संदेश

भोला लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दिया जलाओ जगमग जगमग

चित्र
  दिया जलाओ, दिया जलाओ, दिया जलाओ, दिया जलाओ, जगमग-जगमग दिया जलाओ। अपने घर में, अपनी छत पर, अपने घर में, अपनी छत पर, जगमग-जगमग दिया जलाओ, जगमग-जगमग दिया जलाओ।  दिया जलाओ, दिया जलाओ, दिया जलाओ, दिया जलाओ, जगमग-जगमग दिया जलाओ, जगमग-जगमग दिया जलाओ। सर्वशक्तिमते परमात्मने श्री रामाय नमः।

जो शरण आया प्रभु की, वह सदा सुख पाएगा।

जो शरण आया प्रभु की, वह सदा सुख पायेगा।  अगम भवसागर बिना श्रम पार वह कर जायेगा।।  नाम लेते ही प्रभु का, दूर होंगे कष्ट सब।  दुसह पीडायेँ मिटेंगी, ध्यान लग जायेगा जब। शांति सुख के धाम का पट आप ही खुल जायेगा।।  अनगिनत जन पार उतरे, राम नाम जहाज से।  गीध गणिका गज तरे, प्रभु नाम के ही जाप से।  नाम नैया बैठ कर भवसिंधु तू तर जायेगा।।  जो शरण आया प्रभु की, वह सदा सुख पाएगा।  शब्दकार, स्वरकार, गायक : व्ही. एन. श्रीवास्तव 'भोला'

ओ मतवारे योगी - व्ही. एन. श्रीवास्तव 'भोला'

चित्र
 व्यास पूर्णिमा के अवसर पर श्री राम शरणम् के गुरुजन को भजनांजलि  ओ मतवारे योगी, तुमने हमको दिव्य प्रकाश दिया। नाम की ज्योति जगाई मन में, श्रद्धा और विश्वास दिया॥ ओ मतवारे योगी ...... अंधकार में भटक रहे थे, यहाँ वहाँ सिर पटक रहे थे। अति दुलार कर, बाँह पकड़ कर, सत्य डगर पर डाल दिया॥ ओ मतवारे योगी ....... शरण हीन थे, अति मलीन थे, सत्कर्मो प्रति उदासीन थे। महामंत्र दे राम नाम का, हम सबका उद्धार किया॥ ओ मतवारे योगी...... ओ मतवारे योगी, तुमने हमको दिव्य प्रकाश दिया। नाम की ज्योति जगाई मन में, श्रद्धा और विश्वास दिया॥

वैद्य परम गुरु स्वामी - व्ही. एन. श्रीवास्तव 'भोला'

चित्र
 Vaidya Param Guru Swami मेरे वैद्य परमगुरु स्वामी॥ तन के सारे रोग मिटावें, मन में परमानंद बसावें। भय पीड़ायें दूर भगावें, गुरु मेरे विज्ञानी॥ वैद्य परमगुरु स्वामी। भूत भविष्य सब जन के जानै, कष्ट भोग सबके अनुमाने। औषधि मूल सबै पहिचाने, सतगुरु अंतरयामी॥ वैद्य परमगुरु स्वामी। जब रोगी थक हार बुलावै, रामबाण गुरुदेव चलावै। रोग लंकपति मार गिरावै, पल में सतगुरु स्वामी॥ वैद्य परमगुरु स्वामी। कल क्या होगा किसे ज्ञात है, जन्मों का प्रारब्ध साथ है। अगला पल श्री राम हाथ है, कहते सद्गुरु स्वामी॥ वैद्य परमगुरु स्वामी। शब्दकार, स्वरकार, गायक : व्ही. एन. श्रीवास्तव 'भोला'

जो शरण आया प्रभु की - व्ही. एन. श्रीवास्तव 'भोला'

चित्र
जो शरण आया प्रभु की, वह सदा सुख पायेगा। अगम भवसागर बिना श्रम पार वह कर जायेगा।। नाम लेते ही प्रभु का, दूर होंगे कष्ट सब। दुसह पीडायेँ मिटेंगी, ध्यान लग जायेगा जब।  शांति सुख के धाम का पट आप ही खुल जायेगा।।  अनगिनत जन पार उतरे, राम नाम जहाज से। गीध गणिका गज तरे, प्रभु नाम के ही जाप से। नाम नैया बैठ कर भवसिंधु तू तर जायेगा।।  जो शरण आया प्रभु की, वह सदा सुख पाएगा।  शब्दकार, स्वरकार, गायक : व्ही. एन. श्रीवास्तव 'भोला'

नित्य सखा श्री राम हमारे -  व्ही. एन. श्रीवास्तव

चित्र
हे राम हे राम  मेरे राम मेरे राम  नित्य सखा श्री राम हमारे  मन क्यों इत उत बाँह पसारे नित्य सखा श्री राम हमारे  मन क्यों इत उत बाँह पसारे  मन क्यों इत उत बाँह पसारे  तू स्वार्थी थोड़ा सुख पाकर  देने वाले को बिसराता तू स्वार्थी थोड़ा सुख पाकर  देने वाले को बिसराता पर वो दाता सखा विधाता  पर वो दाता सखा विधाता  तुझको पल भर भी न भुलाता  पर वो दाता सखा विधाता  तुमको पल भर भी न भुलाता तेरी रक्षा करने को वो  तेरी रक्षा करने को वो  हरदम रहता पास तुम्हारे  पास तुम्हारे  नित्य सखा श्री राम हमारे  मन क्यों इत उत बाँह पसारे नित्य सखा श्री राम हमारे  मन क्यों इत उत बाँह पसारे मन क्यों इत उत बाँह पसारे मन क्यों इत उत बाँह पसार  बाँह पसारे  राम मेरे राम  मेरे राम मेरे राम  हे राम हे राम हे राम  हे राम हे राम हे राम   मेरे राम मेरे राम  माया ठगनी बाँह पाश धर  माया ठगनी बाँह पाश धर  तुझको विषय माल पहिरावे  तुझको विषय माल पहिरावे  डम डम डमरू थाप काम को...

मेरे रोम रोम श्री राम विराजे - व्ही. एन. श्रीवास्तव

चित्र
मेरे रोम रोम श्री राम विराजते  रहे, यही मेरी इच्छा  है  - व्ही. एन. श्रीवास्तव 'भोला'  रोम रोम श्रीराम बिराजे धनुष बाण ले हाथ । जनक लली, श्री लखन लला अरु महावीर के साथ ।। वन्दन करते राम चरण अति हर्षित मन हनुमान । आतुर रक्षा करने को सज्जन भगतन के प्रान । अभयदान दे रहे मुझे करुणा सागर रघुनाथ ।।  रोम रोम श्रीराम बिराजे धनुष बाण ले हाथ ।। मुझको भला कष्ट हो कैसे, क्यों कर पीड़  सताए । साहस कैसे करें दुष्ट जन, मुझ पर हाथ उठाए । अंग संग जब मेरे हैं संकटमोचन के नाथ ।।  रोम रोम श्रीराम बिराजे धनुष बाण ले हाथ ।।  विघ्न हरे, सद्गुरु के आश्रम स्वयं राम जी आये ।  शाप मुक्त कर दिया अहिल्या को पग धूर लगाये । वैसे चिंता मुक्त हमें कर रहे राम रघुनाथ ।।  रोम रोम श्रीराम बिराजे धनुष बाण ले हाथ ।। रोम रोम श्रीराम बिराजे धनुष बाण ले हाथ ।  जनक लली, श्री लखन लला अरु महावीर के साथ ।। शब्दकार, स्वरकार, गायक : व्ही. एन. श्रीवास्तव 'भोला'

गुरु बिन कौन सम्हारे -  व्ही. एन. श्रीवास्तव

चित्र
गुरु बिन कौन सम्हारे । को भव सागर पार उतारे ॥ टूटी फूटी नाव हमारी पहुँच न पाई तट पर । जैसे कोई प्यासा राही । भटक गया पनघट पर । पास खड़ा गुरु मुस्काता है । दोनों बाँह पसारे। वो भवसागर पार उतारे । गुरु बिन ... मेरे राम मुझे शक्ति दो । मन में मेरे दृढ़ भक्ति दो । राम काम मैं करूँ निरंतर । राम नाम चित धारे। वो भव सागर पार उतारे । गुरु बिन ... जीवन पथ की उलझन लख कर। खड़े न हो जाना तुम थक कर। तेरा साथी, राम निरंजन । हरदम साथ तुम्हारे। वो भवसागर पार उतारे । गुरु बिन ... हमराही तुम विकल न होना । संकट में धीरज ना खोना । अंधियारे में बाँह पकड़ कर । सत्गुरु राह दिखाये। वो भवसागर पार उतारे । गुरु बिन ... ----------------------- शब्दकार, स्वरकार, गायक : व्ही. एन. श्रीवास्तव 'भोला' २००१ में रेकोर्ड किया हुआ व्ही. एन. श्रीवास्तव द्वारा रचित गुरु वंदना का यह भजन, 28 सितंबर, 2008 को इस ब्लॉग पर डाला गया, 25 मार्च 2011 पर @bholakrishna चैनल पर यूट्यूब पर डाला गया, 12 अप्रैल, 2025 को स्वामी जी के अवतरण दिवस पर, विडिओ लिंक के साथ इस ब्लॉग में पुनः प्रकाशित किया जा रहा है । 

भोला की भजन शाला - 1

यू ट्यूब के "भोला कृष्णा चेनल " में उपलब्ध - व्ही. एन . श्रीवास्तव "भोला" द्वारा गाये भजन निःशुल्क सीखिये और जी भर के गाइए, सीखने के साथ साथ अपने इष्ट को रिझाइये, मन वांछित फल पाइये इन में से अनेक भजनों के लिखने और गाने की प्रेरणा पारम्परिक रचनाओं से मिली है, पुरातन उन सभी अज्ञेय रचनाकारों एवं संगीतज्ञों का गुरुत्व शिरोधार्य है ! अंजनी सुत हे पवन दुलारे , हनुमत लाल राम के प्यारे !! शब्द स्वर = भोला  अब तुम कब सुमिरोगे राम जिवडा दो दिन को मेहमान !! पारंपरिक - एमपी3 गुरु की कृपा दृष्टि हो जिसपर !! शब्द स्वर = भोला  गुरु चरनन में ध्यान लगाऊँ !! प्रेरणा स्रोत - पंडित जसराज  गुरु बिन कौन सम्हारे !! शब्द स्वर = भोला  जय शिव शंकर औगढ़ दानी, विश्वनाथ विश्वम्भर स्वामी !! शब्द स्वर = भोला  तुझसे हमने दिल है लगाया !! शब्द स्वर = भोला  तेरे चरणों में प्यारे अय पिता !! प्रेरणा - राधास्वामी सत्संग - स्वर = भोला  दाता राम दिए ही जाता, भिक्षुक मन पर नहीं अघाता !! शब्द स्वर = भोला  पायो निधि राम नाम !!  शब्द स्वर - व्ही के मेहरोत्रा तथा भोला ...

चैत्र नवरात्रि के लिये माँ के भजन

मैया मुझे दरशन दो सर्वेश्वरी जय जय जगदीश्वरी माँ शांति करो माँ शांति करो नमामि अम्बे दीन वत्सले आरती: जगजननी जय जय आरती: जय अम्बे गौरी मैया तेरा बना रहे दरबार कीर्तन - आनन्दमयी माँ देवी गीत  (मीरा वर्मा) जगदम्बिके जय जय जग जननी माँ ऐसा प्यार बहा दे मैया

होली: बिरज में धूम मचायो कान्हा

चित्र
Listen to the Holi, Biraj me dhoom machayo Kanha in the voice of Shri V N Shrivastav, Bhola. बिरज में धूम मचायो कान्हा (2) बिरज में धूम … बिरज में धूम मचायो कान्हा बिरज में धूम … कैसे कैसे जाऊँ, कैसे कैसे जाऊँ, अपने धाम बिरज में धूम मचायो कान्हा (2) बिरज में धूम … कैसे कैसे जाऊँ, मैं, कैसे कैसे जाऊँ, अपने धाम बिरज में धूम मचायो कान्हा (2) बिरज में धूम … सब सखियाँ मिल, होली खेलत हैं  (3) होली खेलत हैं सब सखियाँ मिल, होली खेलत हैं  (2) होली खेलत हैं (2) सब सखियाँ मिल, होली खेलत हैं  (2) अँखियन डार गुलाल ... बिरज में धूम मचायो कान्हा (2) कैसे कैसे जाऊँ, मैं,  (2) कैसे कैसे जाऊँ,  (2) कैसे कैसे जाऊँ, अपने धाम बिरज में धूम मचायो कान्हा बिरज में धूम …  

राम भजा सो जीता जग में

Bhajan: Ram Bhaja so Jeeta Jag Me Listen to the bhajan sung by Shri V N Shrivastav 'Bhola' राम भजा सो जीता जग में, राम भजा सो जीता रे। ​हृदय शुद्ध नही कीन्हों मूरख, कहत सुनत दिन बीता रे। राम भजा सो जीता जग में ... हाथ सुमिरनी, पेट कतरनी, पढ़ै भागवत गीता रे। हिरदय सुद्ध किया नहीं बौरे, कहत सुनत दिन बीता रे। राम भजा सो जीता जग में ... और देव की पूजा कीन्ही, हरि सों रहा अमीता रे। धन जौबन तेरा यहीं रहेगा, अंत समय चल रीता रे। राम भजा सो जीता जग में ... बाँवरिया बन में फंद रोपै, संग में फिरै निचीता रे। कहे 'कबीर' काल यों मारे, जैसे मृग कौ चीता रे।​ राम भजा सो जीता जग में ...

Sai Bhajan: ये सब तुम्हारी मैहर है बाबा

Listen to  VNS 'Bhola' teaching the bhajan to Prarthana & Chhavi. ये सब तुम्हारी मैहर है प्यारे, ये सब तुम्हारी मैहर है बाबा, कि अब भी महफिल जमी हुई है । जहाँ भी देखूँ जिधर भी देखूँ, तुम्हारी मूरत/सूरत पड़े दिखाई । यहाँ के हर शय में प्यारे बाबा, तुम्हारी ख़ुशबू भरी हुई है ॥ ये सब तुम्हारी मैहर है बाबा, कि अब भी महफिल जमी हुई है । जो आँख मूदूँ तो यूँ लगे ज्योँ, तू पास में ही खड़ा हुआ है । ज़मीं से अम्बर तलक फि़ज़ा ये, तेरे ही रंग में रंगी हुई है ॥ ये सब तुम्हारी मैहर है बाबा, कि अब भी महफिल जमी हुई है । सजल हमारे नयन मगर तू, मधुर मधुर मुस्कुरा रहा है । तेरी मधुर मुसकान से अपनी, अंतर्ज्योति जगी हुई है ॥ ये सब तुम्हारी मैहर है बाबा, कि अब भी महफिल जमी हुई है । साईं राम साईं राम -----------

धुन : आते भी राम बोलो

Dhun: aate bhi Ram bolo, jaate bhi Ram bolo Listen in the Voice of Shri VNS Bhola वृद्धि आस्तिक भाव की शुभ मंगल संचार । अभ्युदय सद्‌धर्म का राम नाम विस्तार ॥ (३) गुरु को करिए वंदना, भाव से बारम्बार । नाम सुनौका से किया, जिसने भव से पार ॥ कर्म धर्म का बोध दे, जिसने बताया राम । उसके चरण सरोज को, नतशिर हो प्रणाम ॥ वारे जाऊं संत के, जो देवे शुभ नाम । बांह पकड़ सुस्थिर करै, राम बतावे धाम ॥ श्री राम जय राम जय जय राम ॥ आते भी राम बोलो, जाते भी राम बोलो । सुबह और शाम बोलो, राम राम राम ॥ (२) राम राम राम, बोलो राम राम राम । राम राम राम, बोलो राम राम राम । बोलो राम राम राम, बोलो राम राम राम (२) आते भी राम बोलो, जाते भी राम बोलो । सुबह और शाम बोलो, राम राम राम ॥ मैंने अपने आप की, दे दी तुझको डोर । (३) आगे मर्ज़ी आपकी, ले जाओ जिस ओर ॥ (२) ले जाओ जिस ओर, ले जाओ जिस ओर ॥ आते भी राम बोलो, जाते भी राम बोलो । सुबह और शाम बोलो, राम राम राम ॥ (२) चिंतामणि हरि नाम है, सफल करे सब काम । (२) महा मंत्र मानो यह, राम राम श्री राम ॥ (२) बोलो राम, बोलो राम, बोलो राम राम राम । ...

जय शिव शंकर औघड़दानी - व्ही. एन. श्रीवास्तव 'भोला'

चित्र
Bhajan: jay shiv shankar aughaddani (Words/Voice - Shri V N S 'Bhola') Text and link taken from Mahavir Binavau Hanumana जय शिव शंकर औघड़दानी जय शिव शंकर औघड़दानी , विश्वनाथ विश्वम्भर स्वामी सकल बिस्व के सिरजन हारे , पालक रक्षक 'अघ संघारी' जय शिव शंकर औघड़दानी , विश्वनाथ विश्वम्भर स्वामी हिम आसन त्रिपुरारि बिराजें , बाम अंग गिरिजा महरानी जय शिव शंकर औघड़दानी , विश्वनाथ विश्वम्भर स्वामी औरन को निज धाम देत हो , हमसे करते आनाकानी जय शिव शंकर औघड़दानी , विश्वनाथ विश्वम्भर स्वामी सब दुखियन पर कृपा करत हो हमरी सुधि काहे बिसरानी जय शिव शंकर औघड़दानी , विश्वनाथ विश्वम्भर स्वामी रचनाकार: श्री व्ही. एन. श्रीवास्तव 'भोला' स्वरकार: श्री व्ही. एन. श्रीवास्तव 'भोला' गायक: श्री व्ही. एन. श्रीवास्तव 'भोला' View and Listen to the bhajan on BholaKrishna youtube channel at  https://www.youtube.com/watch?v=GjozaYcXoOE

शंकर शिव शम्भु साधु सन्तन सुखकारी

चित्र
bhajan: Shankar Shiv Shambhu Sadhu Santan Sukhkari स्टार हिन्दुस्तान रिकार्ड कम्पनी के लिये १९५८ में लिखा और तभी इस भजन से अपना पहला कोमर्शियल रिकार्ड बना। राम कृपा से रेडियो सूरिनाम डच गयाना का सिग्नेचर ट्यून बना जो हमने १९७६ में अपने ब्रिटिश गयाना प्रवास में स्वयं सुना।  आश्चर्य हुआ कि मेरा भजन मुझसे पहले अमरीका पहुंच गया। - 'Bhola' On the occasion of MahaShivaRatri on Feb 13, 2018, listen to this bhajan राम नाम मधुबन का, भ्रमर बना, मन शिव का । निश दिन सिमरन करता, नाम पुण्यकारी  ॥ शंकर शिव शम्भु साधु सन्तन सुखकारी ॥ निश दिन सिमरन करते, नाम पुण्यकारी ॥ लोचन त्रय अति विशाल, सोहे नव चन्द्र भाल, रुण्ड मुण्ड व्याल माल, जटा गंग धारी । शंकर शिव शम्भु साधु सन्तन सुखकारी ॥ शंकर शिव शम्भु साधु सन्तन सुखकारी ॥ सतत जपत राम नाम अतिशय शुभकारी ॥ पारवती पति सुजान, प्रमथ राज वृषभ यान, सुर नर मुनि सैव्यमान, त्रिविध ताप हारी । शंकर शिव शम्भु साधु सन्तन सुखकारी ॥ औघड़ दानी महान, कालकूट कियो पान, आरत-हर तुम समान, को है त्रिपुरारी । शंकर शिव शम्भु साधु सन्तन सुखकारी...

