संदेश

आरती: जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा .

चित्र
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश, देवा . माता जाकी पारवती, पिता महादेवा .. एकदन्त, दयावन्त, चारभुजाधारी, माथे पर तिलक सोहे, मूसे की सवारी . पान चढ़े, फूल चढ़े और चढ़े मेवा, लड्डुअन का भोग लगे, सन्त करें सेवा .. अंधे को आँख देत, कोढ़िन को काया, बाँझन को पुत्र देत, निर्धन को माया . 'सूर' श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा, जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा ..

आरती: ॐ जय लक्ष्मी माता

चित्र
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता तुम को निस दिन सेवत, मैयाजी को निस दिन सेवत हर विष्णु विधाता . ॐ जय लक्ष्मी माता .. उमा रमा ब्रह्माणी, तुम ही जग माता ओ मैया तुम ही जग माता . सूर्य चन्द्र माँ ध्यावत, नारद ऋषि गाता ॐ जय लक्ष्मी माता .. दुर्गा रूप निरन्जनि, सुख सम्पति दाता ओ मैया सुख सम्पति दाता . जो कोई तुम को ध्यावत, ऋद्धि सिद्धि धन पाता ॐ जय लक्ष्मी माता .. तुम पाताल निवासिनि, तुम ही शुभ दाता ओ मैया तुम ही शुभ दाता . कर्म प्रभाव प्रकाशिनि, भव निधि की दाता ॐ जय लक्ष्मी माता .. जिस घर तुम रहती तहँ सब सद्गुण आता ओ मैया सब सद्गुण आता . सब संभव हो जाता, मन नहीं घबराता ॐ जय लक्ष्मी माता .. तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता ओ मैया वस्त्र न कोई पाता . खान पान का वैभव, सब तुम से आता ॐ जय लक्ष्मी माता .. शुभ गुण मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि जाता ओ मैया क्षीरोदधि जाता . रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता ॐ जय लक्ष्मी माता .. महा लक्ष्मीजी की आरती, जो कोई जन गाता ओ मैया जो कोई जन गाता . उर आनंद समाता, पाप उतर जाता ॐ जय लक्ष्मी माता ..

दिया जलाओ जगमग जगमग

चित्र
  दिया जलाओ, दिया जलाओ, दिया जलाओ, दिया जलाओ, जगमग-जगमग दिया जलाओ। अपने घर में, अपनी छत पर, अपने घर में, अपनी छत पर, जगमग-जगमग दिया जलाओ, जगमग-जगमग दिया जलाओ।  दिया जलाओ, दिया जलाओ, दिया जलाओ, दिया जलाओ, जगमग-जगमग दिया जलाओ, जगमग-जगमग दिया जलाओ। सर्वशक्तिमते परमात्मने श्री रामाय नमः।

जो शरण आया प्रभु की, वह सदा सुख पाएगा।

जो शरण आया प्रभु की, वह सदा सुख पायेगा।  अगम भवसागर बिना श्रम पार वह कर जायेगा।।  नाम लेते ही प्रभु का, दूर होंगे कष्ट सब।  दुसह पीडायेँ मिटेंगी, ध्यान लग जायेगा जब। शांति सुख के धाम का पट आप ही खुल जायेगा।।  अनगिनत जन पार उतरे, राम नाम जहाज से।  गीध गणिका गज तरे, प्रभु नाम के ही जाप से।  नाम नैया बैठ कर भवसिंधु तू तर जायेगा।।  जो शरण आया प्रभु की, वह सदा सुख पाएगा।  शब्दकार, स्वरकार, गायक : व्ही. एन. श्रीवास्तव 'भोला'

विजयदशमी शुभकामना - विजय रथ - मानस से

 विजय रथ  श्री जस्टिस शिव दयालजी श्रीवास्तव द्वारा रामचरितमानस से चुनी हुई चौपाइयाँ एवं दोहे, जो 'उत्थान पथ' एवं 'साधना पथ' में प्रकाशित किए गए ।  MP3 - माधव मुकुंद और प्रार्थना श्रीवास्तव के स्वरों में  दो.- वचनकर्म मन मोरि गति भजनु करहिं निःकाम ।      तिन्ह के हृदय कमल महुँ करउँ सदा विश्राम ।। सुनहु सखा कह कृपानिधाना । जेहिं जय होइ सो स्यंदन आना ।। सौरज धीरज तेहि रथ चाका । सत्य सील दृढ़ ध्वजा पताका ।। बल बिबेक दम परहित घोरे । छमा कृपा समता रजु जोरे ।। ईस भजनु सारथी सुजाना । बिरति चर्म संतोष कृपाना ।। दान परसु बुधि सक्ति प्रचंडा । बर बिग्यान कठिन कोदंडा ।। अमल अचल मन त्रोन समाना । सम जम नियम सिलीमुख नाना ।। कवच अभेद बिप्र गुर पूजा । एहि सम विजय उपाय न दूजा ।। सखा धर्ममय अस रथ जाकें । जीतन कहँ न कतहुँ रिपु ताकें ।। दो.- महा अजय संसार रिपु जीति सकइ सो बीर ।      जाकें अस रथ होइ दृढ़ सुनहु सखा मतिधीर ।। ____________________________________________________________ रणभूमि पर श्रीराम को बिना रथ के विभीषण ने देखा तो उन्हें शंका हुई...