भजन - छोड़ झमेला झूठे जग का
छोड़ झमेला झूठे जग का कह गये दास कबीर | पार लगायेंगे एक पल में तुलसी के रघुवीर || भूल भुलैयाँ जीवन तेरा साँचो नाम प्रभु को | मन में बसा ले आज तू बन्दे लेकर नाम गुरु को | सूरदास के श्याम हरेंगे जनम जनम की पीर || मेरा मेरा दिन भर करता पर तेरा कछु नाँहीं | माटी का ये खेल है सारा मिलेगा माटी माँहीं | मीराजी के गीत बुलायें सबको यमुना तीर || Listen to this bhajan by Mukesh by clicking here .