यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, अगस्त 08, 2014

भजन - हे दयामय आप ही संसार के आधार हो

MP3 Audio of Bhajan

he dayamay aap hi sansar ke adhar ho

Voice - Shri Shiv Dayal Ji Shrivastav

हे दयामय आप ही संसार के आधार हो |
आप ही करतार हो हम सबके पालनहार हो ||

जन्म दाता आप ही माता पिता भगवान हो |
सर्व सुख दाता सखा भ्राता हो तन धन प्राण हो ||

आपके उपकार का हम ऋण चुका सकते नहीं |
बिन कृपा के शांति सुखका सार पा सकते नहीं ||

दीजिये वह मति बने हम सदगुणी संसार में |
मन हो मंजुल धर्मं मय और तन लगे उपकार में ||

हे दयामय आपका हमको सदा आधार हो |
आपके भक्तों से ही भरपूर यह परिवार हो ||

छोड़ देवें काम को और क्रोध को मद लोभ को |
शुद्ध और निर्मल हमारा सर्वदा आचार हो |

प्रेम से मिल मिल के सारे गीत गायें आपके |
मन में बहता आपका ही प्रेम पारावार हो ||

जय पिता जय जय पिता, हम जय तुम्हारी गा रहे ||
रात दिन घर में हमारे आपकी जयकार हो ||

धन धान्य घर में जो सभी कुछ, आप का ही है दिया |
उसके लिये प्रभु आपको धन्यवाद सौ सौ बार हो ||

MP3 Audio of Bhajan

कोई टिप्पणी नहीं: