यह ब्लॉग खोजें

रविवार, फ़रवरी 11, 2018

भजन: शंकर शिव शम्भु साधु सन्तन सुखकारी

bhajan: Shankar Shiv Shambhu Sadhu Santan Sukhkari

स्टार हिन्दुस्तान रिकार्ड कम्पनी के लिये १९५८ में लिखा और तभी इस भजन से अपना पहला कोमर्शियल रिकार्ड बना। राम कृपा से रेडियो सूरिनाम डच गयाना का सिग्नेचर ट्यून बना जो हमने १९७६ में अपने ब्रिटिश गयाना प्रवास में स्वयं सुना।  आश्चर्य हुआ कि मेरा भजन मुझसे पहले अमरीका पहुंच गया। - 'Bhola'

On the occasion of MahaShivaRatri on Feb 13, 2018, listen to this bhajan

राम नाम मधुबन का, भ्रमर बना, मन शिव का ।
निश दिन सिमरन करता, नाम पुण्यकारी  ॥

शंकर शिव शम्भु साधु सन्तन सुखकारी ॥
निश दिन सिमरन करते, नाम पुण्यकारी ॥

लोचन त्रय अति विशाल, सोहे नव चन्द्र भाल,
रुण्ड मुण्ड व्याल माल, जटा गंग धारी ।
शंकर शिव शम्भु साधु सन्तन सुखकारी ॥

शंकर शिव शम्भु साधु सन्तन सुखकारी ॥
सतत जपत राम नाम अतिशय शुभकारी ॥

पारवती पति सुजान, प्रमथ राज वृषभ यान,
सुर नर मुनि सैव्यमान, त्रिविध ताप हारी ।
शंकर शिव शम्भु साधु सन्तन सुखकारी ॥

औघड़ दानी महान, कालकूट कियो पान,
आरत-हर तुम समान, को है त्रिपुरारी ।
शंकर शिव शम्भु साधु सन्तन सुखकारी ॥



Listen to bhajan written, composed and sung by Shri V N Shrivastav 'Bhola' at https://www.youtube.com/watch?v=KzoJ7isIxfs

कोई टिप्पणी नहीं: