MP3 - मेरी महारानी वरदानी , धन्य धन्य विंध्याचल रानी - सौ. मीरा वर्मा
मेरी महारानी वरदानी कि
धन्य धन्य विंध्याचल रानी ॥
देवी पहाड़ों के ऊपर,
एक मंदिर बना खासा
जहां जगदम्बे, का वासा ॥
मेरी महारानी वरदानी कि
धन्य धन्य विंध्याचल रानी ॥
देवी तले बहे गंगा,
गंगा निर्मल पानी,
नहाये मेरी आदि शक्ति रानी ॥
मेरी महारानी वरदानी कि
धन्य धन्य विंध्याचल रानी ॥
देवी चंदन की चौकी,
चौकी जड़े हीरे,
चाबती पानों के बीड़े ॥
मेरी महारानी वरदानी कि
धन्य धन्य विंध्याचल रानी ॥
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें