संदेश

स्वामी सत्यानन्दजी महाराज से मुखरित धुनियाँ

॥ श्रीराम ॥ श्री  स्वामी सत्यानन्दजी महाराज से मुखरित धुनियां १. मंगल नाम राम राम । २. मेरे राम सर्वाधार बार-बार नमस्कार । ३. वन्दे रामं सच्चिदानन्दम् । ४. श्री राम हरे जय राम हरे, भव भय भंजन भगवान हरे  । ५. नमो नमः श्री राम तुमको नमो नमः । ६. भज श्री रामं भज श्री रामं, श्री रामं भज विमलमते । ७. मेरे राम जगदीश तेरी जय होवे । ८. जय बोलो जय बोलो, भगवान राम की जय बोलो । ९. राम नाम सुखकारी सिमरो, राम नाम सुखकारी । १०. लीला राम रचाई साधू लीला राम रचाई । ११. परम गुरु जय जय राम ।

मानस से : नवधा भक्ति

प्रथम भगति संतन्ह कर संगा । दूसरि रति मम कथा प्रसंगा ॥ गुर पद पंकज सेवा तीसरि भगति अमान। चौथि भगति मम गुन गन करइ कपट तजि गान ॥ मंत्र जाप मम दृढ़ बिस्वासा । पंचम भजन सो बेद प्रकासा ॥ छठ दम सील बिरति बहु करमा । निरत निरंतर सज्जन धरमा ॥ सातवँ सम मोहि मय जग देखा । मोतें संत अधिक करि लेखा ॥ आठवँ जथालाभ संतोषा । सपनेहुँ नहिं देखइ परदोषा ॥ नवम सरल सब सन छलहीना । मम भरोस हियँ हरष न दीना ॥ नव महुँ एकउ जिन्ह के होई । नारि पुरुष सचराचर कोई ॥ मम दरसन फल परम अनूपा । जीव पाव निज सहज सरूपा ॥  सगुन उपासक परहित निरत नीति दृढ़ नेम । ते नर प्रान समान मम जिन्ह कें द्विज पद प्रेम ॥    Listen to the 'Navadha Bhakti' prasang from 'Shri Ram Charit Manas' Voice: Kavita Krishnamurthi Music DIrection: V N Shrivastav 'Bhola'      

जायेगी लाज तुम्हारी

जायेगी लाज तुम्हारी नाथ मेरो कहा बिगड़े हो  भूमि विहीन पाण्डव सुत, धरनि धर्म-सुत हारी कहिये न पैख प्रबल पारथ की, भीम गदा महि डारी  नाथ मेरो कहा बिगड़े हो ... सूर समूह भूप सब बैठे, बड़े बड़े व्रतधारी भीष्म द्रोण कर्ण दुःशासन, जिन्होंने आपत डारी  नाथ मेरो कहा बिगड़े हो ... तुम तो दीनानाथ कहावत, मैं अति दीन दुखारी जैसे जल बिन मीन जो तडपै, सोई गति भई हमारी  नाथ मेरो कहा बिगड़े हो ... मो पति पाँच, पांचन के तुम पति, मो पति काहे बिसारी "सूर" स्याम पाछे पछितहिये, कि जब मुझे देखो उघारी  नाथ मेरो कहा बिगड़े हो ...

भजन : राम से बड़ा राम का नाम

Listen to the bhajan राम से बड़ा राम का नाम .. अंत में निकला ये परिणाम, राम से बड़ा राम का नाम .. सुमिरिये नाम रूप बिनु देखे, कौड़ी लगे ना दाम . नाम के बाँधे खिंचे आयेंगे, आखिर एक दिन राम . राम से बड़ा राम का नाम .. जिस सागर को बिना सेतु के, लाँघ सके ना राम . कूद गये हनुमान उसी को, लेकर राम का नाम . राम से बड़ा राम का नाम .. धुन राम  से बड़ा राम का नाम .... बोलो राम, बोलो राम, बोलो राम राम राम .... जय जय राम, जय जय राम, जय जय राम राम राम .... राम से बड़ा राम का नाम .. Listen to the bhajan

भजन : आंगने में बधैया बाजे

Listen to the bhajan आँगने में बधैया बाजे .. चंद्रमुखी मृगनयनी अवध की तोड़त ताने रागने में बधैया बाजे, आंगने में बधैया बाजे .. प्रेमभरी प्रमदागन नाचे नूपुर बाँधे पायने में बधैया बाजे, आंगने में बधैया बाजे .. न्योछावर  श्री राम लला की, राम लला की, श्री भरत लला की, भरत लला की, श्री  लखन लला की, लखन लला की, शत्रुघन लला की, नहिं  कोउ लाजत माँगने में बधैया बाजे, आंगने में बधैया बाजे .. सियाअली यह कौतुक देखत बीती  रजनी जागने में, बधैया बाजे, आंगने में बधैया बाजे .. Listen to the bhajan