यह ब्लॉग खोजें

रविवार, सितंबर 08, 2013

शुक्रवार, सितंबर 06, 2013

भजन: राम का गुणगान करिये

राम का गुणगान करिये, राम का गुणगान करिये।
राम प्रभु की भद्रता का, सभ्यता का ध्यान धरिये॥

राम के गुण गुणचिरंतन,
राम गुण सुमिरन रतन धन।
मनुजता को कर विभूषित,
मनुज को धनवान करिये, ध्यान धरिये॥

सगुण ब्रह्म स्वरुप सुन्दर,
सुजन रंजन रूप सुखकर।
राम आत्माराम,
आत्माराम का सम्मान करिये, ध्यान धरिये॥

Listen to the bhajan -
Ram Ka Gun Gan Kariye
MP3 Audio by Mudita Nigam

गुरुवार, सितंबर 05, 2013

भजन : राम नाम लौ लागी

राम नाम लौ लागी ।
अब मोहे राम नाम लौ लागी ॥

उदय हुआ शुभ भाग्य का भानु,
भक्ति भवानी जागी ॥१॥

मिट गये संशय भव भय भारे,
भ्रांति भूल भी भागी ॥२॥

पाप हरण श्री राम चरण का,
मन बन गया अनुरागी ॥३॥

Listen to the bhajan - 'Ram Nam Lau Lagi' - in the voice of Shri Jagannath PrasadJi Shrivastav

गुरुवार, अगस्त 08, 2013

चंदा चमके आसमान में - माधुरी चंद्र



चंदा चमके आसमान में ,
बरखा बरसे आसमान से ,
बिजली चमके आसमान में ,
सूरज दमके आसमान से ,
बोलो बोलो, बनाने वाला कौन है ?
बोलो बोलो, चलाने वाला कौन है ?
बोलो बोलो, बनाने वाला कौन है ?
बोलो बोलो, चलाने वाला कौन है ?

धरती झूमे नदिया गाये सागर ताल देवे
कोयल कूके मैना गाये मोर मोरनी नाचे
कभी सोचा, बनाने वाला कौन है ?
कभी सोचा, चलाने वाला कौन है ?
बोलो, बोलो, बनाने वाला कौन है ?
बोलो, बोलो, चलाने वाला कौन है ?
बोलूँ, मम्मी,
ना ना ना

रंग बिरंगे फूल यहाँ पर बोलो कौन खिलाते
जितने प्राणी उतने रूप बोलो कौन बनाते
चुप चुपके बनाने वाला कौन है ?
चुप चुपके मिटाने वाला कौन है ?
बोलो बोलो, बनाने वाला कौन है ?
बोलो बोलो. चलाने वाला कौन है ?
राम

कोई इस धरती पर आता, कोई इससे जाता
आना जाना इस धरती का प्रति पल चलता जाता
ये आना और जाना किसके हाथ है
ये लेना और देना किसके हाथ है
बोलो बोलो बनाने वाला कौन है ?
बोलो बोलो चलाने वाला कौन है ?
बोलो बोलो, सरगम, बोलो ना

कृष्ण

जैसा कर्म करते हैं वे वैसा ही फल पाते
अपनी अपनी किस्मत लेकर वो हैं जग में आते
ये किस्मत बनाने वाला कौन है ?
'मधु' किस्मत मिटाने वाला कौन है ?
बोलो बोलो बनाने वाला कौन है ?
बोलो बोलो चलाने वाला कौन है ?

चंदा चमके आसमान में ,
बरखा बरसे आसमान से ,
बिजली चमके आसमान में ,
सूरज दमके आसमान से ,
बोलो बोलो, बनाने वाला कौन है ?
बोलो बोलो, चलाने वाला कौन है ?
बोलो बोलो, बनाने वाला कौन है ?
बोलो बोलो, मिटाने वाला कौन है ?
अल्लाह
हाँ

Song written , composed and sung by Mrs. Madhu Chandra

बुधवार, जुलाई 24, 2013

भजन : भज मन मेरे राम नाम तू , गुरु आज्ञा सिर धार रे

भज मन मेरे राम नाम तू , गुरु आज्ञा सिर धार रे 
नाम सुनौका बैठ मुसाफिर जा भवसागर पार रे 

राम नाम मुद मंगल कारी , विघ्न हरे सब पातक हारी  
सांस सांस श्री राम सिमर मन पथ के संकट टार रे 
भज मन मेरे ...


परम कृपालु सहायक है वो। बिनु कारन सुख दायक है वो।
केवल एक उसी के आगे। साधक बाँह पसार रे।
भज मन मेरे ...
 
गहन अंधेरा चहुं दिश छाया । पग पग भरमाती है माया।
जीवन पथ आलोकित कर ले । नाम - सुदीपक बार रे।
भज मन मेरे ...


परम सत्य है , परमेश्वर है । नाम प्रकाश पुन्य निर्झर है ।
उसी ज्योति से ज्योति जला निज । चहुं दिश कर उजियार रे।
भज मन मेरे ...
भज मन मेरे राम नाम तू गुरु आज्ञा सिर धार रे।
नाम सुनौका बैठ मुसाफिर जा भव सागर पार रे 



प्रियजन यदि आप यह वीडियो नहीं देख पायें तो कृपया निम्नांकित यू ट्यूब के लिंक पर जाएँ :
http://youtu.be/ncnjnkwz9Yw

Bhajan written, composed and sung by Shri VNS Bhola