौन है ?
अल्लाह
हाँ

Song written , composed and sung by Mrs. Madhu Chandra