भजन: रोम रोम में रमा हुआ है

rom rom me ramA huA hai Listen to bhajan in the voice of V N Shrivastav 'Bhola' रोम रोम में रमा हुआ है, मेरा राम रमैया तू, सकल सृष्टि का सिरजनहारा, राम मेरा रखवैया तू, तू ही तू, तू ही तू, ... डाल डाल में, पात पात में, मानवता के हर जमात में, हर मज़हब, हर जात पात में एक तू ही है, तू ही तू, तू ही तू, तू ही तू, ... सागर का ख़ारा जल तू है, बादल में, हिम कण में तू है, गंगा का पावन जल तू है, रूप अनेक, एक है तू, तू ही तू, तू ही तू, ... चपल पवन के स्वर में तू है, पंछी के कलरव में तू है, भौरों के गुंजन में तू है , हर स्वर में ईश्वर है तू, तू ही तू, तू ही तू, ... "तन है तेरा, मन है तेरा, प्राण हैं तेरे, जीवन तेरा, सब हैं तेरे, सब है तेरा ," पर मेरा इक तू ही तू, तू ही तू, तू ही तू, ...

भजन: भज मन राम चरण सुखदाई ..

Bhajan: bhaj man ram charan sukhdai Listen to the bhajan in the voice of Madhu Chandra  भज मन राम चरण सुखदाई .. जिन चरनन से निकलीं सुरसरि शंकर जटा समायी . जटा शन्करी नाम पड़्यो है त्रिभुवन तारन आयी .. राम चरण सुखदाई .. शिव सनकादिक अरु ब्रह्मादिक शेष सहस मुख गायी . तुलसीदास मारुतसुत की प्रभु निज मुख करत बड़ाई .. राम चरण सुखदाई ..

भजन: अब कैसे छूटै राम नाम रट लागी

चित्र
bhajan: ab kaise chhute ram rat lagi Listen to bhajan by Shri V N S 'Bhola' अब कैसे छूटै राम नाम रट लागी । प्रभु जी, तुम चंदन हम पानी , जाकी अँग-अँग बास समानी । प्रभु जी, तुम घन बन हम मोरा , जैसे चितवत चंद चकोरा । प्रभु जी, तुम दीपक हम बाती , जाकी जोति बरै दिन राती । प्रभु जी, तुम मोती हम धागा , जैसे सोनहिं मिलत सुहागा । प्रभु जी, तुम स्वामी हम दासा , ऐसी भगति करै रैदासा । View on Bholakrishna youtube channel at https://www.youtube.com/watch?v=-E7tM7QogA0

भजन: रे मन मूरख, जनम गँवायौ

चित्र
Bhajan: re man murakh janam gavaayo Listen to bhajan by Shri VNS Bhola रे मन मूरख जनम गँवायौ । करि अभिमान विषय को राच्यो, नाम शरण नहिं आयौ ॥ मन मूरख जनम गँवायौ, रे मन मूरख जनम गँवायौ । ये संसार फूल सेमल ज्यौं, सुन्दर देखि रिझायो । चाखन लाग्यौ रुई उडि़ गई, हाथ कछू नहिं आयौ ॥ मन मूरख जनम गँवायौ, रे मन मूरख जनम गँवायौ । कहा भये अब के मन सोचें, पहिलैं नाहिं कमायौ । सूरदास हरि नाम भजन बिनु, सिर धुनि-धुनि पछितायौ ॥ मन मूरख जनम गँवायौ, रे मन मूरख जनम गँवायौ । View video on BholaKrishna Channel at youtube at https://www.youtube.com/watch?v=sseihTzzGvM