यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, सितंबर 04, 2015

भजन: जागो वंशीवारे ललना जागो मोरे प्यारे

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर
सभी पाठकों को बहुत बहुत बधाई 


______________________________________________________

जागो वंशीवारे ललना जागो मोरे प्यारे

रजनी बीती भोर भयो है , घर घर खुले किवारे ,
गोपी दही मथत सुनियत है कंगना के झनकारे !!
जागो वंशीवारे ललना जागो मोरे प्यारे

उठो लालजी भोर भयो है सुर नर ठाढे द्वारे ,
ग्वाल बाल सब करत कुलाहल ,जय जय शब्द उचारे !!
जागो वंशीवारे ललना जागो मोरे प्यारे

माखन रोटी हाथ में लीजे गौवन के रखवारे ,
मीरा के प्रभु गिरिधर नागर ,सरन आया को तारे !!
जागो वंशीवारे ललना जागो मोरे प्यारे
(भजन - मीराबाई )



video and text taken from Mahavir Binavau Hanumana - blog by V N S Bhola


कोई टिप्पणी नहीं: